एक्सप्लोरर

पुलिसवाले ने लड़की के चरित्र पर उठाए सवाल, प्रियंका गांधी ने किया ये ट्वीट

प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट किया है जो यूपी के एक थाने का है. वीडियो में दिख रहा है कि एक पुलिसवाला लड़की से कुछ गैरजरूरी सवाल कर रहा है. इसी को लेकर प्रियंका ने यूपी की कानून व्यवस्था पर निशाना साधा है.

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध कम नहीं हो रहे हैं और कानून के रखवाले ही लोगों के साथ गलत व्यवहार कर रहे हैं. प्रियंका ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा,"छेड़खानी की रिपोर्ट लिखवाने गई लड़की के साथ इस तरह का व्यवहार हो रहा है. एक तरफ उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध कम नहीं हो रहे, दूसरी तरफ कानून के रखवालों का ये बर्ताव है." उन्होंने कहा कि महिलाओं को न्याय दिलाने की पहली सीढ़ी है कि उनकी बात सुनी जाए. ये है पूरा मामला प्रियंका गांधी ने जो वीडियो शेयर किया है वो कानपुर के नजीराबाद का है. आरोप है कि लड़की जिस वक्त नल पर पानी भर रही थी उस वक्त मोहल्ले के ही तीन लड़के उसके साथ छेड़खानी करने लगे. जब लड़की के भाई ने इस छेड़खानी का विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी गई. जब ये परेशानी लड़की ने बताई तो पुलिसवाले ने उससे सवाल पूछने शुरु कर दिए. पुलिसवाले ने पूछा कि तुमने अंगूठी क्यों पहनी हैं, गले में लॉकेट क्यों डाला है, चूड़ा क्यों पहना है, इसी सब से दिखाई दे जाता है कि तुम क्या हो. इस वीडियो के वायरल होने के बाद कानपुर पुलिस ने संबंधित पुलिसवाले को लाइनहाजिर कर दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
जम्मू: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, प्रशासन अलर्ट
जम्मू: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, प्रशासन अलर्ट

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget