एक्सप्लोरर

यूपी : DGP सुलखान सिंह बोले- गोरक्षा के नाम पर गुंडागर्दी नहीं चलेगी, मिले CM योगी से

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुलखान सिंह ने शनिवार को प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) का कार्यभार संभाल लिया. उन्होंने इस दौरान पुलिसकर्मियों को काम करने की पूर्ण आजादी देने की बात कही. इससे साथ ही उन्होंने पदभार संभालने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की.

गोरक्षा या छेड़खानी के आधार पर गड़बड़ी करने वालों पर कसेगा शिकंजा इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि गोरक्षा या छेड़खानी के आधार पर कोई क़ानून को हाथ में लेता है तो उसके ख़िलाफ़ आवश्यक और कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : सुशील मोदी का लालू पर नया आरोप, कहा- परिवार दिल्ली में भी 115 करोड़ का मालिक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से स्पष्ट निर्देश मिले हैं

डीजीपी ने साफ किया कि यदि कोई भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. फिर चाहे वह सत्ताधारी दल से हो या नहीं. उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से स्पष्ट निर्देश मिले हैं.

यूपी पुलिस विश्व का सबसे बड़ा पुलिस दल है

यूपी के नए डीजीपी सुलखान सिंह ने एबीपी न्यूज़ ने कहा यूपी पुलिस विश्व का सबसे बड़ा पुलिस दल है उसके मुखिया के तौर पर बड़े चैलेंजेंज है. उन्होंने कहा कि सबके लिए समान और निष्पक्ष पुलिस व्यवस्था होगी, किसी को भी क़ानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा. यह भी पढ़ें :  रविशंकर प्रसाद ने दी बयान पर सफाई, कहा- हमारे लिए वोट बैंक मापदंड नहीं लम्बे वक़्त से तैनाती पाने वालों को हटाया जाएगा उन्होंने कहा कि ग़लत तरीक़े से और लम्बे वक़्त से तैनाती पाने वालों को हटाया जाएगा, मेरिट और तबादला नीति के मुताबिक़ होगी तैनाती. उन्होंने साफ कहा कि कोई भी हो किसी भी पार्टी का कारवाई एकसमान होगी. उन्होंने पुलिसकर्मियों को अवकाश को लेकर भी विचार करने की बात कही. पुलिसवालों को काम करने की पूरी आजादी दी जाएगी उन्होंने लखनऊ स्थित डीजीपी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा, "प्रदेश में कानून का राज होगा. पुलिसवालों को काम करने की पूरी आजादी दी जाएगी." सुलखान सिंह ने कहा कि पुलिस पूरी निष्पक्षता के साथ काम करेगी. यह भी पढ़ें : क्या आप जानते हैं, वरिष्ठ नागरिकों को मिलती है इन सभी यात्राओं में छूट ?

शुक्रवार को जावीद अहमद को डीजीपी पद से हटा दिया था

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में शीर्ष स्तर पर फेरबदल करते हुए शुक्रवार को जावीद अहमद को डीजीपी पद से हटा दिया था. उनके स्थान पर प्रदेश के सबसे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुलखान सिंह को प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया.

डीजीपी प्रशिक्षण मुख्यालय के पद पर तैनात थे

इसके अतिरिक्त आदित्य मिश्रा को अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) के पद पर तैनात किया. वर्ष 1980 बैच के आईपीएस सुलखान सिंह मौजूदा समय में डीजीपी प्रशिक्षण मुख्यालय के पद पर तैनात थे.

यह भी पढ़ें : यूपी: मिलावट करने वालों की अब खैर नहीं, सीएम योगी ने दिए कड़ी कार्रवाई के आदेश

उनकी छवि तेज-तर्रार और ईमानदार अधिकारी की रही है

उनकी छवि तेज-तर्रार और ईमानदार अधिकारी की रही है. डीजीपी जावीद अहमद को डीजीपी पीएसी के पद पर स्थानांतरित किया गया है. इसके अलावा 10 अन्य वरिष्ठ आईपीएस अफसरों का भी तबादला किया गया है.

एक नजर अधिकारियों पर :

सुलखान सिंह – बांदा के रहने वाले हैं और 1980 बैच के आईपीएस है, इनका रिटारयमेंट इसी साल सितंबर महिने में होना है.

भावेश कुमार सिंह – सहरसा बिहार के रहने वाले हैं और 1987 बैच के आईपीएस है. एडीजी इटिलिजेंस - IG गोरखपुर भी रह चुके है.

आदित्य मिश्र – पटना बिहार के रहने वाले हैं और 1989 बैच के आईपीएस है. एडीडीजी एलओ, बनाया है

विजय कुमार – झांसी के रहने वाले हैं और 1988 बैच के आईपीएस हैं. एडीजी सुरक्षा बनाया गया है. पहले एसपी गोरखपुर रह चुके हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरबजीत सिंह खालसा ने HM को लिखा पत्र, झोटा केस में की CBI जांच की मांग
सरबजीत सिंह खालसा ने HM को लिखा पत्र, झोटा केस में की CBI जांच की मांग
वाराणसी में NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या, पंखे से लटककर दी जान
वाराणसी में NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या, पंखे से लटककर दी जान
CM योगी ने विधि-विधान से किया महानिशा पूजन व हवन, जगत कल्याण की प्रार्थना
CM योगी ने विधि-विधान से किया महानिशा पूजन व हवन, जगत कल्याण की प्रार्थना
अमेठीः गुरु गोरखनाथ तपोस्थली के निर्माण कार्यों में देरी पर भड़के DM, जताई नाराजगी
अमेठीः गुरु गोरखनाथ तपोस्थली के निर्माण कार्यों में देरी पर भड़के DM, जताई नाराजगी

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
Embed widget