एक्सप्लोरर

मज़दूरों को लेकर विवादित चिठ्ठी पर हुई किरकिरी के बाद बिहार पुलिस ने कहा- भूलवश जारी हुआ पत्र

यह आपत्तिजन पत्र 29 मई को जारी हुआ था, लेकिन अब वायरल हुआ. पत्र में लिखा था कि बिहार में लौटे मज़दूरों को काम मिलने की संभावना कम है, लिहाज़ा राज्य में क्राइम बढ़ने की संभावना ज्यादा है.

पटना: बिहार पुलिस मुख्यालय के विधि व्यवस्था प्रभाग के अपर पुलिस निदेशक अमित कुमार को शुक्रवार को लॉकडाउन के दौरान देश के अन्य राज्य से बिहार लौटे मजदूरों के संबंध में पत्र जारी करना महंगा पड़ा. प्रवासी मजदूरों की वजह से राज्य में अपराध बढ़ने की आशंका जताने के संबंध में जिलाधिकारी, SSP और SP को लिखे पत्र के बाहर आने के बाद मीडिया में जमकर बिहार पुलिस की किरकिरी हुई.

प्रवासियों को लेकर किये गए आपत्तिजनक टिप्पणी की वजह से लोगों ने प्रशासन पर सवाल उठाए और मुसीबत में फंसे प्रवासियों के लिए इस तरह की टिप्पणी करने पर उनसे माफी मांगने की बात कही. ऐसे में मामले को तूल पकड़ता देख बिहार पुलिस मुख्यालय के विधि व्यवस्था प्रभाग, अपर पुलिस निदेशक अमित कुमार ने दोबारा एक लेटर जारी किया, जिसमें उन्होंने पिछले लेटर को भूलवश जारी होने की बात कहते हुए उसे वापस लेने की घोषणा की.

मज़दूरों को लेकर विवादित चिठ्ठी पर हुई किरकिरी के बाद बिहार पुलिस ने कहा- भूलवश जारी हुआ पत्र

दरसअल, बिहार पुलिस मुख्यालय के विधि व्यवस्था प्रभाग ने शुक्रवार (29 मई) को राज्य के सभी जिलाधिकारी, एसएसपी और एसपी को पत्र लिख कर बिहार में बड़ी संख्या में प्रवासी माजदूरों के कारण क्राइम बढ़ने की आशंका जताते हुए स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने की बात कही थी.

विधि व्यवस्था प्रभाग के अपर पुलिस निदेशक अमित कुमार की ओर से 29 मई को जारी पत्र में कहा गया, "पिछले दो महीने में राज्य में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों का आगमन हुआ है, जो इससे पहले देश के राज्यों में नौकरी करते थे. मौजूदा परिस्तिथि में वो गंभीर आर्थिक चुनौतियों की वजह से परेशान और तनावग्रस्त हैं. सरकार की कोशिशों के बावजूद सभी को उनके मन के लायक नौकरी मिलना मुश्किल है."

मज़दूरों को लेकर विवादित चिठ्ठी पर हुई किरकिरी के बाद बिहार पुलिस ने कहा- भूलवश जारी हुआ पत्र 29 मई को लिखा पत्र

पत्र में आगे कहा गया, "ऐसी परिस्थिति में वो अपने और परिवार के लोगों का भरण पोषण करने के लिए अपराध और गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं. ऐसे में राज्य में आपराधिक घटनाएं बढ़ सकती हैं, जिसका राज्य की विधि-व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ेगा. ऐसे में इस परिस्थिति का सामना करने के लिए स्थानीय परिदृश्य को देखते हुए योजना तैयार कर ली जाए. ताकि समय रहते जरूरी कार्रवाई की जा सके."

अंधविश्वास से भागेगा कोरोना? Bihar में महिलाओं ने कोरोना को देवी मानकर की पूजा

ये भी पढ़ें: 

निज़ामुद्दीन मरकज़ मामले की CBI जांच की ज़रूरत नहीं, केंद्र का SC में हलफनामा  

कोरोना संक्रमण के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 31 मार्च 2021 तक कोई भी नई योजना नहीं 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: मालवा को मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल की सौगात, CM भगवंत मान ने किया उद्घाटन
पंजाब: मालवा को मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल की सौगात, CM भगवंत मान ने किया उद्घाटन
Kangra News: आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे CM सुक्खू, बेघर परिवारों को मिलेंगे 8.50 लाख
कांगड़ा: आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे CM सुक्खू, बेघर परिवारों को मिलेंगे 8.50 लाख
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget