एक्सप्लोरर

यूपी: अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा आज, 22 शहरों की अलग-अलग नदियों में होगा विसर्जन

गंगा से लेकर घाघरा तक में अस्थि विसर्जन की तैयारी है. रविवार 19 अगस्त को सभी अस्थि कलश को दिल्ली से लखनऊ एयरपोर्ट लाया जाएगा. इसके बाद एयरपोर्ट से लेकर बीजेपी ऑफ़िस तक शोभा यात्रा निकाली जाएगी. इस दौरान लोग अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं.

लखनऊ: यूपी में अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा निकलेगी, फिर 22 शहरों की अलग-अलग नदियों में अस्थि विसर्जन होगा. गंगा से लेकर घाघरा तक में अस्थि विसर्जन की तैयारी है. रविवार 19 अगस्त को सभी अस्थि कलश को दिल्ली से लखनऊ एयरपोर्ट लाया जाएगा. इसके बाद एयरपोर्ट से लेकर बीजेपी ऑफ़िस तक शोभा यात्रा निकाली जाएगी. इस दौरान लोग अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं.

अटल बिहारी बाजपेयी का लखनऊ और यूपी से भावनात्मक रिश्ता रहा है. आगरा के बटेसर में उनका जन्म हुआ.कानपुर से उन्होंने क़ानून की पढ़ाई की.लखनऊ से उन्होंने पत्रकारिता शुरू की. यहीं रह कर अटल ने राजनीति का ककहरा सीखा. फिर लखनऊ से ही लोकसभा के सांसद बने और फिर देश के प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली.

19 अगस्त की दोपहर को अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश लखनऊ पहुंचेगा. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडे खुद इसे लेकर आयेंगे.फिर आम लोगों के दर्शन के लिए इसे बीजेपी ऑफ़िस में रखा जाएगा. अगले दिन यानी 20 अगस्त को 18 अस्थि कलशों को अलग-अलग शहरों के लिए रवाना कर दिया जाएगा. योगी सरकार के एक मंत्री और संगठन से किसी पदाधिकारी को एक-एक अस्थि कलश की ज़िम्मेदारी दिए जाने का फ़ैसला हुआ है.

वाराणसी में गंगा से लेकर आगरा में यमुना नदी तक में इसे प्रवाहित किया जाएगा. 23 अगस्त को लखनऊ में अटल की याद में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई है. गोमती नदी किनारे इस कार्यक्रम में शहर के सांसद और देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे. उसी दिन अटल जी की अस्थियां गोमती नदी में प्रवाहित कर दी जाएगी. अस्थि कलश और विसर्जन यात्रा की तैयारियों को लेकर शनिवार को बीजेपी ऑफ़िस में देर रात तक बैठक हुई.

प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडे और संगठन मंत्री सुनील बंसल ने कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की. यूपी की सभी बड़ी नदियों में अटल की अस्थियां प्रवाहित की जाएंगी. इस दौरान जिन शहरों से अस्थि कलश यात्रा निकलेगी. वहां के बीजेपी कार्यकर्ता और आम लोग अटल ज़ी को श्रद्धांजलि अर्पित कर पाएंगे. 25 अगस्त को राज्य के सभी जिलों में श्रद्धांजलि सभी भी आयोजित होगी. अटल ज़ी के बहाने बीजेपी की तैयारी रूठे हुए अगड़ी जाति के रूठे हुए वोटरों को मनाने की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में पर्यटन का नया युग शुरू! अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
बिहार में पर्यटन का नया युग शुरू! अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
दिल्ली: राजौरी गार्डन में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार से शख्स को कुचला, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: राजौरी गार्डन में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार से शख्स को कुचला, आरोपी गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का चुनावी शंखनाद, बताया क्या है उनकी प्राथमिकता
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का चुनावी शंखनाद, बताया क्या है उनकी प्राथमिकता
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget