एक्सप्लोरर

डोकलाम विवाद के बीच चीन के राष्ट्रपति से मिले NSA अजीत डोभाल

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने ब्रिक्स देशों के अपने समकक्षों के साथ ही शुक्रवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की.

नई दिल्लीः भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने ब्रिक्स देशों के अपने समकक्षों के साथ ही शुक्रवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की. इस दौरान शी जिनपिंग ने सदस्य देशों के सुरक्षा सहयोग बढ़ाने के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि गुट ने जटिल राजनीतिक और आर्थिक हालात का सामना किया है.

ब्रिक्स देशों के एनएसए के सातवें सम्मेलन से इतर पांचों सदस्य देशों के सुरक्षा अधिकारियों से बातचीत में शी ने कहा कि जनता के बीच आदान-प्रदान, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा में सहयोग समय की मांग है.

डोभाल की शी से यह मुलाकात सिक्किम सेक्टर के डोकलाम में भारत और चीन के सैनिकों के बीच जारी गतिरोध के बीच हुई है़. इससे पहले, ब्रिक्स सम्मेलन से इतर गुरुवार को डोभाल और चीन के शीर्ष राजनयिक यांच जिएची ने मुलाकात की थी.

शी ने कहा, "मुझे लगता है कि यहां इस सम्मेलन का आयोजन करना हमारे (ब्रिक्स) लिए लाभदायक व जरूरी है. पिछले 10 वर्षो से हमारे बीच सहयोग बरकरार रहा है, जिसने विभिन्न राजनीतिक प्रणालियों व संस्थानों को सुरक्षित रखते हुए दुनिया के विभिन्न हिस्सों को जोड़ा है."

उन्होंने कहा, "मैं इस पर विचार करता रहा हूं कि हमारे सहयोग का शुरुआती बिंदू अर्थव्यवस्था और वित्त के क्षेत्र में सहयोग है. अर्थव्यवस्था, वित्त, मानवता, संस्कृति और सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग को और बढ़ाने के लिए अपनी मांगों के साथ ही हम अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, सुरक्षा तथा राजनीति की जटिल परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं. हम एक दूसरे से और गहराई से जुड़ेंगे और भविष्य में और तरक्की करेंगे."

शी ने कहा, "ब्रिक्स देशों के बीच रणनीतिक परस्पर विश्वास को बढ़ावा देने की दिशा में आप सब ने बेहद प्रयास किया है." उन्होंने कहा कि वह ब्रिक्स देशों के शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के विचार जनना चाहेंगे.

शी के साथ बैठक के साथ ही डोभाल की दो दिवसीय बीजिंग यात्रा का समापन हो गया.

सिक्किम सेक्टर के डोकलाम में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच गतिरोध के बीच डोभाल तथा चीन के स्टेट काउंसिलर यांग के बीच मुलाकात भारत के लिए बेहद अहम है. भारत व भूटान का कहना है कि डोकलाम भूटान का हिस्सा है, जबकि चीन ने इस क्षेत्र पर अपना दावा किया है.

एनएसए बैठक के उद्घाटन कार्यक्रम में शुक्रवार को डोभाल ने पांचों सदस्य देशों से आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को आगे बढ़ाने की अपील की.

उन्होंने कहा कि ब्रिक्स देशों को आतंकवाद से मुकाबले में नेतृत्व दर्शाना चाहिए. डोभाल ने यह भी कहा कि इस सम्मेलन के नतीजे का असर सितंबर में शियामेन में होने वाली ब्रिक्स सुरक्षा बैठक पर पड़ेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के लिए हटाए प्रतिबंध, रूबियो ने कहा- राष्ट्रपति ट्रंप...
रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के लिए हटाए प्रतिबंध, रूबियो ने कहा- राष्ट्रपति ट्रंप...
यमन: हूतियों ने किया अबतक का बड़ा हमला, जमीन पर बिखरे सैनिकों के शव
यमन: हूतियों ने किया अबतक का बड़ा हमला, जमीन पर बिखरे सैनिकों के शव

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget