एक्सप्लोरर

पहले दुकानों पर बुलडोज़र चलवाया, फिर खुद गोरखनाथ मंदिर पहुंच गए योगी आदित्यनाथ

अगले दो दिनों तक योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में ही रहेंगे. लॉकडाउन के बाद ये उनका पहला दौरा है. अब तक वे लखनऊ में रह कर ही लगातार बैठकें कर रहे थे.

गोरखपुर: लॉकडाउन के बीच योगी आदित्यनाथ गोरखपुर पहुंच गए हैं. मुख्यमंत्री बनने से पहले वे यहां से 5 बार सांसद रहे हैं. आते ही उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की. बाहर से आ रहे मज़दूरों के बारे में पूछा. लोगों को राशन मिल पा रहा है या नहीं? दवा से लेकर अस्पताल के बेड के बारे में जानकारी ली. फिर योगी अपने एजेंडे पर आ गए.

उनकी योजना गोरखपुर को एक सुंदर शहर बनाने की है. इसके लिए सड़कें चौड़ी की जा रही हैं. कई ऐसी दुकानें हैं जिन्हें गिराए बिना ये काम नहीं हो सकता है. लेकिन कई दुकानदार ऐसा करने को तैयार नहीं. लॉकडाउन के कारण डेढ़ महीने तक वैसे भी काम बंद था. जब बात नहीं बनी तो योगी ने इसका भी उपाय ढूंढ निकाला. उन्होंने शुरूआत अपने घर से की. गोरखनाथ मंदिर परिसर की कुछ दुकानें तोड़ दी गईं. ऐसा करने का आदेश योगी ने दिया. लेकिन मुख्यमंत्री होने के नाते नहीं, बल्कि महंत के रूप में. योगी आदित्यनाथ गोरक्ष पीठ के महंत भी हैं. योगी के इस काम की इन दिनों बड़ी चर्चा है.

गोरखनाथ मंदिर के पास बनी दुकानों के टूटने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. क़रीब दो दर्जन दुकानें सड़क के लिए गिरा दी गई हैं. मंदिर के बग़ल से फ़ोर लेन सड़क निकल रही है. पहले जो रोड थी, उसे ही चौड़ा कर फ़ोर लेन करने की योजना है. लॉकडाउन के कारण ये काम बंद था. लेकिन चौथे चरण के लॉकडाउन के बाद ये काम फिर शुरू हो गया है.

गोरखनाथ मंदिर के बग़ल से ये सड़क महाराजगंज होते हुए नेपाल के पास सोनॉली बॉर्डर तक जाएगी, जिस पर क़रीब 946 करोड़ रूपये खर्च होंगे. इसके लिए गोरखपुर शहर की कई दुकानों को तोड़ने की ज़रूरत है. इलाक़े के विकास के लिए योगी ने गोरखनाथ मंदिर की दुकान गिरा कर पहल कर दी है. मुख्यमंत्री ने लोगों से खुद ही अपनी दुकानें तुड़वा देने की अपील की है.

अगले दो दिनों तक योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में ही रहेंगे. लॉकडाउन के बाद ये उनका पहला दौरा है. अब तक वे लखनऊ में रह कर ही लगातार बैठकें कर रहे थे. जनता कर्फ़्यू के दिन वे यहीं थे. यहां रह कर आस पास के ज़िलों में चल रहे काम काज की समीक्षा करेंगे. बाहर से आ रहे मज़दूरों के कारण यूपी के पूर्वांचल में कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दाऊद ने BOMB रखा है', मुंबई के ताज होटल को बम से उड़ाने की मिली धमकी; जांच में जुटी पुलिस
'दाऊद ने BOMB रखा है', मुंबई के ताज होटल को बम से उड़ाने की मिली धमकी; जांच में जुटी पुलिस
पत्नी की कब्र सुरक्षित रखने की कोर्ट पहुंच शख्स, अदालत ने कहा- सार्वजनिक कब्रिस्तान पर...
पत्नी की कब्र सुरक्षित रखने की कोर्ट पहुंच शख्स, अदालत ने कहा- सार्वजनिक कब्रिस्तान पर...
महाराष्ट्र: पुणे मोशी कचरा डंप हादसे में मौत का आंकड़ा 9 पहुंचा, चौथे दिन 8 और शव बरामद
महाराष्ट्र: पुणे मोशी कचरा डंप हादसे में मौत का आंकड़ा 9 पहुंचा, चौथे दिन 8 और शव बरामद
महाराष्ट्र: रायगढ़ में बारिश ने मचाई भारी तबाही, पोल्ट्री फार्म में भरा पानी; 600 मुर्गियों की मौत
महाराष्ट्र: रायगढ़ में बारिश ने मचाई भारी तबाही, पोल्ट्री फार्म में भरा पानी; 600 मुर्गियों की मौत

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
Video: फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
Embed widget