एक्सप्लोरर

Afghanistan Crisis: अफगानिस्तान से सैन्य वापसी के बाद जो बाइडेन का संबोधन, कहा- जो US को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं उन्हें कीमत चुकानी होगी

Afghanistan Crisis: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि अफगानिस्तान और दूसरे देशों में आतंकवाद से मुकाबला जारी रखेंगे. उन्होंने अफगानिस्तान से सैन्य वापसी के फैसले को पूरी तरह से सही ठहराया.

Afghanistan Crisis: अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना को पूरी तरह से वापस बुलाने के बाद अपने संबोधन में राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि जो अमेरिका को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं, उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी. सैन्य वापसी के फैसले को उन्होंने पूरी तरह से सही ठहराया. उन्होंने देश की मिलिट्री के साहस की तारीफ की.

जो बाइडेन ने कहा, "मैं उन लोगों से स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं जो अमेरिका को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं या जो हमारे या सहयोगियों के खिलाफ आतंकवाद में लिप्त हैं, युनाइडेट स्टेट अमेरिका कभी आराम नहीं करेगा. हम माफ नहीं करेंगे, भूलेंगे नहीं. हम आपका शिकार करेंगे और आप अंतिम कीमत चुकाएंगे."

राष्ट्रपति ने कहा कि इस निकासी (अफगानिस्तान से) की सफलता हमारी सेना के निस्वार्थ साहस के कारण थी. ‘युद्ध के मिशन नहीं बल्कि दया के मिशन में’ उन्होंने दूसरों की सेवा के लिए अपनी जान जोखिम में डाली. इतिहास में कभी किसी देश ने ऐसा नहीं किया, यह केवल अमेरिका ने किया.

जो बाइडेन ने कहा कि अफगानिस्तान में अमेरिकी सैन्य उपस्थिति को समाप्त करने का फैसला लोगों, सैन्य सलाहकारों, सेवा प्रमुखों और कमांडर्स की सर्वसम्मत सिफारिश पर आधारित था. उन्होंने कहा, “मैं निर्णय की जिम्मेदारी लेता हूं. कुछ लोग कहते हैं कि हमें इसे जल्दी शुरू कर देना चाहिए था. मैं सम्मानपूर्वक असहमत हूं. अगर यह पहले होता, तो यह हड़बड़ी या गृहयुद्ध की ओर ले जाता.”

राष्ट्रपति ने कहा कि जमीन पर अमेरिकी की मौजूदगी के बिना हम अफगानिस्तान और अन्य देशों में आतंकवाद का मुकाबला जारी रखेंगे. उन्होंने कहा, “मेरा मानना ​​है कि यह 'सही निर्णय, बुद्धिमान निर्णय और सर्वोत्तम निर्णय' है. अफगानिस्तान में युद्ध अब समाप्त हो गया है. मैं इस युद्ध को समाप्त करने के लिए इस मुद्दे का सामना करने वाला चौथा राष्ट्रपति हूं... मैंने इस युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिकियों से प्रतिबद्धता की, मैंने इसका सम्मान किया."

जो बाइडेन ने कहा, "31 अगस्त को छोड़ना किसी मनमानी समय सीमा के कारण नहीं है, यह अमेरिकी जीवन को बचाने के लिए बनाया गया था. मेरे पूर्ववर्ती, पूर्व राष्ट्रपति ने 1 मई तक अमेरिकी सैनिकों को हटाने के लिए तालिबान के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे." गौरतलब है कि जो बाइडेन ने कहा था कि अफगानिस्तान की धऱती से 31 अगस्त तक अमेरिकी सेना की पूरी वापसी हो जाएगी. इस मिशन को तय समयसीमा से 24 घंटे पहले 30 अगस्त को ही पूरा कर लिया गया.

Indian Envoy Meets Taliban Leader: कतर में भारत के राजदूत ने तालिबान के नेता मोहम्मद अब्बास से की मुलाकात

Pakistan on Taliban: अफगानिस्तान में तालिबान शासन को मान्यता देने को लेकर पाकिस्तान ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप बोले- होर्मुज के अब हम ही हैं रखवाले, 20% लगाएंगे कॉमर्शियल जहाजों पर टोल, भड़क उठा ईरान
ट्रंप बोले- होर्मुज के अब हम ही हैं रखवाले, 20% लगाएंगे कॉमर्शियल जहाजों पर टोल, भड़क उठा ईरान
पाकिस्तान में नहीं मिल रही दवाइयां, ढहने की कगार पर हेल्थकेयर सिस्टम, कैंसर समेत अन्य मेडिसन की शॉर्टेज
पाकिस्तान में नहीं मिल रही दवाइयां, ढहने की कगार पर हेल्थकेयर सिस्टम, कैंसर समेत अन्य मेडिसन की शॉर्टेज
बांग्लादेश में 81 फीट ऊंचे श्रीराम की प्रतिमा बनवाने वाले हरिदास को CID ने किया गिरफ्तार, लगाया ये गंभीर आरोप
बांग्लादेश में 81 फीट ऊंचे श्रीराम की प्रतिमा बनवाने वाले हरिदास को CID ने किया गिरफ्तार, लगाया ये गंभीर आरोप
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया पाकिस्तान, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया PAK, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget