एक्सप्लोरर

नीति आयोग की मीटिंग में मोदी ने की योगी की तारीफ, यूपी में साल भर के काम पर सीएम की पीठ थपथपाई

दिल्ली में हुई नीति आयोग की मीटिंग में पीएम नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ़ की. मोदी ने यूपी में साल भर के काम काज पर सीएम योगी आदित्यनाथ की पीठ थपथपाई.

नई दिल्ली: दिल्ली में हुई नीति आयोग की मीटिंग में पीएम नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ़ की. मोदी ने यूपी में साल भर के काम काज पर सीएम योगी आदित्यनाथ की पीठ थपथपाई. इस दौरान किसानों की कर्जमांफी की खूब चर्चा रही. यूपी विधानसभा चुनाव में खुद मोदी ने कर्ज माफ करने का वादा किया था. कुछ और मुख्यमंत्रियों ने भी अपने राज्यों में ये योजना लागू की है. पीएम ग्रामीण आवास योजना में यूपी देश भर में पहले नंबर पर रहा. वो भी उस हालात में जब 2016-2017 में एक भी घर नहीं बन पाया था और 5 लाख 72 हज़ार घर बनाये जाने का लक्ष्य था. योगी के सीएम बनने के बाद 8 लाख 85 हज़ार घर पीएम ग्रामीण आवास योजना में बने हैं. पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों को घर देने में 10 हज़ार 362 करोड़ रुपये खर्च हुए. साल 2018-19 में दो लाख घर बनाने का लक्ष्य रखा गया है.

मोदी सरकार ने स्वच्छता मिशन में खुले में शौच से मुक्ति का लक्ष्य रखा है. जिन गरीब परिवारों के पास टॉयलेट नहीं है, उनके घर शौचालय बनाये जा रहे है. इसे अब इज्जतघर कहा जाता है. इस मामलें में भी यूपी टॉप पर है. अब तक एक करोड़ 94 लाख परिवारों के घर में टॉयलेट बन चुके हैं. गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर तक 74 लाख शौचालय बनाये जाने हैं. हाल में ही लखनऊ में मीटिंग बुलाकर योगी ने अगले चार महीनों तक हर महीने 20 लाख टॉयलेट बनाने के आदेश दिए थे.

यूपी सरकार का दावा है कि राज्य के आठ जिले बिजनौर, ग़ाज़ियाबाद, शामली, गौतमबुद्धनगर, मेरठ, हापुड़, मुज़फ्फरनगर को पहले ही शौच मुक्त घोषित किया जा चुका है. मोदी सरकार की सबसे अधिक प्रचारित उज्ज्वला योजना भी यूपी के बलिया से शुरू हुई थी. यूपी में अब तक 72 लाख 50 हज़ार फ्री गैस कनेक्शन बांटे जा चुके हैं.

उपचुनाव में लगातार हार के बाद से सीएम योगी आदित्यनाथ पर पार्टी के अंदर से और बाहर से भी सवाल उठने लगे थे. बीजेपी के विधायक से लेकर कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने भी हार पर योगी से सवाल पूछ लिया था. लेकिन सबसे पहले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने योगी का बचाव किया और पार्टी नेताओं को हद में रहने को कहा. अब पीएम मोदी ने सीएम योगी की पीठ पर हाथ रख कर उनके विरोधियों को सन्देश दे दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अरबी समुद्र में ONGC प्लेटफॉर्म पर बड़ी चोरी का पर्दाफाश, मुंबई पुलिस ने 3 चोरों को दबोचा
अरबी समुद्र में ONGC प्लेटफॉर्म पर बड़ी चोरी का पर्दाफाश, मुंबई पुलिस ने 3 चोरों को दबोचा
Delhi Traffic Advisory: नवरात्रि पर्व के बीच दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट जारी, इन रास्तों पर मिलेगी भीड़, जानिए पूरी डिटेल
नवरात्रि पर्व के बीच दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट जारी, इन रास्तों पर मिलेगी भीड़, जानिए पूरी डिटेल
Delhi News: दिल्ली हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी, पत्नी से परिवार की देखभाल करने को कहना अपराध नहीं
दिल्ली हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी, पत्नी से परिवार की देखभाल करने को कहना अपराध नहीं
Hamirpur News: राजमिस्त्री का काम सीखने आया चेला, उस्ताद की बीवी को लेकर हुआ फरार, थाने पहुंचा मामला
हमीरपुर: राजमिस्त्री का काम सीखने आया चेला उस्ताद की बीवी को लेकर हुआ फरार, थाने पहुंचा मामला

वीडियोज

Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध
नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के हमलों से टूटा गल्फ मुस्लिम देशों का सब्र! सऊदी अरब बोला- 'हमें भी हथियार चलाने...'
ईरान के हमलों से टूटा गल्फ मुस्लिम देशों का सब्र! सऊदी अरब बोला- 'हमें भी हथियार चलाने...'
Delhi Traffic Advisory: नवरात्रि पर्व के बीच दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट जारी, इन रास्तों पर मिलेगी भीड़, जानिए पूरी डिटेल
नवरात्रि पर्व के बीच दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट जारी, इन रास्तों पर मिलेगी भीड़, जानिए पूरी डिटेल
'कांग्रेस के साथ मेरी जबरन शादी हुई थी, इसलिए लेना पड़ा तलाक', खरगे को पूर्व पीएम का तगड़ा जवाब
'कांग्रेस के साथ मेरी जबरन शादी हुई थी, इसलिए लेना पड़ा तलाक', खरगे को पूर्व पीएम का तगड़ा जवाब
तीसरी बेटी के जन्म पर उस्मान ख्वाजा का मजेदार रिएक्शन वायरल, बोले - 'अब 8 और चाहिए टीम बन जाएगी'
तीसरी बेटी के जन्म पर उस्मान ख्वाजा का मजेदार रिएक्शन वायरल, बोले - 'अब 8 और चाहिए टीम बन जाएगी'
The Kerala Story 2 BO Day 20: 'धुरंधर 2' के प्रीमियर शो ने बिगाड़ा 'द केरल स्टोरी 2' का रिकॉर्ड, 20वें दिन हुई बस इतनी कमाई
'धुरंधर 2' के प्रीमियर शो ने बिगाड़ा 'द केरल स्टोरी 2' का रिकॉर्ड, 20वें दिन हुई बस इतनी कमाई
दिल्ली-यूपी, पंजाब-हरियाणा समेत 7 राज्यों में बारिश और ओले गिरने की चेतावनी, IMD की ताजा भविष्यवाणी
दिल्ली-यूपी, पंजाब-हरियाणा समेत 7 राज्यों में बारिश और ओले गिरने की चेतावनी, IMD की ताजा भविष्यवाणी
ईद पर दिल्ली में यहां मिल रहे बेहतरीन पाकिस्तानी सूट, पहन लिया तो पूरा ससुराल करेगा तारीफ
ईद पर दिल्ली में यहां मिल रहे बेहतरीन पाकिस्तानी सूट, पहन लिया तो पूरा ससुराल करेगा तारीफ
इंडक्शन चूल्हा यूज कर रहे हैं? इन जरूरी बातों को नजरअंदाज किया तो बढ़ सकती हैं दिक्कतें
इंडक्शन चूल्हा यूज कर रहे हैं? इन जरूरी बातों को नजरअंदाज किया तो बढ़ सकती हैं दिक्कतें
Embed widget