एक्सप्लोरर

Missing Submarine: लापता पनडुब्बी में पहले यात्रा कर चुका है यह यूट्यूबर, बताया कैसा होता है अंदर का अनुभव

Missing Submarine Journey: यह कोई पहली बार नहीं है, जब पनडुब्बी में सवार कुछ लोग टाइटैनिक के मलबे को देखने गए हों. इससे पहले भी कई पर्यटकों ने इस डरावनी यात्रा का अनुभव किया है.

Missing Submarine: टाइटैनिक के मलबे को दिखाने के लिए अटलांटिक महासागर में गई एक पनडुब्बी अब भी लापता है. लापता पनडुब्बी में पायलट समेत कुल पांच लोग सवार है, जो शायद अब भी जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं. हालांकि कुछ घंटों में लापता पनडुब्बी के अंदर का ऑक्सीजन खत्म हो जाएगा, ऐसे में बड़े स्तर पर खोजबीन जारी है. 

हालांकि यह कोई पहली बार नहीं है, जब एक पनडुब्बी में सवार कुछ लोग टाइटैनिक के मलबे को देखने गए हों. इससे पहले भी कई पर्यटकों ने इस डरावनी यात्रा का अनुभव किया है. दो साल पहले मैक्सिकन यूट्यूबर और अभिनेता एलन एस्त्रादा भी इस जोखिम भरे यात्रा का अनुभव ले चुके हैं, जो अब उन्होंने साझा किया है. 

एलन एस्त्रादा ने साझा किया अपना अनुभव 

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, एलन एस्त्रादा ने साल 2022 में टाइटैनिक के मलबे को देखने के लिए पनडुब्बी की यात्रा की थी. उन्होंने अपनी यात्रा को याद करते हुए बताया कि हमरे साथ भी एक बार ऐसा हुआ था जब  जहाज का अपने सतह समर्थन जहाज से संपर्क टूट गया था. यह बेहद ही घबराहट भरा क्षण था. हालांकि कुछ ही क्षणों में हम संपर्क में आ गए थे. 

करना पड़ा था हस्ताक्षर

उन्होंने बताया कि यात्रा से पहले, उन्हें एक दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करना पड़ा था. इसमें लिखा था कि अटलांटिक महासागर के तल में टाइटन पनडुब्बी जैसे प्रयोग के दौरान यात्रा में शामिल ख़तरों के लिए यात्री स्वयं जिम्मेदार हैं. हालांकि उन्हें संभावित खतरों के बारे में पहले से पता था, ऐसे में उन्होंने दस्तावेजों पर साइन कर दिया था. 

लापता पनडुब्बी की चल रही खोज के साथ, उसमें सवार लोगों की सुरक्षा के लिए आशा और प्रार्थना की जा रही हैं. एस्त्रादा ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि जब तक पर्याप्त ऑक्सीजन है, चालक दल जीवित रहेगा और बचाव का इंतजार करता रहेगा. हालांकि संकट की बात यही है कि ऑक्सीजन खत्म होने वाला है. ऐसे में लापता पनडुब्बी में सवार लोगों के बचने की उम्मीदें बेहद कम नजर आ रहीं हैं. 

आठ घंटे का होता है सफर 

लापता जहाज 6.7 मीटर लंबी, 2.8 मीटर चौड़ी और 2.5 मीटर ऊंची है. इसमें 5 लोगों के लिए 96 घंटों की ऑक्सीजन है. यात्रा में कुल आठ घंटे लगते हैं. समुद्र में चार हज़ार मीटर जाने के लिए दो घंटे, टाइटैनिक को देखने के लिए चार घंटे और फिर वापस आने में दो घंटे लगते हैं.

ये भी पढ़ें: Missing Submarine: तो क्या खत्म हो जाएंगी पांच जिंदगियां... महज कुछ घंटे का ऑक्सीजन शेष, लापता पनडुब्बी की तलाश जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War: ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget