एक्सप्लोरर

China में पिता ने अपने 2 वर्षीय बेटे के लिए घर पर बनाई प्रयोगशाला, कहा- नहीं चाहता कि बेटा मौत का बेसब्री से करे इंतजार

Hope For Humanity: जू के मुताबिक उनका बच्चा उनसे बात नहीं कर सकता, लेकिन जब वह उसके सिर पर हाथ फिराते हैं तो वह मुस्कुरा देता है.

Hope for His Dying Son: चीन में एक पिता का अपने दो वर्षीय बेटे को बचाने काे लिए प्रयोगशला बना देने का बहुत ही भावुक मामला सामने आया है. दरअसल दो वर्षीय हाओयांग के पास जीने के लिए कुछ महीने ही बचे हैं. उसकी इलाज में इस्तेमाल होने वाली एकमात्र दवा जो उसकी इस दुर्लभ आनुवंशिक स्थिति में मदद कर सकती है, वह चीन में कहीं भी नहीं पाई जाती है. कोविड -19 महामारी के कारण चीन की सीमा बंद होने की वजह से उनके पिता चीन से बाहर अपने बच्चे के इलाज के लिए कहीं भी यात्रा नहीं कर सकते. उनकी बिमारी की वजह से चिंतित उनके पिता जू वेई ने अपने बेटे की जान बचाने के लिए घर में ही एक प्रयोगशाला का निर्माण कर दिया है. चीन के दक्षिण-पश्चिमी कुनमिंग की एक इमारत में  निर्मित अपनी प्रयोगशाला के बारे में 30 वर्षीय जू वेई ने एएफपी को बताया, "मेरे पास वास्तव में यह सोचने का समय नहीं था कि इसे करना है या नहीं, मुझे इसे करना ही था."  

हाओयांग में मेनकेस नाम का एक सिंड्रोम है, जो कि एक तरह का आनुवंशिक विकार है जो शरीर में तांबे के निर्माण में व्यवधान डालता है. तांबे का निर्माण प्रभावित होने से  मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र के विकास में बाधा पहुंचती है. वैज्ञानिकों के अनुसार ऐसी बीमारी से ग्रसित पीड़ित शायद ही कभी तीन साल की उम्र से आगे बढ़ते हैं. लेकिन जू जिन्होंने हाईस्कूल तक ही शिक्षा प्राप्त की है अपने बेटे की बीमारी से लड़ने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं. अपने बेटे के जन्म से पहले वह एक छोटा ऑनलाइन व्यवसाय चलाते थे.

बातचीत के दौरान अपने बच्चे को गोद में लिए उन्होंने कहा, "भले ही वह चल या बोल नहीं सकता, लेकिन उसके पास एक आत्मा है और वह भावनाओं को महसूस करता है." डॉक्टरों द्वारा यह बताए जाने के बाद कि उनके बेटे की बीमारी लाइलाज है और उसके लक्षणों को कम करने में मदद करने वाली एकमात्र दवा चीन में उपलब्ध नहीं है, उन्होंने खुद ही फार्मास्यूटिकल्स पर रिसर्च करते हुए उस दवा को बनाने का काम करना शुरु कर दिया था.

जू के मुताबिक, “ उनके दोस्त और परिवार के लोग इसके खिलाफ थे, उन्होंने कहा कि यह असंभव था.” वह आगे बताते हैं, “ मेनकेस सिंड्रोम पर अधिकांश ऑनलाइन दस्तावेज अंग्रेजी में थे, लेकिन अपने पिता के जिम में होम लैब स्थापित करने से पहले उन्होंने उसे समझने से पहले ट्रासलेशन सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया था. ज़ू अब हाओयांग को घर की बनी दवा ही देते हैं जिससे बच्चे को उसके शरीर में मौजूद तांबे का कुछ हिस्सा मिल जाता है.  यह उपचार शुरू करने के दो हफ्ते बाद कराए गए ब्लेड टेस्ट में आए  रिजल्ट में उसके सारे परिक्षण सामान्य आए थे. जू के मुताबिक उनका बच्चा बात नहीं कर सकता, लेकिन जब वह उसके सिर पर हाथ फिराते है तो वह मुस्कुरा देता है.

मेनकेस सिंड्रोम जैसी बीमारी लड़कियों की तुलना में लड़कों में अधिक प्रचलित है. एक रिपोर्ट के अनुसार विश्व में 100,000 बच्चों में से एक इस बीमारी के साथ जन्म लेता है.  

जू ने कहा कि दवा कंपनियों ने इनके निर्माण में बहुत कम दिलचस्पी दिखाई है क्योंकि इसकी कोई कामर्शियल वैल्यू नहीं है व इसका यूजर ग्रुप बहुत छोटा है. इस बिमारी से पीडित अन्य बच्चों के माता-पिता ने संपर्क किया है. उन्होंने उनसे अन्य बच्चों का भी इलाज करने को कहा लेकिन जू ने इस बात से इंकार कर दिया. उनका कहना है, वह केवल अपने बच्चे के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं. इसके अलावा स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि वे  जू के मामले में तब तक हस्तक्षेप नहीं करेंगे जब तक वह इस दवा का  इस्तेमाल केवल घरेलू उपयोग के लिए  करता है. 

यह भी पढें...

Afghanistan News: तालिबान का नया फरमान, महिला टेलीविजन एंकरों को हिजाब पहनने का निर्देश

TikTok Ban LiftUp: इस देश में टिकटॉक से हटा प्रतिबंध, चीन की ओर से मिला ये आश्वासन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget