एक्सप्लोरर

US 9/11 Attack: अमेरिका पर हुए 9/11 हमले की बरसी आज, क्या आपको मालूम है अटैक से जुड़े ये फैक्ट्स?

9/11 Attack: अमेरिका पर आज ही के दिन 22 साल पहले आतंकी हमला हुआ, जिसमें 3000 के करीब लोगों की मौत हो गई थी. आइए आपको इस हमले से जुड़े कुछ फैक्ट्स बताते हैं.

9/11 Terrorist Attack: अमेरिका पर हुए 9/11 आतंकी हमले को 22 साल पूरे हो गए हैं. आज ही के दिन 11 सितंबर, 2001 को अमेरिका में चार विमानों को हाइजैक कर आतंकी हमले को अंजाम दिया गया. 22 साल बाद भी 9/11 हमलों की यादों को लोग अपने मन से भुला नहीं पाए हैं. अमेरिका ने अपने इतिहास में इस तरह का कभी भी कोई आतंकी हमला नहीं झेला था. इस हमले ने अमेरिका समेत पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया था. 

अलकायदा के आतंकियों के जरिए किए गए इस हमले में 3000 के करीब लोगों ने अपनी जान गंवाई थी. आतंकियों ने सबसे पहले न्यूयॉर्क के वर्ल्ट ट्रेड सेंटर के ट्विन टॉवर से दो विमान क्रैश करवाए. फिर अमेरिका के रक्षा मंत्रालय के पेंटागन पर विमान क्रैश करवाया गया. चौथे विमान के जरिए किया गया हमला नाकामयाब रहा, क्योंकि वो विमान पेंसिल्वेनिया के एक खेत में जाकर क्रैश हो गया. आइए आज आपको इस हमले से जुड़े कुछ फैक्ट्स बताते हैं. 

  • आतंकी संगठन अलकायदा के मुखिया ओसामा बिन लादेन ने इस हमले को फंड किया था. उसने ही इस पूरे हमले के लिए प्लान तैयार किया था. ओसामा सऊदी अरब का नागरिक था, जो अफगानिस्तान में छिपा हुआ था. 
  • अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA ने राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को 4 दिसंबर, 1998 को अपने डेली ब्रीफ में आतंकी हमले को लेकर एक प्रमुख जानकारी दी थी. CIA ने क्लिंटन को बताया था कि लादेन विमानों को हाइजैक कर हमला कर सकता है. 
  • वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर पहले भी हमला किया गया था. 26 फरवरी, 1993 को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के पास पार्क की गई एक गाड़ी में धमाका हुआ था, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई थी, जबकि सैकड़ों लोग घायल हुए. 
  • अमेरिका ने ओसामा बिन लादेन को 9/11 से पहले कई बार ढेर करने की कोशिश की. मगर सैन्य अधिकारियों का कहना था कि वह अफगानिस्तान के जनजातीय नेताओं पर अभी निर्भर हैं, इसलिए वहां जाकर ओसामा को नहीं मारा जा सकता है. 
  • वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के ट्विन टावर पर हुए हमले के बाद लगी आग 99 दिनों तक जलती रही थी. 11 सितंबर को हुए हमले की आग 19 सितंबर, 2001 को जाकर बुझी. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हमला कितना खतरनाक था. 
  • यूनाइटेड एयरलाइंस के विमान में सवार दो वर्षीय क्रिस्टिन हैनसन सबसे युवा यात्री थी. इस विमान को आतंकियों ने हाइजैक कर हमले को अंजाम दिया था. 
  • हमले के बाद न्यूयॉर्क सिटी फायर डिपार्टमेंट के 343 अग्निशामकों की मौत हो गई. ये डिपार्टमेंट के 100 साल के इतिहास में ड्यूटी पर होने वाली मौतों का लगभग आधा था. 
  • अमेरिका पर हुए आतंकी हमले के बाद 48 देशों में 11 दिसंबर 2001 को शोक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई. इस हमले में 77 देशों के नागरिकों ने भी जान गंवाई थी. 
  • वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर 11 सितंबर को हुए हमले के बाद बड़ी मात्रा में मलबा इकट्ठा हुआ था. सेंटर से लगभग 18 लाख टन मलबे को साफ करने और हटाने में 9 महीने का वक्त लग गया. 

यह भी पढ़ें: अमेरिका पर 9/11 जैसा दूसरा हमला करना चाहता था ओसामा बिन लादेन, दस्तावेजों से हुआ था खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
अंग्रेज देखेंगे INS त्रिशूल का जलवा, कोंकण-26 युद्धाभ्यास के लिए ब्रिटेन पहुंची भारतीय नेवी
अंग्रेज देखेंगे INS त्रिशूल का जलवा, कोंकण-26 युद्धाभ्यास के लिए ब्रिटेन पहुंची भारतीय नेवी
ट्रंप के खिलाफ अमेरिकी सांसद! रूसी तेल बैन पर लाए बिल को रोकने की तैयारी
ट्रंप के खिलाफ अमेरिकी सांसद! रूसी तेल बैन पर लाए बिल को रोकने की तैयारी
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget