एक्सप्लोरर

उन्नाव केस: भारी दबाव और थू थू के बाद बीजेपी ने बलात्कार के आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर को पार्टी से निकाला

बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को प्रार्टी से बाहर निकाल दिया गया है. कुलदीप सिंह सेंगर उन्नाव गैंगरेप का आरोप है.

लखनऊ: विपक्ष और मीडिया के भारी दबाव और थू थू के बाद बीजेपी ने बलात्कार के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को पार्टी से निकाल दिया है. सेंगर उन्नाव गैंगरेप का मुख्य आरोपी है. याद रहे कि विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर साल 2017 से रेप का आरोप है, लेकिन वो बीजेपी में बने रहे. हालांकि, बीते दिनों जब उन्नाव गैंगरेप की पीड़ता कार हादसे का शिकार हो गई थी, जिसमें पीड़िता की चाची, मौसी और कार ड्राइवर की मौत हो गई थी, जबकि पीड़िता और उसके वकील की हालत नाजुक बनी हुई है. इस कार हादसे को साजिश की नजर से देखा जा रहा है और इसके पीछे सेंगर को आरोपी माना जा रहा है.

इस घटना के बाद कुलदीप सिंह सेंगर के बीजेपी में बने रहने पर तीखे सवाल किए जा रहे थे और पार्टी बैकफुट पर थी. अब जाकर बीजेपी आलाकमान ने उसे पार्टी से निकालने का फैसला किया है.

गौरतलब है कि बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली लड़की, उसकी चाची और मौसी अपने वकील के साथ रायबरेली जेल में बंद अपने रिश्तेदार महेश सिंह से रविवार को मुलाकात करने जा रही थी. रास्ते में रायबरेली के गुरबख्श गंज क्षेत्र में उनकी कार और एक ट्रक के बीच संदिग्ध परिस्थितियों में टक्कर हो गयी थी. इस हादसे में मौसी और चाची की मौत हो गई थी जबकि पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है. इस घटना के बाद सेंगर पर पीड़िता के परिवार पर हमला करवाने का आरोप लगा रहा है.

यूपी की हर लड़की के मन में यह सवाल है कि उसकी आवाज सुनी जाएगी या नहीं- प्रियंका गांधी

केस यूपी से बाहर ट्रांसफर 

इस मामले पर  सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने पूछा कि क्या पिता की मौत पुलिस की कस्टडी में हुई है? इसके अलावा CJI ने उनकी गिरफ्तारी, पिटाई और मौत के बीच का अंतर पूछा है? अदालत ने सारे केस ट्रांसफर करने का आदेश दिया है.इसके अलावा चीफ जस्टिस ने उन्नाव पीड़िता के एक्सीडेंट की जांच को 7 दिन में पूरा करने का आदेश दिया है.

लखनऊ में जिन केस की सुनवाई चल रही है, उन सभी को दिल्ली ट्रांसफर कर दिया गया है.इसके अलावा अदालत ने पीड़िता की हालत के बारे में जानकारी मांगी है. सीजेआई ने आदेश दिया है कि अगर पीड़िता हिलने की अवस्था में है, तो हम उसे AIIMS लाने का आदेश देंगे. पीड़िता की हालत पर सुप्रीम कोर्ट ने दोपहर दो बजे तक रिपोर्ट मांगी है.

उन्नाव मामले में यूपी के मंत्री का दामाद भी नामजद, मंत्री बोले- सीबीआई जांच से सामने आएगा सत्य

पीड़िता की हालात गंभीर

अगर पीड़िता की बात करें तो अभी भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती पीड़िता पर डॉक्टर लगातार निगरानी बनाए हुए है और इलाज की हर संभव कोशिश की जा रही है. 28 जुलाई को एक ट्रक ने रायबरेली के रास्ते पर पीड़िता की गाड़ी को टक्कर मार दी थी. जिसमें पीड़िता गंभीर रूप से घायल हुई थी और पीड़िता की चाची-मौसी की मौत हो गई थी. जबकि पीड़िता का वकील भी गंभीर रूप से घायल था.

 सेंगर को बीजेपी से निकालने की मांग लगातार कर रही थी विपक्ष

सेंगर को बीजेपी से निकालने के लिए लगातार विपक्ष सरकार पर दबाव बना रही थी. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने हाल में ही एक ट्वीट कर कहा ''प्रधानमंत्री जी, भगवान के लिए इस अपराधी और उसके भाई को उस राजनीतिक ताकत से दूर करिए, जो आपकी पार्टी उसे दे रही है.'' उन्होंने कहा, ''मुकदमे में साफ कहा गया है कि पीड़ित परिवार को धमकाया जा रहा था. यहां तक कि उसे सुनियोजित तरीके से दुर्घटना कराए जाने का भी अंदेशा था.''

वहीं बसपा अध्यक्ष मायावती ने ट्वीट कर कहा, ''स्थानीय बीजेपी सांसद साक्षी महाराज द्वारा जेल में बलात्कार के आरोपी बीजेपी विधायक से मिलना यह प्रमाणित करता है कि गैंगरेप आरोपियों को लगातार सत्ताधारी भाजपा का संरक्षण मिल रहा है, जो इंसाफ का गला घोंटने जैसा है. उच्चतम न्यायालय को इसका संज्ञान जरूर लेना चाहिए.'' सेंगर को भाजपा से निकालने की मांग को लेकर कांग्रेस विधानमण्डल दल के नेता अजय कुमार 'लल्लू' के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को लखनऊ में धरना प्रदर्शन किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में फिर दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, राजधानी से आजमगढ़ तक IAS अफसरों के ट्रांसफर
यूपी में फिर दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, राजधानी से आजमगढ़ तक IAS अफसरों के ट्रांसफर
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
जम्मू-कश्मीर के स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव, जानें अपडेट
जम्मू-कश्मीर के स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव, जानें अपडेट
जोधपुर: पंचायत चुनाव में कांग्रेस-RLP को झटका, प्रत्याशियों के नामांकन खारिज
जोधपुर: पंचायत चुनाव में कांग्रेस-RLP को झटका, प्रत्याशियों के नामांकन खारिज

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget