एक्सप्लोरर

यूपी: प्रियंका की रायबरेली में होने वाली कार्यशाला टली, ये है वजह

इस प्रशिक्षण शिविर को 2022 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए, पार्टी के कार्यक्रम से नई कमेटी के सदस्यों को परिचय कराने के लिए डिजाइन किया गया था. अब यह पाठशाला या प्रशिक्षण शिविर संभवत: 22 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा, हालांकि नई तारीख की पुष्टि होना अभी बाकी है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की बहुप्रचारित तीन दिवसीय पाठशाला अब बाद में लगेगी. पाठशाला सोमवार से शुरू होने वाली थी पर अब इसे बाद के लिए चाल दिया गया है. सूत्रों के मुताबिक, 21 अक्टूबर को 11 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर ऐसा किया गया है.

उत्तर प्रदेश की राजनीतिक लड़ाई के लिए यूपी कांग्रेस की नई टीम को तैयार कर दी गई है. अजय कुमार लल्लू को यूपी कांग्रेस अध्यक्ष की कमान सौपी गई है. पार्टी की जड़ें मजबूत करने में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी पूरी तरह से तैयार हैं. नए सदस्यों को जनता से जुड़े रहने और उनके प्रासंगिक मुद्दों का समाधान करने के गुर सिखाए जाएंगे.

पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रियंका गांधी शिविर की शुरुआत करेंगी और हर सत्र में मौजूद रहेंगी. नई टीम को प्रशिक्षण देने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को जिम्मा सौंपा गया है. राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रशिक्षण विभाग के प्रमुख सचिन राव से लेकर सोशल मीडिया विभाग के प्रमुख रोहन गुप्ता यूपी टीम को ट्रेनिंग देंगे. हालांकि नई तारीखों का एलान अभी नहीं हुआ है.

कार्यशाला के दौरान, कांग्रेस प्रशिक्षण सेल और सोशल मीडिया सेल के प्रमुखों को इसमें शामिल होने वालों को संबोधित करने और उनके प्रश्नों का उत्तर देने के लिए कहा गया है. शिविर के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के भी रायबरेली का दौरा करने और पार्टी के नए सदस्यों से मिलने की संभावना है.

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, "उत्तर प्रदेश में नई कांग्रेस टीम में नए लोग शामिल हैं और उन्हें पार्टी की विचारधारा और कामकाज से परिचित होना चाहिए. वरिष्ठ नेताओं को उन्हें सिखाना है कि वे राजनीतिक परिस्थितियों से कैसे निपटें."

पार्टी के नेता ने कहा, "पार्टी के नेता ऐसे समय में कार्यशाला में लगे हुए हैं, जब उन्हें कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए प्रचार करना चाहिए. कार्यशाला उप-चुनाव के बाद आयोजित की जा सकती थी. जाहिर तौर पर चुनाव में पार्टी की जीत की संभावनाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने वाला है."

हाल ही में हुआ है यूपी कांग्रेस की नई कमिटी के एलान

बता दें कि सोमवार को यूपी कांग्रेस की नई कमिटी के एलान हुआ. अजय कुमार लल्लू को यूपी कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया. उनके साथ चार उपाध्यक्ष, बारह महासचिव और चौबीस सचिवों की घोषणा की गई. यूपी कांग्रेस की नई टीम में जमीनी और युवा नेताओं को प्रमुखता दी गई. जाहिर है अनुभव के मोर्चे पर यूपी कांग्रेस की नई टीम में कुछ कमी नजर आती है. हालांकि इसकी भरपाई के लिए यूपी कांग्रेस के वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं की एक सलाहकार समिति और एक रणनीति समिति बनाई गई है जिसकी अध्यक्षता प्रियंका गांधी करेंगी.

अयोध्या मामला: अंतिम दौर में पहुंची मामले की सुनवाई, रामनगरी में 10 दिसंबर तक धारा 144 लागू

इस बार भव्य होगा अयोध्या का 'दीपोत्सव', विश्व कीर्तिमान बनाने की तैयारी

यूपी: समाजवादी पार्टी सहेज रही अपना मूल वोट बैंक, अखिलेश खुद संभाल रहे हैं बूथ मैनेंजमेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर नवनीत राणा बोलीं, 'अमरावती आइए, साथ बैठकर...'
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर नवनीत राणा बोलीं, 'अमरावती आइए, साथ बैठकर...'
UP में IPS अधिकारियों के तबादले, रामपुर और ललितपुर समेत कई जिलों में पुलिस कप्तान बदले
UP में IPS अधिकारियों के तबादले, रामपुर और ललितपुर समेत कई जिलों में पुलिस कप्तान बदले
सिर्फ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की मांगें क्या हैं?
सिर्फ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की मांगें क्या हैं?
'किसी मुसलमान ने विरोध...', वंदे मातरम बिल पर सुन्नी उलेमा काउंसिल ने उठाए सवाल
'किसी मुसलमान ने विरोध...', वंदे मातरम बिल पर सुन्नी उलेमा काउंसिल ने उठाए सवाल

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget