एक्सप्लोरर

यूपी: विधान परिषद का चुनाव लड़कर यूपी सदन जाएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी और उपमुख्यमंत्री मौर्य अभी भी लोकसभा सदस्य हैं. यदि योगी विधान परिषद के सदस्य बनते हैं तो वह लगातार तीसरे मुख्यमंत्री होंगे, जो उच्च सदन के सदस्य होंगे. इससे पहले मुख्यमंत्री रह चुके अखिलेश यादव और मायावती विधान परिषद के ही सदस्य थे.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधान परिषद का चुनाव लड़कर विधानसभा जाएंगे. योगी के अलावा डिप्टी सीएम केशव मौर्या, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और मोहसिन रजा भी विधान परिषद का चुनाव लड़ेंगे. विधान परिषद की चार खाली सीटों पर उपचुनाव के लिए मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है.

 

नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख पांच सितंबर है और नामांकन पत्रों की जांच अगले दिन की जाएगी. नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि आठ सितंबर होगी. वोटिंग 15 सितंबर को होगा और वोटों की गिनती भी उसी दिन होगी. चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद की चार खाली सीटों के लिए 24 अगस्त को चुनाव कार्यक्रम घोषित किया था.

छह महीने के अंदर किसी सदन का सदस्य बनना जरुरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, राज्य सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और मोहसिन रजा फिलहाल राज्य विधान मंडल के किसी भी सदन (विधानसभा या विधान परिषद) के सदस्य नहीं हैं. कार्यभार संभालने के छह महीने के भीतर उनका किसी ना किसी सदन का सदस्य बनना जरूरी है. यह समय सीमा 19 सितंबर को खत्म हो रही है.

विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं अखिलेश-मायावती

सीएम योगी और उपमुख्यमंत्री मौर्य अभी भी लोकसभा सदस्य हैं. यदि योगी विधान परिषद के सदस्य बनते हैं तो वह लगातार तीसरे मुख्यमंत्री होंगे, जो उच्च सदन के सदस्य होंगे. इससे पहले मुख्यमंत्री रह चुके अखिलेश यादव और मायावती विधान परिषद के ही सदस्य थे.

सपा MLC के इस्तीफों से खाली हुईं थी सीटें

इन चार सीटों पर उपचुनाव होगा, जो विधान परिषद सदस्यों बुक्कल नवाब, यशवंत सिंह, सरोजिनी अग्रवाल और अशोक बाजपेयी (सभी सपा) के इस्तीफों से खाली हुई हैं. चारों विधान परिषद सदस्य बीजेपी में शामिल हो गए हैं

बीएसपी के विधान परिषद सदस्य ठाकुर जयवीर सिंह ने भी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. इस तरह इस्तीफा देने वाले विधान परिषद सदस्यों की संख्या पांच हो गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
CJP ने फिर से दी आंदोलन की चेतावनी, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा
CJP ने फिर से दी आंदोलन की चेतावनी, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget