एक्सप्लोरर

Solar Eclipse 2020: उत्तराखंड में भी दिखा सूर्यग्रहण, चारधाम सहित प्रमुख मंदिरों के कपाट रहे बंद

उत्तराखंड में सूर्यग्रहण के चलते 20 जून की रात करीब साढे़ दस बजे सूतक काल शुरू हो गया. सूतक काल में चारधाम सहित सभी मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए. देहरादून और टिहरी में लोगों ने वलयाकार ग्रहण देखने का भी दावा किया.

देहरादून: उत्तराखंड में रविवार को सूर्यग्रहण देखा गया और इस दौरान चारधाम सहित सभी मंदिरों के कपाट बंद रहे. चारों धामों, बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री सहित प्रदेश के सभी प्रमुख मंदिरों के कपाट सूर्यग्रहण शुरू होने से पहले सूतक काल लगते ही शनिवार रात करीब साढे़ दस बजे बंद कर दिये गये जिन्हें रविवार को ढाई बजे दोबारा खोला गया. करीब 16 घंटे बाद खुले इन मंदिरों में पहले साफ-सफाई की गयी और फिर नियमित पूजा अर्चना की गयी.

बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने न्यूज एजेंसी को बताया कि नियमित पूजा शुरू होने से पहले मंदिर का शुद्धिकरण किया गया और मंदिर परिसर सहित मंदिर के बाहर और भीतर साफ पानी और पंचगर्भ्य से सफाई करने की परम्परा संपन्न की गई. भगवान बदरीनाथ के गर्भगृह के अंदर मंदिर के मुख्य पुजारी रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी और उनके सहयोगी डिमरी पंडितों ने यह परंपरा निभाई. मंदिर को पवित्र करने के बाद भगवान बदरी विशाल की अभिषेक पूजा संपन्न की गयी.

इसी तरह, ग्रहण समाप्त होने के बाद केदारनाथ मंदिर में भगवान शिव के कपाट खोल दिये गये. शुद्धिकरण की परंपरा पूरी करने के बाद भगवान शिव की अभिषेक पूजा की गयी. उत्तरकाशी में गंगोत्री व यमुनोत्री धामों में सूर्यग्रहण काल में रावल और तीर्थ पुरोहितों ने मंदिर परिसर में सूर्यग्रहण निवारण और लोक कल्याण के लिए गंगा सहस्त्रनाम पाठ, गंगा स्तोत्र, गंगा लहरी पाठ और भजन कीर्तन किया. मां गंगा और यमुना से कोरोना महामारी को समाप्त करने की प्रार्थना की गई.

Solar Eclipse 2020: उत्तराखंड में भी दिखा सूर्यग्रहण, चारधाम सहित प्रमुख मंदिरों के कपाट रहे बंद

गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने बताया कि सूर्यग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान और मंदिर की सफाई प्रक्रिया पूरी करने के बाद मंदिरों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये गए. हरिद्वार और ऋषिकेश सहित प्रदेश के अन्य सभी मंदिर भी ग्रहण काल में बंद रहे जो ढाई बजे दर्शनार्थियों के लिए खोल दिए गये. उत्तराखंड में कई जगह लोगों ने सूर्यग्रहण देखा जबकि देहरादून और टिहरी में लोगों ने वलयाकार ग्रहण देखने का भी दावा किया.

यह भी पढ़ें:

international Yoga Day अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीएम योगी बोले- 'योग, भारतीय ऋषियों द्वारा दिया गया प्रसाद'

कोराना वायरस के संक्रमण को देखते हुए सीएम योगी ने लिया बड़ा फैसला, इस साल नहीं होगी कांवड़ यात्रा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की विरासत को सहेजने की पहल, दुर्लभ पांडुलिपियां होंगी सुरक्षित
यूपी की विरासत को सहेजने की पहल, दुर्लभ पांडुलिपियां होंगी सुरक्षित
सौरव दास, आशुतोष रांका के खिलाफ केस दर्ज, गेट फांदकर पहुंचे थे जंतर-मंतर
सौरव दास, आशुतोष रांका के खिलाफ केस दर्ज, गेट फांदकर पहुंचे थे जंतर-मंतर
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की मांग वाली याचिका, HC ने तय की सुनवाई की तारीख
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की मांग वाली याचिका, HC ने तय की सुनवाई की तारीख

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget