एक्सप्लोरर

क्या फिर साथ-साथ आएंगे नीतीश-लालू? रघुवंश प्रसाद सिंह के ताज़ा बयान से अटकलें तेज़

तेजस्वी यादव के बयान पर जिसमें उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार के लिए गठबंधन के सभी रास्ते बंद हैं, इस पर रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि कहीं कोई लिखकर दिया है. यह समय की बात है.

पटना: राष्ट्रीय जनता दल ने सोमवार को सभी दलों से अपील की कि बीजेपी को पछाड़ने के लिए सभी दलों को एक साथ आना चाहिए. आरजेडी उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि नीति कहती है कि बीजेपी को पछाड़ने के लिए सभी को एकसाथ आना चाहिए. पूर्व केंद्रीय मंत्री सिंह ने पत्रकारों के एक प्रश्न के उत्तर में बिना नीतीश कुमार का नाम लिए कहा, "नीति यही कहती है कि बीजेपी को पछाड़ने के लिए सभी को एकसाथ आना चाहिए. इसमें कहीं छंटाउं और चुनने-बिनने की बात नहीं होनी चाहिए."

आरजेडी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के उस बयान 'नीतीश के महागठबंधन में सभी रास्ते बंद' की याद दिलाने पर रघुवंश सिंह ने अपने अंदाज में कहा, "कहीं कोई लिखकर दिया है. यह समय की बात है."  नीतीश कुमार का नाम लेने पर उन्होंने कहा कि सभी साथ आएं, मतलब सभी साथ आएं.

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में सांकेतिक रूप से शामिल होने के प्रस्ताव के बाद नीतीश कुमार के नेतृत्व वाला जनता दल (युनाइटेड) प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में शामिल नहीं हुआ है. ऐसे में यह कयास लगाया जाने लगा है कि नीतीश कुमार बीजेपी का साथ छोड़ सकते हैं. हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने एनडीए में किसी भी तरह की नाराजगी से इंकार किया है.

लेकिन रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से आयोजित 'दावत-ए-इफ्तार' में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी शामिल हुए थे, और सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की ओर से आयोजित 'दावत-ए-इफ्तार' में मुख्यमंत्री नीतीश शामिल होने वाले हैं. इस इफ्तार पार्टी में आरजेडी और अन्य दलों के नेता भी शामिल हो सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
तो प्रधानमंत्री क्यों बने? अभिजीत दीपके मुबंई से दिल्ली के लिए रवाना
तो प्रधानमंत्री क्यों बने? अभिजीत दीपके मुबंई से दिल्ली के लिए रवाना
पंजाब: चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत, ग्रामीणों ने काटा हंगामा
पंजाब: चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत, ग्रामीणों ने काटा हंगामा

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget