वाराणसी के मुस्लिम युवकों ने निकाली तिरंगा यात्रा, लगाए हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे
वाराणसी के मुस्लिम इलाकों में सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम युवकों ने तिरंगा यात्रा निकाल स्वतंत्रता दिवस को बड़े ही जोश और उत्साह के साथ मनाया.

वाराणसी: आज पूरा देश 73वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी और कामरूप से लेकर कच्छ तक में लोग भारतीय ध्वज तिरंगे को फहरा कर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं. वाराणसी में भी जोश-ओ-खरोश के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है.
वाराणसी के मुस्लिम इलाकों में सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम युवकों ने तिरंगा यात्रा निकाल स्वतंत्रता दिवस को बड़े ही जोश और उत्साह के साथ मनाया. इन मुस्लिम युवकों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी भी की.
सैकड़ों की संख्या में ये मुस्लिम युवक बाइकों पर सवार होकर शहर की सड़कों पर निकले और हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए. तिरंगा यात्रा में शामिल महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्र मोहम्मद खालिद कुरैशी ने कहा कि हम अपनी आजादी का जश्न मना रहे हैं.
उन्होंने कहा कि हमें देश के अंदर शक की निगाह से देखा जाता है लेकिन हम तो सऊदी अरब में जाकर तिरंगा फहरा देते हैं. मदरसों के छात्रों में भी बहुत टैलेंट होता है लेकिन उन्हें शक की निगाह से देखा जाता है जो नहीं होना चाहिए.
यूपी: स्कूल से मिले प्रेमी युगल के शव, सुसाइड नोट में बताई आत्महत्या की वजह
मुरादाबाद सांसद एसटी हसन ने ट्विटर से पूछा- आजम खान का अकाउंट सस्पेंड क्यों किया?
नोएडा में पेट्रोल पंप सील, मैनेजर गिरफ्तार, जानिए किस तरह किया जाता था फर्जीवाड़ा
ताजमहल और आस-पास के इलाके की सफाई करने वाले कर्मचारी हड़ताल पर, लगे गंदगी के ढेर
रक्षाबंधन: यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सीएम योगी आदित्यनाथ को बांधी राखी
Source: IOCL
























