एक्सप्लोरर

Watch: ड्रिंक्स मांगने पर अमेरिकन फ्लाइट से घसीट कर यात्री को बाहर निकाला

Viral News: यह विवाद कॉकटेल के अनुरोध को लेकर शुरू हुआ. प्रस्थान से पहले प्रथम श्रेणी के अमेरिकन एयरलाइंस में बैठे यात्री ने कॉकटेल का अनुरोध किया. फिर विवाद बढ़ता चला गया.

Viral Video: अमेरिकन एयरलाइंस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में फ्लाइट के कर्मचारी एक युवक को घसीटते दिख रहे हैं. यह सब कुछ सिर्फ इसलिए हो रहा है क्योंकि यात्री ने डिपॉर्चर से पहले ड्रिंक्स मांग लिया. बस इसी बात पर फ्लाइट के कर्मचारियों ने यात्री को घसीट कर विमान से बाहर कर दिया. फ्लाइट के कर्मचारियों के इस हरकत के बाद उनकी जमकर आलोचना हो रही है.

वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि प्रथम श्रेणी में बैठा एक व्यक्ति फ्लाइट के कर्मचारियों से बहस कर रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह विवाद कॉकटेल के अनुरोध को लेकर शुरू हुआ. प्रस्थान से पहले प्रथम श्रेणी के अमेरिकन एयरलाइंस में बैठे यात्री ने कॉकटेल का अनुरोध किया. फिर विवाद बढ़ता चला गया. आखिरकार यात्री को हथकड़ी लगानी पड़ी. 

ट्विटर पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा गया है कि अमेरिकन एयरलाइंस के प्रथम श्रेणी के यात्री के आक्रामक होने के बाद उसे खींचकर बाहर निकाला गया. साथ ही उसके द्वारा प्रस्थान से पहले ड्रिंक की मांग को अस्वीकार कर दिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि यात्री से उसका मोबाइल छीन लिया गया है. क्योंकि वह घटना को रिकॉर्ड करने की कोशिश कर रहा था. इसके साथ ही यात्री के साथ ऐसा सुलूक हो रहा है मानो वह कोई खूंखार अपराधी हो. 

रिपोर्ट के अनुसार इस मामले को अमेरिकन एयरलाइन्स ने गंभीरता से लिया है. इसकी जांच के लिए अलग टीम गठित कर दी गई है. यूजर्स फ्लाइट के कर्मचारियों द्वारा किए गए सुलूक की आलोचना कर रहे हैं. 

इससे पहले भी फ्लाइट के और वीडियो वायरल हो चुके हैं. भारत में भी इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. अभी हाल ही में इंडिगो की एक एयर होस्टेस की एक यात्री के साथ तीखी बहस का वीडियो वायरल हुआ था. तब विवाद विमान में परोसे जाने वाले खाने को लेकर हुआ था. तब भी सोशल मीडिया पर इंडियन एयरलाइन्स की बेहद किरकिरी हुई थी.

ये भी पढ़ें: Oklahoma University Shooting: परिसर में शूटर मौजूद था, विश्वविद्यालय ने ट्वीट कर छात्रों से कहा- 'भागो, छुपो, लड़ो'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
मिडटर्म इलेक्शन तक नहीं करेंगे हमला, ट्रंप बोले- ईरान से चल रही सार्थक बातचीत
मिडटर्म इलेक्शन तक नहीं करेंगे हमला, ट्रंप बोले- ईरान से चल रही सार्थक बातचीत
लगातार तीसरे दिन इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, राष्ट्रपति से मुलाकात का मांगा समय, कल 3 बजे बैठक
लगातार तीसरे दिन इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, राष्ट्रपति से मुलाकात का मांगा समय, कल 3 बजे बैठक
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल

वीडियोज

खामोश ज्ञानेश...सड़क पर क्लेश...संग्राम शेष?
दुनिया छोड़कर चला गया बॉलीवुड का 'क्रांतिवीर'
ना सबूत, ना आधार.. बस सड़क पर आर-पार!
पहले जंतर मंतर अब राजघाट..विपक्ष के प्रदर्शन का देखिए LIVE अपडेट
बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget