एक्सप्लोरर

समाजवादी पार्टी के लिए मतदान कर अपना वोट बर्बाद न करें मुसलमान: मायावती

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने शनिवार को मुसलमानों से अपील की कि वे एसपी के लिए मतदान कर अपना वोट बर्बाद न करें और बीएसपी का समर्थन करें, ताकि बीजेपी को हराया जा सके.

समाजवादी पार्टी के लिए मतदान कर अपना वोट बर्बाद न करें मुसलमान: मायावती

मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए अखिलेश और मुलायम ने रचा टकराव का ड्रामा

मायावती ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र की नीति से लोग परेशान हैं और दादरी जैसी घटनाओं ने बीजेपी की पोल खोल दी है.

एसपी की निंदा करते हुए मायावती ने कहा कि बाप-बेटे तो अपनी ही राजनीति में फंसे हुए हैं. मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए अखिलेश और मुलायम ने टकराव का ड्रामा रचा.

एसपी में मचे घमासान पर तंज कसते हुए बीएसपी सुप्रीमो ने कहा कि आखिर एसपी को कांग्रेस के साथ की जरूरत क्यों पड़ गई?

मयावती ने कहा कि अखिलेश के कार्यकाल में प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है. यूपी में अब तक 500 दंगे हुए हैं. अखिलेश को अच्छे उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं. ऐसे में लगता है अब अखिलेश ही कांग्रेस का चेहरा बनेंगे.

RSS को आरक्षण खत्म नहीं करने देगी BSP: मायावती

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बीजेपी के मार्गदर्शक संगठन आरएसएस के प्रवक्ता और प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य द्वारा दलितों व अन्य पिछड़ों को मिलने वाला आरक्षण खत्म करने की वकालत की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि संविधान व देशहित में आरएसएस को अपनी गलत व जातिवादी मानसिकता बदलने की सख्त जरूरत है.

समाजवादी पार्टी के लिए मतदान कर अपना वोट बर्बाद न करें मुसलमान: मायावती

आरक्षण को लेकर बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर हमला करते हुए मायावती ने कहा कि जनता इन्हें सबक सिखाएगी. मायावती ने अपने बयान में कहा कि बीएसपी आरएसएस की आरक्षण संबंधी गैर-संवैधानिक सोच को कभी सफल नहीं होने देगी.

RSS के ही इशारों पर चलती है BJP और मोदी सरकार

आरएसएस के प्रचार प्रमुख वैद्य ने जयपुर में जारी लिटरेचर फेस्टिवेल के दौरान आरक्षण को खत्म करने पर जोर दिया और कहा, "यह काम हमें ही करना है."

मायावती ने कहा कि आरएसएस का आरक्षण विरोधी बयान व दृष्टिकोण दुर्भाग्यपूर्ण व निंदनीय है, क्योंकि केंद्र की बीजेपी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आरएसएस के ही इशारों पर चलती है. उन्होंने कहा कि यही कारण है कि दलितों व पिछड़ों को मिलने वाले आरक्षण की संवैधानिक सुविधा निष्क्रिय व निष्प्रभावी बनाने के साथ-साथ इसे खत्म करने का प्रयास लगातार करती रहती है.

माया ने कहा कि आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत ने भी आरक्षण की समीक्षा की आड़ में इस संवैधानिक व्यवस्था को खत्म करने का प्रयास किया था, लेकिन देशभर में इसका जबरदस्त विरोध के कारण फिर उन्हें यह प्रयास रोकना पड़ा था. अब फिर इस मामले को छेड़ा गया है, जिसका खामियाजा बीजेपी चुनाव में भुगतने को तैयार रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनीपत में कार- बाइक की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल
सोनीपत में कार- बाइक की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर AAP ने BJP को घेरा, 'अब मुंबई जैसे शहर में भी...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर AAP ने BJP को घेरा, 'अब मुंबई जैसे शहर में भी...'
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget