एक्सप्लोरर

यूपी: सत्ता में रहकर कुनबे के विकास में बिजी रहीं सपा, बसपा- श्रीकांत शर्मा

उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था को लेकर पूर्व की सपा-बसपा सरकारों पर जमकर निशाना साधा. वहीं योगी सरकार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में कानून का राज है, बड़े पैमाने पर निवेश से रोजगार आ रहा है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री और प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने सोमवार को कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सत्ता में रहकर अपने कुनबे के विकास में ही बिजी रहीं. श्रीकांत ने कहा, "सपा, बसपा के मुखिया 2014 के लोकसभा चुनाव से लगातार अपनी पार्टी की करारी हार देखते-देखते अवसाद ग्रस्त हो गए हैं. ये लोग कनफ्यूज हैं कि किस मुद्दे पर बात करें. जब ये सत्ता में रहे तो अपने कुनबे के ही विकास में व्यस्त रहे."

उन्होंने कहा, "सपा, बसपा के नेता जनहित की बात न करें. उन्होंने प्रदेश को गर्त में ही ले जाने का काम किया है. अखिलेश यादव समझ नहीं पा रहे हैं, इसलिए देशहित के मुद्दों पर भी उनकी स्थिति कांग्रेस के पिछलग्गू वाली ही है. वह भ्रम में हैं, इसलिए भ्रम फैला रहे हैं. मायावती भी अपनी सरकार के पापों पर पर्दा नहीं डाल सकतीं."

श्रीकांत ने कहा, "पांच साल के शासन में तमाम ऐसे मौकों पर जनता को लूटने वाले चेहरे का भंडा भी फूटा और चुनाव में जनता ने गद्दी से उतार दिया. आज जब प्रदेश में कानून का राज है, बड़े पैमाने पर निवेश से रोजगार आ रहा है तो प्रदेश का विकास इन्हें कष्टदायी लग रहा है, क्योंकि इनका व्यक्तिगत विकास रुक रहा है."

उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में प्रदेश में 4 लाख 68 हजार करोड़ रुपये का एमओयू हुआ है. उसमें से 1.50 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश हो चुका है. एमओयू का इतना कनर्वजन आज तक उत्तर प्रदेश में कभी नहीं हुआ था."

शर्मा ने कहा, "माया, अखिलेश आप दोनों अपना कार्यकाल देख लें, आपके कार्यकाल में निवेशक आते ही नहीं थे. अगर आए भी तो कुछ नहीं किया. योगी सरकार के कार्यकाल में माहौल बदला है. निवेशक आए और लगातार निवेश हो रहा है. यह भ्रष्टाचार और अपराध पर सरकार की जीरो टॉलरेन्स नीति का ही परिणाम है."

ऊर्जा मंत्री ने कहा, "बहन जी आपकी सरकार में जेल में डॉक्टरों की नृशंस हत्या तक हुई है. माफियाओं को आपकी पार्टी राजनैतिक संरक्षण देती थी. सपा मुखिया की कुर्सी के पीछे अपराधी बैठते थे. सरकार के मंत्री अपराधियों को अपनी गाड़ियों में घुमाते थे."

उन्होंने कहा, "उत्तर प्रदेश में कानून का राज है. यह समझने के लिए मेरठ जोन में पुलिस के अभियान पर ही गौर कर लेते तो यह सवाल ही नहीं करते. आज दुर्दात अपराधी तख्तियां लेकर थानों में यह कसम खाते हुए सरेंडर कर रहे हैं कि वे सुधरना चाहते हैं."

यूपी: अब योग से दिन की शुरुआत करेंगे सरकारी स्कूलों के छात्र, रोजाना 15 मिनट का होगा सेशन

यूपी के शाहजहांपुर में टेंपो पर पलटा ट्रक, 16 लोगों की दर्दनाक मौत, 5 लोग घायल

यूपी के अलीगढ़ में हुआ विमान हादसा, बिजली के तारों में फंस कर क्रैश हुआ चार्टर प्लेन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में पर्यटन का नया युग शुरू! अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
बिहार में पर्यटन का नया युग शुरू! अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
दिल्ली: राजौरी गार्डन में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार से शख्स को कुचला, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: राजौरी गार्डन में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार से शख्स को कुचला, आरोपी गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का चुनावी शंखनाद, बताया क्या है उनकी प्राथमिकता
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का चुनावी शंखनाद, बताया क्या है उनकी प्राथमिकता
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget