एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव: RLD ने जारी की चौथी लिस्ट, अबतक 71 कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान

नई दिल्ली: राष्ट्रीय लोक दल ने आज आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 10 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची आज जारी की. इनमें से ज्यादातर सीटों पर पहले चरण में मतदान होना है. जिन प्रमुख सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की गई है उसमें मेरठ, आगरा उत्तर, फतेहपुर सीकरी और टुंडला शामिल है.

जाफराबाद से राम आश्रय वर्मा को RLD ने बनाया प्रत्याशी

पार्टी ने एक बयान में कहा कि जिन लोगों को चौथी सूची में जगह दी गई है उसमें खतौली से शाहनवाज राणा, सिवलखास से यशवीर सिंह, मेरठ से संजीव पाल, आगरा उत्तर से उमेश वर्मा और फतेहपुर सीकरी से बृजेश चाहर शामिल हैं. वक्तव्य में बताया गया कि इसके अलावा अतरौली से मनोज कुमार यादव, हाथरस से गेंदालाल चौधरी, टुंडला से जी पी पुष्कर, तिलहर से अब्दुल कादिर और जाफराबाद से राम आश्रय वर्मा शामिल हैं.

इन सारी सीटों पर पहले चरण में मतदान होंगे जबकि तिलहर और जाफराबाद में क्रमश: दूसरे और सातवें चरण में मतदान होगा. आज की घोषणा के साथ अजीत सिंह नीत पार्टी ने अब तक 71 उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं. इनमें से ज्यादातर नाम पहले और दूसरे चरण के लिए जारी किए गए हैं.

403 विधानसभा सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार

समाजवादी पार्टी या कांग्रेस के साथ राज्य विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन करने में विफल रहने पर आरएलडी ने घोषणा की थी कि वह जेडीयू और 10 अन्य छोटी पार्टियों के साथ 403 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी.

साल 2012 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आरएलडी ने 40 सीटों पर चुनाव लड़ा था. इसमें नौ सीटों पर उसने जीत हासिल की थी जबकि 20 की जमानत जब्त हो गई थी. पहले चरण में 11 फरवरी को 73 विधानसभा सीटों पर मतदान होंगे जबकि 15 फरवरी को दूसरे चरण के तहत 67 सीटों पर मतदान होंगे.

उत्तर प्रदेश चुनावों के लिए आरएलडी ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी सूची

इससे पहले राष्ट्रीय लोक दल ने रविवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की. इस सूची में महत्वपूर्ण पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों- देवबंद, बुढ़ाना, मेरठ, आगरा कैंट, मुरादाबाद ग्रामीण, मथुरा और रामपुर के लिए उम्मीदवार शामिल हैं.

तीसरी सूची में जगह पाने वाले उम्मीदवारों में देवबंद से भूपेश्वर त्यागी, बुढ़ाना से योगराज सिंह, मुरादाबाद ग्रामीण से मोहम्मद कामरान-उल-हक, रामपुर से असीम खान, अमरोहा से सलीम खान, आगरा कैंट से स्वदेश कुमार सुमन और एहतमदपुर से नरेन्द्र बघेल शामिल हैं.

नवीन कुमार गुप्ता को सुआर से टिकट

जहां संजीव धामा मेरठ कैंट से चुनाव लड़ेंगे, वहीं पप्पू गुर्जर को मेरठ दक्षिण सीट से टिकट मिला है. इसी तरह, शमशाद चौधरी साहिबाबाद, मनोज गौतम खुर्जा और अशोक अग्रवाल मथुरा से चुनाव लड़ेंगे. मोहम्मद नबी लंबरदार को कुंदार्की सीट से, जबकि नवीन कुमार गुप्ता को सुआर से टिकट मिला है.

सत्यवीर यादव को दिवई से, वकील चौधरी को सरधाना, संतोष शर्मा को विलासपुर और कपिल चन्द्रा को धनौरा सीट से टिकट दिया गया है. इन 73 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव पहले चरण में 11 फरवरी को कराए जाएंगे, जबकि दूसरे चरण में 67 सीटों पर चुनाव 15 फरवरी को होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान में फिर बढ़ा तनाव तो सलमान खुर्शीद बोले, 'यह कहना जल्दबाजी होगी कि राष्ट्रपति ट्रंप...'
US-ईरान में फिर बढ़ा तनाव तो सलमान खुर्शीद बोले, 'यह कहना जल्दबाजी होगी कि राष्ट्रपति ट्रंप...'
नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रदर्शन पर राजनीतिक दलों कीअलग-अलग राय, PDP शामिल होगी या नहीं?
नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रदर्शन पर राजनीतिक दलों कीअलग-अलग राय, PDP शामिल होगी या नहीं?
Datia Bypoll: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा तो पूरी कार्यकारिणी ने दिया इस्तीफा, 24 घंटे का अल्टीमेटम
दतिया: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा तो पूरी कार्यकारिणी ने दिया इस्तीफा, 24 घंटे का अल्टीमेटम
राम मंदिर मुद्दे पर AAP का अभियान, सुंदरकांड पाठ के साथ सिग्नेचर कैंपेन शुरू करेंगे केजरीवाल
राम मंदिर मुद्दे पर AAP का अभियान, सुंदरकांड पाठ के साथ सिग्नेचर कैंपेन शुरू करेंगे केजरीवाल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget