एक्सप्लोरर

BOB की एटीएम मशीनों के सॉफ्टवेयर में छेड़छाड़ कर करोड़ों चोरी करने वाले दो शख्स गिरफ्तार

यूपी एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में श्रावस्ती के भिनगा निवासी आशीष कुमार जायसवाल और फैजाबाद के हैदरगंज निवासी अंकुर श्रीवास्तव हैं.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बैंक आफ बड़ौदा की एटीएम मशीनों के सॉफ्टवेयर में छेड़छाड़ कर करोड़ों रुपये की चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए दोनों आरोपी एटीएम मशीनों में कैश अपलोड करने वाली सीक्योर वैल्यू इंडिया लिमिटेड कंपनी के कर्मचारी हैं.

पकड़े गए इन दोनों का काम बैंक ऑफ बड़ौदा के बहराइच में लगे एटीएम मशीनों में कैश भरना था. इस कंपनी के मैनेजर की शिकायत पर ही एसटीएफ ने पड़ताल शुरू की थी और साइबर थाना लखनऊ पर मुकदमा दर्ज किया था. आरोपियों के पास से 25 लाख 52 हजार रुपये व चार मोबाइल फोन और चार एटीएम बरामद हुए हैं.

यूपी एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में श्रावस्ती के भिनगा निवासी आशीष कुमार जायसवाल और फैजाबाद के हैदरगंज निवासी अंकुर श्रीवास्तव हैं.

एसएसपी ने बताया कि एटीएम में कैश अपलोड करने वाली गोमतीनगर स्थित सीक्योर वैल्यू इंडिया कंपनी के शाखा प्रबंधक आशीष मिश्रा ने एफआईआर कराई थी कि उनकी कंपनी बहराइच में बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में कैश अपलोड करती है. पिछले कुछ समय से वहां मशीनों के सॉफ्टवेयर में छेड़छाड़ कर कंपनी के ही कस्टोडियनों द्वारा 35 लाख की धनराशि गैरकानूनी तरीके से निकाल ली गई है.

आरोपियों ने बताया कि एटीएम मशीनों की देखरेख व रिपेयर की जिम्मेदारी एनसीआर कंपनी के फैजल खान नाम के कर्मचारी की है. उसके पास एटीएम मशीन को खोलने का यूजर नेम व पासवर्ड रहता है, जिसके माध्यम से एटीएम मशीनों के ईजे लॉग (इलेक्ट्रॉनिक जनरल) तक पहुंचा जा सकता है.

एटीएम में अक्सर खराबी की समस्या के कारण अपनी सुविधा के लिए इंजीनियर फैजल खां ने उन लोगों को यूजर आईडी व पासवर्ड दे दिया, ताकि छोटी-मोटी खराबियों का समाधान वे लोग खुद कर सकें. इसी यूजर आईडी व पासवर्ड का दुरुपयोग कर उन लोगों ने एटीएम मशीनों से रकम निकाल ली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करनाल में खौफनाक वारदात, क्रिकेटर की डंडों से पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
करनाल में खौफनाक वारदात, क्रिकेटर की डंडों से पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
शिंदे गुट में शामिल होने वाले 6 सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, 'उनकी सदस्यता...'
शिंदे गुट में शामिल होने वाले 6 सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, 'उनकी सदस्यता...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
मुंबई में मैनहोल हादसों पर लगेगी लगाम, BMC ने उठाया अब ये बड़ा कदम
मुंबई में मैनहोल हादसों पर लगेगी लगाम, BMC ने उठाया अब ये बड़ा कदम

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: ऐसी ताकत से मारेंगे..., यूएस पर पलटवार की ईरान ने दी धमकी तो एक्शन में आए नेतन्याहू
ऐसी ताकत से मारेंगे..., यूएस पर पलटवार की ईरान ने दी धमकी तो एक्शन में आए नेतन्याहू
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Watch: एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे एमएस धोनी, अचानक नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न; फिर...
एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे धोनी, नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Jharkhand: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
झारखंड: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
Embed widget