एक्सप्लोरर

जब योगी बन जाएंगे गुरु आदित्यनाथ

लखनऊ: इस रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी दिन भर के लिए गुरु बन जाएंगे. नौ जुलाई को गुरु पूर्णिमा है. इस विशेष दिन के लिए गोरखपुर के गोरक्ष पीठ में भव्य तैयारियां चल रही है. इस बार सब कुछ ख़ास सा हो गया है. क्योंकि यहां के गुरु अब उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री भी तो हैं.

गोरखनाथ मंदिर के महंथ योगी आदित्यनाथ कुछ घंटों के लिए अलग रोल में नज़र आएंगे. सीएम के बदले वे अपने लोगों के लिए गुरु बन जाएंगे. सबसे पहले वे अपने गुरु महंथ अवैद्यनाथ की पूजा करेंगे,  उनकी मूर्ती को तिलक लगाएंगे और फिर गुरु दक्षिणा भी देंगे. अवैद्यनाथ जब तक ज़िंदा रहे, तब भी योगी ऐसा ही किया करते थे.

ये गोरक्ष पीठ की गुरु शिष्य परम्परा रही है. अपने गुरु की पूजा के बाद योगी एक विशेष गद्दी पर बैठ जाएंगे और फिर बारी बारी से लोग योगी आदित्यनाथ को तिलक लगाएंगे और गुरु दक्षिणा भेंट करेंगे. वैसे तो जो भी चाहे योगी को गुरु पूर्णिमा पर तिलक लगा सकता है. लेकिन इस बार के कार्यक्रम में कुछ बदलाव भी हुआ है.

अब योगी आदित्यनाथ अब अपने मठ के गुरु ही नहीं बल्कि यूपी के मुख्य मंत्री भी है. इसीलिए कुछ गिने चुने लोगों को ही उन्हें तिलक लगाने का मौक़ा मिलेगा. ऐसे लोगों की एक लिस्ट तैयार हो चुकी है. जिसे सीएम ऑफिस को भेज दिया गया है.

गोरखनाथ मंदिर के विनय गौतम बताते है कि "योगी जी के मुख्यमंत्री बनने के बाद भी कोई परम्परा नहीं टूटी है, हर साल गुरु पूर्णिमा पर वे मठ में ही रहते है और नाथ सम्प्रदाय में तो गुरु का बड़ा महत्व रहा है."

यूपी का सीएम बनने के बाद पूजा पाठ और यज्ञ हवन के बाद ही योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के सरकारी बंगले में गृहप्रवेश किया था. नवरात्र में उन्होंने कन्या पूजन भी किया था. कुंवारी लड़कियों का पाँव धो कर योगी ने उन्हें सीएम वाले घर पर भोजन कराया था. जब भी योगी अपने गोरखपुर जाते है रात में मंदिर में ही रूकते हैं. सवेरे चार बजे ही गौशाला पहुंच जाते हैं और बाबा गोरक्षनाथ की आरती तो बिलकुल नहीं भूलते.

योगी आदित्यनाथ आठ जुलाई को ही गोरखपुर पहुंच जाएंगे. अगले ही दिन गुरु पूर्णिमा है. गुरु के रूप में अपने शिष्यों से मिलने के बाद उसी दिन शाम में योगी आदित्यनाथ लखनऊ लौट आएंगे. कभी अयोध्या का दौरा तो कभी गोरखपुर में गायों की सेवा और फिर गोरखनाथ मंदिर में पूजा पाठ. योगी ने सीएम बनने के बावजूद अपने आक्रामक हिन्दुत्वादी नेता की चमक कम नहीं होने दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की मांगें क्या हैं?
सिर्फ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की मांगें क्या हैं?
'किसी मुसलमान ने विरोध...', वंदे मातरम बिल पर सुन्नी उलेमा काउंसिल ने उठाए सवाल
'किसी मुसलमान ने विरोध...', वंदे मातरम बिल पर सुन्नी उलेमा काउंसिल ने उठाए सवाल
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक से जुड़े सवाल पर BJP नेता बोले, 'सरकार सबके साथ खड़ी लेकिन नौटंकी का समर्थन नहीं'
सोनम वांगचुक से जुड़े सवाल पर BJP नेता बोले, 'सरकार सबके साथ खड़ी लेकिन नौटंकी का समर्थन नहीं'

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget