एक्सप्लोरर

यूपी: लाल जोड़े में महराजगंज के रिंकू की जीवनसंगिनी बनी जर्मनी की स्‍वीटी

जर्मनी की रहने वाली ‘स्‍वीटी’ को वहां पढ़ाई करने गए रिंकू से प्‍यार हो गया. आखिरकार लाल जोड़े में दुल्‍हन बनकर स्‍वीटी ने सात फेरे लेकर सात जन्‍मों तक साथ जीने-मरने की कसमें खाई और फिर दुल्‍हा-दुल्‍हन वापस जर्मनी लौट गए.

महराजगंजः कहते हैं कि प्‍यार न जाति-पाति देखता है और न धर्म और सरहद की सीमाओं के बंधन. ऐसा ही एक वाकया यूपी से सामने आया है जहां जर्मनी की रहने वाली ‘स्‍वीटी’ को वहां पढ़ाई करने गए रिंकू से प्‍यार हो गया. आखिरकार लाल जोड़े में दुल्‍हन बनकर स्‍वीटी ने सात फेरे लेकर सात जन्‍मों तक साथ जीने-मरने की कसमें खाई और फिर दुल्‍हा-दुल्‍हन वापस जर्मनी लौट गए.

महाराजगंज के फरेंदा क्षेत्र के सिधवारी गांव के रहने वाले गणेश चौधरी फौज में रहे हैं. वे परिवार के साथ चेन्नई में ही रहते थे. सेवानिवृत्त होने के बाद वे पैतृक गांव सिधवारी आ गए. दसवीं में पढ़ने वाला उनका बेटा रिंकू चौधरी स्‍कॉलरशिप पर पढ़ाई करने जर्मनी चला गया. वहां पर पढ़ाई के दौरान ही रिंकू और स्‍वीटी को एक-दूसरे से प्‍यार हो गया. उसके बाद दोनों एक ही कंपनी में जॉब करने लगे. वक्त गुजरा और गुजरते वक्त के साथ दोनों का प्यार गहरा होता चला गया. आखिरकार रिंकू और स्वीटी ने शादी करने का फैसला कर लिया.

यूपी: लाल जोड़े में महराजगंज के रिंकू की जीवनसंगिनी बनी जर्मनी की स्‍वीटी

दोनों ने अपने परिजनों को दिल की बात बताई. लेकिन, शुरुआत में दोनों के ही परिजन इस शादी के लिए तैयार नहीं हुए. थोड़े मान-मनौव्‍वल के बाद ही दोनों के परिजन तैयार हो गए. इस दौरान रिंकू जर्मनी की स्वीटी को अपने देश और संस्कृति के साथ रहन-सहन की जानकारी देने के लिए टूरिस्ट विजा पर तीन साल में 13 बार अपने गांव लेकर आया. उसने बारीकी के साथ यहां की परंपरा और संस्कृति को समझने की कोशिश भी की. उसे भारतीय संस्कृति बहुत पसंद आई और उसने रिंकू से ही शादी करने का फैसला कर लिया.

यूपी: लाल जोड़े में महराजगंज के रिंकू की जीवनसंगिनी बनी जर्मनी की स्‍वीटी

दोनों साथ पैतृक गांव आए और सभी जरूरी दस्तावेज लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे. महाराजगंज के एसपी रोहित सिंह साजवान ने दोनों की शादी में काफी मदद की. उन्होंने दोनों के दस्तावेज जांच-पड़ताल के लिए विदेश मंत्रालय भेजें. वहां से मंजूरी मिलने के बाद दोनों की शादी को ग्रीन सिग्नल मिल गया. स्वीटी पिता और बड़ी बहन के साथ सिधवारी गांव पहुंची. 17 मई को दोनों का हिन्‍दू रीतिरिवाज के साथ विवाह संपन्न हुआ. लाल जोड़े में रिंकू चौधरी के साथ सात फेरे लेने वाली स्वीटी को देख कर गांव के लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं था. गांव में विदेशी दुल्हन की शादी आम के साथ खास के बीच भी चर्चा में आ गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में नाबालिग के साथ 2 लोगों ने किया रेप, मेडिकल के लिए भेजी गई पीड़िता; FIR दर्ज
अलीगढ़ में नाबालिग के साथ 2 लोगों ने किया रेप, मेडिकल के लिए भेजी गई पीड़िता; FIR दर्ज
पूर्व सांसद विनायक राउत मामले में आधी रात गिरफ्तार हुआ ढोंगी बाबा, FIR में तंत्र-मंत्र के आरोप
पूर्व सांसद विनायक राउत मामले में आधी रात गिरफ्तार हुआ ढोंगी बाबा, FIR में तंत्र-मंत्र के आरोप
केन-बेतवा परियोजना के विरोध में आदिवासी महिलाओं का फांसी सत्याग्रह, नदी किनारे चल रहा है आंदोलन
केन-बेतवा परियोजना के विरोध में आदिवासी महिलाओं का फांसी सत्याग्रह, नदी किनारे चल रहा है आंदोलन
मसूरी: भारी बारिश से खेतवाला गांव का संपर्क कटा, महिलाओं ने झाड़ियों को काटकर बनाया रास्ता
मसूरी: भारी बारिश से खेतवाला गांव का संपर्क कटा, महिलाओं ने झाड़ियों को काटकर बनाया रास्ता

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
Embed widget