एक्सप्लोरर

47 के हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, 26 साल की उम्र में पहली बार बने थे सांसद

आज यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन है. आज वे 47 साल के हो गए हैं. इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी के तमाम छोटे-बड़े नेताओं ने उन्हें मुबारकबाद दी है.

लखनऊ: आज यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन है. आज वे 47 साल के हो गए हैं. इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी के तमाम छोटे-बड़े नेताओं ने उन्हें मुबारकबाद दी है. योगी आदित्यनाथ का खास किस्म का भगवा पहनावा, कानों में कुण्डल और देशभर में गोरखनाथ पीठ से जुड़े उनके भक्त उन्हें खास बनाते हैं. गोरखनाथ पीठ की शाखाएं देश भर में फैली हैं और यही वजह है कि पूरे देश में योगी आदित्यनाथ की पहचान फायर ब्रांड लीडर के अलावा हिंदुत्व के पोस्टर ब्वॉय की भी है. चलिए उनके बारे में आपको कुछ और बातें बताते हैं. शुरुआती जीवन 5 जून 1972 को उत्तराखंड (तब उत्तर प्रदेश था) के पौड़ी जिला स्थित यमकेश्वर तहसील के पंचूर गांव के राजपूत परिवार में योगी आदित्यनाथ का जन्म हुआ था. इसके बाद साल 1977 में उन्होंने टिहरी के गजा के स्थानीय स्कूल में पढ़ाई शुरू की. स्कूल और कॉलेज सर्टिफिकेट में इनका नाम अजय सिंह है. यहां से योगी आदित्यनाथ ने 10वीं की परीक्षा पास की. 47 के हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, 26 साल की उम्र में पहली बार बने थे सांसद ऐसे बने सन्यासी इसके बाद साल 1989 में ऋषिकेश के भरत मंदिर इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की. ग्रेजुएशन की पढ़ाई करते हुए एबीवीपी से जुड़े. कोटद्वार के गढ़वाल यूनिवर्सिटी से गणित में बीएससी की परीक्षा पास की. गणित में एमएससी की पढ़ाई के दौरान गुरु गोरखनाथ पर रिसर्च करने गोरखपुर आए. यहां गोरक्षनाथ पीठ के महंत अवैद्यनाथ की नजर अजय सिंह/आदित्यनाथ पर पड़ी. बाद में अजय सांसारिक मोहमाया त्यागकर पूर्ण संन्यासी बन गए, जिसके बाद उनका नाम योगी आदित्यनाथ हो गया. 47 के हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, 26 साल की उम्र में पहली बार बने थे सांसद सियासी सफर 1998: योगी आदित्यनाथ सबसे पहले गोरखपुर से चुनाव बीजेपी प्रत्याशी के तौर पर लड़े और जीत गए. तब उनकी उम्र महज 26 साल थी. इसके बाद 1999 में वह फिर गोरखपुर से दोबारा सांसद चुने गए. अप्रैल 2002 में योगी ने हिन्दू युवा वाहिनी बनायी. 2009 में योगी आदित्यनाथ 2 लाख से ज्यादा वोटों से जीतकर लोकसभा पहुंचे. 2014 में पांचवीं बार दो लाख से ज्यादा वोटों से जीतकर सांसद चुने गए. 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने योगी आदित्यनाथ से पूरे राज्य में प्रचार कराया. बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिला और फिर 19 मार्च 2017 को उत्तर प्रदेश के बीजेपी विधायक दल की बैठक में योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता चुनकर मुख्यमंत्री का ताज सौंप दिया गया. 20 मार्च 2017 को उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vijeta Dahiya News: विजेता दहिया पर कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा फैसला, प्रवक्ता के पद से हटाया
विजेता दहिया पर कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा फैसला, प्रवक्ता के पद से हटाया
हठधर्मिता के कारण प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना देना पड़ रहा... खरगे और राहुल के धरने पर बोले अशोक गहलोत
हठधर्मिता के कारण प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना देना पड़ रहा... खरगे और राहुल के धरने पर बोले अशोक गहलोत
ग्रेटर नोएडा में किसानों की हुंकार, भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में BKU का प्रदर्शन
ग्रेटर नोएडा में किसानों की हुंकार, भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में BKU का प्रदर्शन
प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर JDU विधायक अनत सिंह का बड़ा बयान, 'छात्रों को बेमतलब…'
प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर JDU विधायक अनत सिंह का बड़ा बयान, 'छात्रों को बेमतलब…'

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
Embed widget