एक्सप्लोरर

Afghan Media Head Assassinated: अफगानिस्तान सरकार के मीडिया विभाग के प्रमुख दावा खान मीनापाल की तालिबान ने की हत्या की

Afghan Media Head Assassinated: अफगानिस्तान सरकार के मीडिया एंड इन्फॉर्मेशन सेंटर के हेड दावा खान मीनापाल की शुक्रवार को तालिबान ने हत्या कर दी.

Afghan Media Head Assassinated: अफगानिस्तान में स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है और नए इलाकों पर तालिबानी लड़ाके कब्जा करते जा रहे हैं. इस बीच, शुक्रवार को अफगानिस्तान सरकार के मीडिया एंड इन्फॉर्मेशन सेंटर के हेड दावा खान मीनापाल की तालिबान ने हत्या कर दी. टोलो न्यूज ने अपने सूत्रों के हवाले से खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि दावा खान के ऊपर अज्ञात बंदूकधारियों ने काबुल में हमला कर दिया. हाल के महीनों में पत्रकारों और अधिकार कार्यकर्ताओं पर किए गए श्रृंखलाबद्ध हमलों में हत्या की यह नई वारदात है.

यह घटना शुक्रवार की दोपहर बाद पश्चिमी काबुल के दारुल अमन रोड पर हुई है. अफगानिस्तान सरकार में मीडिया विभाग के प्रमुख से पहले दावा खान साल 2016 से लेकर 2020 तक उप-राष्ट्रपति के प्रवक्ता थे.

तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने बताया कि समूह के लड़ाकों ने दावा खान मीनापाल को मार डाला है जो स्थानीय और विदेशी मीडिया के लिए सरकार का प्रेस अभियान संचालित करते थे. मुजाहिद ने बाद में जारी एक बयान में कहा कि मेनापाल को ‘‘मुजाहिदीन के एक विशेष हमले में मारा गया’’ और ‘‘उसे उसके कामों के लिए दंडित किया गया.’’मुजाहिद ने और अधिक जानकारी नहीं दी.

मीनापाल साल 2015 में कंधार में सरकार के मीडिया एंड इन्फॉर्मेशन सेंटर के भी प्रमुख रहे हैं. वह दक्षिणी अफगानिस्तान के जाबुल प्रांत के रहने वाले थे. उन्होंने काबुल यूनिवर्सिटी से लॉ एंड पॉलिटिकल साइंड में बैचलर डिग्री की थी. सरकार के लिए काम करने से पहले उन्होंने रेडियो आजादी में पत्रकार के तौर पर अपनी सेवाएं दी थी.

अफगानिस्तान पत्रकारों के लिए दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक है. नागरिकों के खिलाफ हाल में किये गए कई हमलों को लेकर इस्लामिक स्टेट द्वारा दावा किया गया है, हालांकि सरकार अक्सर तालिबान को जिम्मेदार ठहराती है.

ये भी पढ़ें: बीते दो महीने में तालिबान अफगानिस्तान के किन-किन जिलों पर काबिज़ हुआ, जानिए

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
मिडिल ईस्ट की जंग में झुलसा दुबई! पर्यटन ठप, गूगल-माइक्रोसॉफ्ट जैसी MNCs पर भी असर
मिडिल ईस्ट की जंग में झुलसा दुबई! पर्यटन ठप, गूगल-माइक्रोसॉफ्ट जैसी MNCs पर भी असर
US-Israel-Iran War Live: आप किस पक्ष में हैं? अमेरिका-इजरायल से जंग के बीच ईरान ने मुस्लिम देशों से पूछा; ट्रंप ने दी ये धमकी
आप किस पक्ष में हैं? US-इजरायल से जंग के बीच ईरान ने मुस्लिम देशों से पूछा; ट्रंप ने दी ये धमकी

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
Embed widget