एक्सप्लोरर

जॉर्ज फ्लायड हत्याकांड : जानिए दुनिया भर में किन-किन नायकों-खलनायकों की मूर्तियां तोड़ी गईं

जॉर्ज फ्लायड की हत्या के बाद अमेरिका में शुरु हुआ नस्लभेद विरोधी आंदोलन दुनिया के और भी देशों तक पहुंच गया. अब आंदोलनकारी नस्लभेद के प्रतीक रहे लोगों की मूर्तियों को तोड़ रहे हैं, उनपर पेंटिंग कर रहे हैं और उनके खिलाफ स्लोगन लिख रहे हैं.

अमेरिका में एक पुलिसवाले ने अपने जूते के नीचे रखकर जॉर्ज फ्लायड को मार डाला. इस हत्याकांड के बाद अमेरिका में गोरे और कालों के बीच चल रहे नस्लभेद विरोधी आंदोलन ने एक बड़ा रूप ले लिया. आंच दुनिया को और भी देशों तक पहुंची और फिर इस आंदोलन में गोरों ने भी काले लोगों का साथ दिया. कई जगहों पर देश के प्रधानमंत्री के साथ ही पुलिस बल के मुखिया घुटनों पर बैठे नज़र आए और इस आंदोलन को समर्थन करते नज़र आए.

इस दौरान एक और घटना घटी. इस आंदोलन के दौरान दुनिया भर में किसी के लिए नायक तो किसी के लिए खलनायक बने लोगों की लगाई गई प्रतिमाओं को या तो ध्वस्त कर दिया गया या फिर उनके साथ तोड़फोड़ की गई. हर प्रतिमा के साथ की गई तोड़फोड़ के पीछे कुछ अलग-अलग तर्क भी थे, लेकिन एक तर्क सबके लिए दिया गया कि ये प्रतिमाएं या मूर्तियां गोरों के वर्चस्व का प्रतिनिधित्व करती हैं.

जेफरसन डेविस : 11 जून की रात को अमेरिका के वर्जीनिया में जेफरसन डेविस की प्रतिमा गिरा दी गई और इसे चौराहे पर फेंक दिया गया. जेफरसन डेविस की ये प्रतिमा वर्जीनिया के मशहूर मॉन्यूमेंट एवेन्यू रिचमॉन्ड में लगी थी. जेफरसन डेविस अमेरिका के उन 11 राज्यों के संघ के राष्ट्रपति थे, जो अमेरिका में दास प्रथा को कायम रखना चाहते थे.

क्रिस्टोफर कोलंबस : 10 जून को अमेरिका के रिचमॉन्ड में ही क्रिस्टोफर कोलंबस की प्रतिमा को गिराकर प्रदर्शनकारियों ने उसमें आग लगा दी और फिर उसे एक झील में फेंक दिया. बोस्टन में कोलंबस की प्रतिमा का सिर उड़ा दिया गया. मियामी में भी कोलंबस की प्रतिमा को तोड़ दिया गया. इसके पीछे तर्क ये दिया जा रहा है कि वो अश्वेतों के सामूहिक नरसंहार का दोषी था और दास प्रथा का समर्थन करता था.

एडवर्ड कॉलस्टन : इंग्लैंड के ब्रिस्टल में एडवर्ड कॉलस्टन की मूर्ति को न सिर्फ तोड़ा गया, बल्कि उसे तोड़कर एक जेटी में फेंक दिया गया. और फिर गूगल मैप पर उसकी लोकेशन को पानी में दिखा दिया गया. एडवर्ड को अंग्रेजी इतिहास में दास प्रथा को कायम रखने वाले इंसानी तस्कर के रूप में जाना जाता है.

जेईबी स्टूअर्ट/स्टोनवॉल जैक्सन/रॉबर्ट ई. ली : ये तीनों ही अमेरिका के उन 11 राज्यों के संघ के जनरल थे, जो अमेरिका में दास प्रथा को कायम रखना चाहते थे. रिचमन्ड के मॉन्यूमेंट एवेन्यू में इनकी प्रतिमाएं लगी हैं. जून महीने के शुरुआती दिनों में इन प्रतिमाओं पर कालिख पोत दी गई थी.

सेसिल रोड्स : ब्रिटेन में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के बाहर लगी सेसिल रोड्स की प्रतिमा को प्रदर्शनकारियों ने वहां से हटा दिया. सेसिल रोड्स दक्षिण अफ्रीका में केप कॉलोनी के प्रधानमंत्री रहे थे. सोने और हीरो की खदानों में काम करने वाले अश्वेत मज़दूरों का सेसिल ने बेतहाशा शोषण किया था.

लियोपोल्ड सेकेंड : बेल्जियम के राजा रहे लियोपोल्ड सेकेंड की कम से कम छह मूर्तियों को प्रदर्शनकारियों ने हटा दिया है या फिर उनके साथ तोड़-फोड़ की है. लियोपोल्ड सेकेंड को कांगों में लाखों लोगों के नरसंहार के लिए जिम्मेदार माना जाता है.

रानी विक्टोरिया : इंग्लैंड के लीड्स के हाइड पार्क में लगी रानी विक्टोरिया की मूर्ति पर प्रदर्शनकारियों ने ग्रैफिटी पेन्टिंग कर दी. साथ ही साम्राज्यवादी और नस्लभेदी जैसे स्लोगन भी मूर्ति के चारों ओर लिख दिए. रानी विक्टोरिया इंग्लैंड के साम्राज्य की रानी थीं.

इनके अलावा ब्रिटेन के प्रधानमंत्री रहे विंस्टन चर्चिल की प्रतिमा के साथ भी तोड़-फोड़ की गई है. अमेरिकी सिनेटर और अखबार के संपादक रहे एडवर्ड कार्मेक की मूर्ति को भी तोड़ गया है. इसके अलावा उनकी एक मूर्ति को हटाया भी गया है, ताकि प्रदर्शनकारियों से उसे बचाया जा सके. स्कॉटलैंड के दासों के व्यापारी रहे रॉबर्ट मिलिगन की प्रतिमा को लंदन के म्यूजियम के बाहर से हटा दिया गया, ताकि प्रदर्शनकारी उसे न तोड़ सकें. और इन घटनाओं के बाद से अब दुनिया भर में इस बात पर बहस होने लगी है कि क्या इन प्रतिमाओं को लगाना सही फैसला है या नहीं.

जो लोग प्रतिमाओं के लगे देने के पक्ष में हैं, उनका कहना है कि इन प्रतिमाओं से इतिहास बोध होता है. लेकिन जो लोग इन प्रतिमाओं के विरोध में हैं, उनका कहना है ये प्रतिमाएं दासता की याद दिलाती हैं. ये प्रतिमाएं शोषण और जुल्म का प्रतीक हैं, लिहाजा इन्हें गिरा देना चाहिए. दोनों पक्षों के अपने-अपने तर्क हैं. और इस तर्क के बीच प्रदर्शनकरी अपने हक और हुकूक के लिए पूरी दुनिया में लगातार लामबंद हो रहे हैं और जुल्म के प्रतीकों को धराशायी करते हुए जा रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अमेरिका पर रत्तीभर भरोसा नहीं', डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बीच गालिबाफ की दो टूक, कहा- ईरान जंग के लिए तैयार
'US पर रत्तीभर भरोसा नहीं', ट्रंप की धमकी के बीच ईरान की दो टूक, कहा- हम जंग को तैयार
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- अगर जहाजों पर हमला हुआ तो.....
'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- अगर जहाजों पर हमला हुआ तो.....
डोनाल्ड ट्रंप बोले- अगर मेरी हत्या होगी तो मैंने दे दिया आदेश, ईरान के साथ बम से फिर कैसा होगा सलूक
ट्रंप बोले- अगर मेरी हत्या होगी तो मैंने दे दिया आदेश, ईरान के साथ बम से फिर कैसा होगा सलूक

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में 3 महीने की सजा, पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget