एक्सप्लोरर

मोदी सरकार के पास राम मंदिर पर फैसला करने की शक्ति है- उद्धव ठाकरे

शिवसेना प्रमुख ने कहा कि हम चाहते हैं कि राम मंदिर पर सरकार अध्यादेश लेकर आये. उन्होंने, "कहा कि हम चाहते हैं हिन्दू एक हो जाएं और हमारी एकता क़ायम रहे. मेरी अयोध्या आने की वजह राम मंदिर का जल्द से जल्द निर्माण है.

अयोध्या: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार को अपनी पार्टी के 18 सांसदों के साथ रामलला के दर्शन किए. इसके बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि मोदी सरकार के पास राम मंदिर पर फैसला करने की शक्ति है.

उन्होंने कहा, "हमने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की बात पर ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ गठबंधन किया था. अब राम मंदिर बनना चाहिये. यही जन भावना है. अयोध्या में तो भव्य मंदिर बनेगा ही. मोदी सरकार में राम मंदिर पर फैसला करने की शक्ति है."

उद्घव ने कहा, "अब देश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है तो फिर मंदिर निर्माण की बात भी आगे बढ़नी चाहिए. मैंने तो कहा था पहले मंदिर फिर सरकार. यहां आने के बाद देखा कि मंदिर निर्माण में गति आने लगी है. यह काम मोदी जी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) कर सकते हैं. उनके इस काम में हम पूरी तरह से साथ हैं. काम कोई जटिल नहीं है, मोदी जी ने तो तमाम जटिल काम को चुटकियों में पूरा किया है."

ठाकरे ने कहा, "मंदिर को लेकर अगर बीजेपी सरकार अध्यादेश लाएगी तो हम उनके साथ हैं. हमारी शिवसेना के सभी 18 सांसद सदन में जाने से पहले रामलला के दर्शन कर नई पारी के शुरुआत करेंगे. संसद का सत्र कल (सोमवार) से शुरू हो रहा है. हमारा तो यहां बार-बार आने का दिल करता है, लेकिन कुछ लोग कहते हैं कि हम मतलब और काम निकालने के लिए यहां आते हैं."

गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे जिस समय रामलला के दर्शन को निकले, उस समय कार्यकर्ता जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे. उद्धव ठाकरे ने शिवसेना के 18 सांसदों और अपने बेटे आदित्य ठाकरे के साथ रामलला के दर्शन किए.

यूपी: योगी सरकार की बर्खास्तगी की मांग करने पर कांस्टेबल बर्खास्त

यूपी: उड़ान के लिये फिट नहीं है कुशीनगर एयरपोर्ट, अभी और करना होगा इंतजार

यूपी: ताबड़तोड़ दौरे करेंगी प्रियंका, कार्यकर्ताओं के साथ लगातार चलेगा बैठकों का सिलसिला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी दिल के मरीजों का सहारा, 135 मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी दिल के मरीजों का सहारा, 135 मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
फतेहपुर बेरी में इवेंट गोदाम में भीषण आग, संकरी गलियों के बीच दमकल की 15 गाड़ियों ने पाया काबू
फतेहपुर बेरी में इवेंट गोदाम में भीषण आग, संकरी गलियों के बीच दमकल की 15 गाड़ियों ने पाया काबू
जम्मू-कश्मीर में बारिश-बाढ़ से मची तबाही, पुंछ में अबतक 10 लोगों की मौत; राहत-बचाव कार्य जारी
जम्मू-कश्मीर में बारिश-बाढ़ से मची तबाही, पुंछ में अबतक 10 लोगों की मौत; राहत-बचाव कार्य जारी

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget