एक्सप्लोरर

बिहार: बंद समर्थकों से भिड़ने पहुंचे बीजेपी MLC संजय पासवान, पुलिस ने बवाल होने से रोका

नागरिकता कानून में हुए संशोधन के खिलाफ लेफ्ट पार्टियों ने आज बिहार में बंद बुलाया था.

पटना: बिहार बंद के दौरान गुरुवार को अचानक बीजेपी के एमएलसी संजय पासवान बंद समर्थकों के खिलाफ मैदान में उतर गए. कबीरपंथी समाज के बैनर तले संजय पासवान अपने समर्थकों के साथ डाकबंगला पहुंच गए. संजय पासवान के पहुंचने के साथ ही वहां माहौल गर्म हो गया. बंद समर्थक संजय पासवान के खिलाफ भड़कने लगे, नारेबाज़ी करने लगे. इसी बीच पुलिस ने संजय पासवान को समझाया और फिर वो मान गए.

हालांकि संजय पासवान ने अपनी बातें रख दी. संजय पासवान ने कहा कि जो प्रताड़ित हैं उन्हें शरण दिया जाएगा. उन्होंने कहा, ''हम सब लोग जानते हैं कि हमारे लोग बांग्लादेश, अफगानिस्तान,पाकिस्तान में रह गए थे. वहां हिंदुओं का जबरदस्ती धर्म बदलवाया गया. वो लोग यहां वापस आना चाहते हैं. उनके वापस आने में नागरिकता बाधक है. लगभग 30 लाख जो ऐसे लोग हैं जिन्हें नागरिकता मिलेगी. वो सभी लोग जो हिन्दू बुद्ध सिख और जैन वहां पर है वो कहां जाएंगे.

संजय पासवान ने बिहार सरकार ने नागरिकता कानून लागू करने की मांग की है. उन्होंने कहा, ''मैं बंद के विरोध में हूं और नागरिकता कानून को जल्द लागू करने के पक्ष में हूंं भारत सरकार लागू कर रही है और बिहार सरकार को भी इसे लागू करनी चाहिए.''

संजय पासवान ने आगे कहा, ''मुसलमान के अंदर कोई भय नहीं है वो निर्भय रहे, हम तो इसके पक्ष में है कि अभी जो भी ऐसे लोग हैं जो गैर मुस्लिम हैं जिन्हें नागरिकता मिलने में दिक्कतें थी उसे दूर किया. अब मुसलमान बेमतलब के परेशान हैं, मुसलमान को इसलिए छोड़ दिया क्योंकि वो पाकिस्तान में प्रताड़ित नहीं है वहां हिन्दू,जैन और सिख प्रताड़ित हैं.''

बंदी से देश का नुक़सान

संजय पासवान ने कहा, ''ये काम लॉ एंड ऑर्डर का मामला है, ये काम पुलिस को देखना है और जो होगा देखा जाएगा. हम लोग जनता को ये बताना चाहते हैं कि बंदी किसी बात का समाधान नही है, बंदी नहीं संधि चाहिए हमलोग को, विवाद नही संवाद चाहिए हम लोग को. इस बंदी से नुकसान राष्ट्र का नुकसान है,अब पार्टी का समर्थन है या नही ये पार्टी जाने हम कबीर लोग के साथ हैं और यही कबीर लोगों के बैनर तले हमलोग हैं.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके बोले, 'कल INDIA गठबंधन ने प्रदर्शन किया लेकिन वैसा...'
अभिजीत दीपके बोले, 'कल INDIA गठबंधन ने प्रदर्शन किया लेकिन वैसा...'
यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा
यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा
यूपी: त्यौहारों की मिठास में घुल रहा जहर, खाद्य विभाग ने हापुड़ में 3 क्विंटल खोया किया नष्ट
यूपी: त्यौहारों की मिठास में घुल रहा जहर, खाद्य विभाग ने हापुड़ में 3 क्विंटल खोया किया नष्ट
'दंगा किया तो बाप-दादाओं की कमाई...', उपद्रवियों को CM योगी चेतावनी
'दंगा किया तो बाप-दादाओं की कमाई...', उपद्रवियों को CM योगी चेतावनी

वीडियोज

Bigg Boss 20: Nakul Dhull को पड़ा थप्पड़? Elimination या Secret Room, क्या है पूरा मामला?
Vasudha: 💓Chandrika Devi के आशीर्वाद से सजी Dev-Vasudha की Wedding Ceremony! #sbs
Salman Khan की Monster में 50 दिन का खतरनाक Action! Eid 2027 पर रिलीज होगी फिल्म?
Prithvi Shaw और Akriti Agarwal का Patch-Up! Engagement टूटने के बाद फिर शुरू हुई Love Story
सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Bloc Protest Live: राहुल गांधी के आवास पर होने वाली बैठक पर बोले पवन खेड़ा- तय होगी रणनीति
LIVE: राहुल गांधी के आवास पर होने वाली बैठक पर बोले पवन खेड़ा- तय होगी रणनीति
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget