एक्सप्लोरर

डीजल की कीमत को लेकर ट्रकों की आज से हड़ताल, निर्यात कारोबार पर पड़ेगा असर

देशभर के ट्रकों की शुक्रवार से हड़ताल शुरू हो गई है. अलग-अलग जिलों में ट्रक यूनियनों ने डीजल की कीमतों और टोल की दरों में कमी किए जाने समेत अन्य मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है.

मुरादाबाद: देशभर के ट्रकों की शुक्रवार से हड़ताल शुरू हो गई है. अलग-अलग जिलों में ट्रक यूनियनों ने डीजल की कीमतों और टोल की दरों में कमी किए जाने समेत अन्य मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है. मुरादाबाद में भी इस हड़ताल का खासा असर दिखा. सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा, वहीं जगह-जगह ट्रक यूनियन रोड पर चल रही ट्रकों को खड़ा कर हाथ में बैनर लिए हड़ताल का आह्वान कर रहे थे. यहां कहा गया कि इस बार अपनी मांगों को लेकर आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी. वहीं इस हड़ताल से यहां के निर्यात कारोबार पर खासा असर पड़ने की उम्मीद है. एक अनुमान के मुताबिक, यहां प्रतिदिन निर्यात कारोबार करीब 53 करोड़ रुपये का है. यहां से प्रतिदिन निर्यात के लिए करोड़ों का माल ट्रक द्वारा विभिन्न पोर्ट के लिए भेजा जाता है, जिस पर इस हड़ताल के बाद काफी असर पड़ेगा. ट्रांसपोर्ट यूनियन हड़ताल : इलाहाबाद में बीस हजार ट्रकों के पहिए थमे, बढ़ सकती हैं सब्जियों की कीमतें यूपी मोटर ट्रांसपोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वाधान में किए जा रहे इस देश व्यापी चक्का जाम के दौरान इसके अधीन चलने वाले मुरादाबाद गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के एक पदाधिकारी आशुतोष मिश्र ने बताया कि यह अनिश्चितकालीन हड़ताल है, जब तक उनकी मागों को नहीं मान लिया जाता है, यह हड़ताल जारी रहेगी. उन्होंने कहा, "हमारी मांग है की डीजल की कीमत कम होनी चाहिए, राष्ट्रीय स्तर पर सामान मूल्य निर्धारण और डीजल कीमतों में त्रैमासिक संशोधन होना चाहिए. साथ ही भारत टोल बैरियर मुक्त हो. इंश्योरेंस की ऊंची प्रमियम दरों में कमी की के साथ टीडीएस को व्यवसाय से पूरी तरह खत्म किया जाना चाहिए." अपनी अन्य मांगों को लेकर उन्होंने कहा कि इसके आलावा रोड पर माल ले जाने के लिए लागू किया गया ई-वेबिल के नियमों में संशोधन भी किया जाए और जब तक मांगे नहीं मानी जातीं, तब तक देशव्यापी चक्का जाम जारी रहेगा. बहरहाल, इस हड़ताल से यहां के निर्यात कारोबारियों के साथ अन्य कारोबारी व्यापार में होने वाले नुकसान के लिए खासे परेशान दिखाई दे रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जामिया के हॉस्टल में खाने पर HC सख्त, छात्रा को हुआ था टाइफाइड, मांगा जवाब
जामिया के हॉस्टल में खाने पर HC सख्त, छात्रा को हुआ था टाइफाइड, मांगा जवाब
अंकिता भंडारी केस: लोकभवन के बाहर धरना, कांग्रेस नेता किए गए डिटेन
अंकिता भंडारी केस: लोकभवन के बाहर धरना, कांग्रेस नेता किए गए डिटेन
गोरखपुर में जमीन विवाद में हत्या, चचेरे भाई की गोली से युवक की मौत
गोरखपुर में जमीन विवाद में हत्या, चचेरे भाई की गोली से युवक की मौत
CM योगी का ऐलान, सफाईकर्मियों को मिलेगा 16 हजार मानदेय
CM योगी का ऐलान, सफाईकर्मियों को मिलेगा 16 हजार मानदेय

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
Embed widget