एक्सप्लोरर

कैंडिडेट्स की लिस्ट फिर बन सकती है समाजवादी पार्टी में कलह की वजह!

लखनऊ: एसपी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की ओर से शनिवार को जारी प्रत्याशियों की सूची एक बार फिर चाचा-भतीजे के बीच कलह की वजह बन सकती है क्योंकि गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी के भाई और एक अन्य माफिया अतीक अहमद के नामों पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सहमति संभवत: नहीं बने.

शिवपाल ने विधानसभा चुनाव के लिए कल 23 उम्मीदवारों की सूची जारी की. अंसारी के भाई एवं कौमी एकता दल के वर्तमान विधायक सिगबततुल्लाह अंसारी को मोहम्मदाबाद (गाजीपुर) सीट से प्रत्याशी बनाया गया है. वह फिलहाल इसी सीट से विधायक हैं.

अखिलेश की ब्लैक लिस्ट में हैं हत्या के आरोपी अतीक

कौमी एकता दल के एसपी में विलय का मुख्यमंत्री ने खुलकर विरोध किया था. सूची में एक अन्य विवादित नाम अतीक अहमद का है, जिन्हें एसपी ने कानपुर कैण्ट से प्रत्याशी बनाया है. बीएसपी विधायक राजू पाल की हत्या के आरोपी अतीक अखिलेश की काली सूची में हैं और कौशाम्बी की एक रैली में उन्हें मुख्यमंत्री ने मंच से उतार दिया था. फूलपुर से सांसद रह चुके अतीक साल 1999 से 2003 के बीच अपना दल के अध्यक्ष रहे.

शिवपाल का कहना है कि जीतने की संभावनाओं और पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए उम्मीदवारों का चयन किया गया है. एसपी ने कुछ प्रत्याशी बदले हैं हालांकि पत्नी सारा सिंह की हत्या के आरोपी अमन मणि त्रिपाठी का नाम सूची में बरकरार है. खबर है कि मुख्यमंत्री अमन मणि को नहीं चाहते और उनकी जगह किसी अन्य को प्रत्याशी बनाया जा सकता है.

एसपी नेता राम गोपाल यादव ने हाल ही में कहा था कि टिकटों को अंतिम रूप बोर्ड के सदस्य सचिव की ओर से दिया जाता है और यह पद उनके पास है. टिकट वितरण में उनकी बात अंतिम मानी जाएगी. उधर मुख्यमंत्री भी सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं कि वह चाहेंगे कि प्रत्याशियों के चयन में उनकी बात मानी जाए.

नसीमुद्दीन सिद्दीकी के भाई हसनुद्दीन सिद्दीकी को बांदा से बनाया उम्मीदवार

एसपी ने बीएसपी के कद्दावर नेता एवं मायावती के करीबी नसीमुद्दीन सिद्दीकी के भाई हसनुद्दीन सिद्दीकी को बांदा से उम्मीदवार बनाया है. हसनुद्दीन पहले बीएसपी से टिकट चाहते थे लेकिन भाई नसीमुद्दीन के इंकार के बाद वह बगावत कर बैठे और एसपी में शामिल हो गये.

एसपी ने वर्ष 2011 में भी उन्हें टिकट दिया था लेकिन अखिलेश की आपत्ति के बाद उनका टिकट काट दिया गया था.

बीएसपी छोड़ एसपी में आये अब्दुल मन्नान को भी संडीला से प्रत्याशी बनाया गया है. एसपी सरकार के वरिष्ठ मंत्री आजम खां के बेटे अब्दुल्लाह आजम को भी एसपी ने स्वार सीट से उम्मीदवार बनाया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
नवरात्रि पर सीएम योगी ने दिया नारी शक्ति के सम्मान का संदेश, कही ये बात
नवरात्रि पर सीएम योगी ने दिया नारी शक्ति के सम्मान का संदेश, कही ये बात
लखनऊ में बारिश के बाद डेंगू ने पसारे पैर, अस्पतालों में मरीजों की कतार
लखनऊ में बारिश के बाद डेंगू ने पसारे पैर, अस्पतालों में मरीजों की कतार

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
लखनऊ में बारिश के बाद डेंगू ने पसारे पैर, अस्पतालों में मरीजों की कतार
लखनऊ में बारिश के बाद डेंगू ने पसारे पैर, अस्पतालों में मरीजों की कतार
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget