एक्सप्लोरर

यूपी: ट्वीटर पर ट्रोल से बैकफुट पर आए बलिया के डीएम भवानी सिंह, मांगी माफी

बलिया के डीएम भवानी सिंह ने दलित नेताओं के महंगे जूतों पर टिप्पणी कर दी थी. इसके बाद देश विदेश से लोग उन्हें जूते, महंगी गाड़ियां और घड़ियां की फोटो भेज रहे थे. . #ShoesForTheDM हैशटैग से उन्हें सोशल मीडिया में ट्रोल किया जा रहा था.

बलिया: उत्तर प्रदेश में बलिया के जिलाधिकारी (डीएम) भवानी सिंह को मिड डे मील में जातिगत भेदभाव की शिकायत की जांच के दौरान 29 अगस्त को बसपा नेता से अपने व्यवहार और कार्यकर्ताओं से नोकझोंक करने के कारण ट्विटर पर काफी ट्रोल होना पड़ा, जिसके बाद उन्होंने माफी मांग ली है. उन्होंने ट्विटर पर माफी मांगते हुए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी टैग किया है.

जिलाधिकारी ने लिखा, "जांच के दौरान वहां मौजूद लोगों को अपमानित करना मेरी भूल थी. मैं हृदय की गहराई से हाथ जोड़कर उनसे, उनके परिवारजनों और उन सभी से माफी मांगता हूं, जिन्हें मेरा आचरण किसी समाज या बिरादरी के प्रति असम्मानजक लगा हो."

जिलाधिकारी ने लिखा, "इस मामले में सोशल मीडिया पर आई प्रतिक्रियाओं में कई आईना दिखाने वाली थीं. सही बात है कि समस्या प्रस्तुत करने वाले व्यक्ति को प्रशासनिक व्यक्ति से उचित सम्मान मिलना चाहिए, जो उस दिन नहीं मिला. यह मेरी गलती थी. किसी व्यक्ति की घड़ी, जूते या गाड़ी की बात करना भी बचपना था."

उन्होंने कहा कि घटना के दौरान ऐसा नहीं लगा, पर अब ऐसा महसूस हो रहा है. डीएम भवानी सिंह रामपुर सरकारी स्कूल में मिड डे मील परोसने में भेदभाव की शिकायत की जांच के लिए पहुंचे थे.

बता दें कि जिलाधिकारी ने बसपा नेता मदन राम के जूते दिखाते हुए उसकी कीमत और हाथ पकड़कर घड़ी की कीमत पूछी थी. इसके बाद बसपा नेता के कंधे पर हाथ रखकर स्कूल के अंदर जाकर साथ में सत्यता का पता लगाने का अनुरोध किया था.

बसपा नेता इस पर तैयार नहीं हुए तो डीएम ने पूछा था, 'आपका काम सिर्फ तमाशा करना है?' बसपा नेता ने इसे अपने साथ दुर्व्यवहार बताते हुए इसे एक दलित का अपमान बताया था.

डीएम और बसपा नेता का यह वीडियो वायरल होने के बाद दलित संगठन भी मुखर हो गए. इस प्रकरण के बाद सोशल मीडिया में काफी हंगामा करते हुए लोगों ने जिलाधिकारी को जूतों और गाड़ियों के साथ अपनी तस्वीर भेजनी शुरू कर दीं. इसके बाद डीएम ने खुद माफीनामा जारी कर दिया.

क्या था पूरा मामला

बात 22 अगस्त की है. मीटिंग छोड़ कर भवानी सिंह रामपुर सरकारी स्कूल पहुंचे थे. वहीं बीएसपी के कुछ नेता भी मौजूद थे. बाहर लग्ज़री गाड़ियां भी खड़ी थीं. लखनऊ में मुख्यमंत्री के ऑफ़िस के आदेश पर डीएम भवानी सिंह सारा काम काज छोड़ कर स्कूल आए थे. स्कूल की एक वीडियो को लेकर हंगामा मचा था. वहां के दलित बच्चों को अलग से मिड-डे-मिल का खाना परोसने का वीडियो वायरल हो गया था. बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने ट्वीट कर इसके लिए योगी सरकार की आलोचना की थी. डीएम साहेब को इसी मामले की जांच के लिए स्कूल भेजा गया था.

बीएसपी नेताओं को देख कर ही डीएम भवानी सिंह आग बबूला हो गए. उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण बैठक छोड़ कर उन्हें आना पड़ा है. लेकिन आप जैसे नेता यहां राजनीति कर रहे हैं. डीएम ने कहा 25 लाख की गाड़ी, 20 हज़ार की घड़ी और 10 हज़ार के जूते पहन कर राजनीति न करें. वहां मौजूद बीएसपी के ज़ोनल कोऑर्डिनेटर ने इसका विरोध किया. आरोप प्रत्यारोप का ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया.

बलिया के डीएम भवानी सिंह के ख़िलाफ़ दलित समाज के लोगों ने अभियान शुरू कर दिया. लोग अपने अपने तरीक़े से विरोध जताने लगे.

यूपी: 100 साल पुराने पेड़ों को 'विरासत' के रूप में संरक्षित करेगी योगी सरकार

यूपी: प्रयागराज में रिश्वत लेती पुलिस का वीडियो वायरल, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

यूपी: गर्दिश में हैं आजम खान के सितारे, 1982 से अब तक दर्ज हो चुके हैं 78 मुकदमे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
Indore News: इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget