एक्सप्लोरर

गुजरात: मासूम से रेप के बाद बिहार-यूपी के लोगों से मारपीट, BJP बोली- कांग्रेस नेता अल्पेश ठाकोर ने उकसाया

28 सितंबर को साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर कस्बे के पास एक गांव में 14 माह की बच्ची से कथित तौर पर रेप हुआ था. जिसके बाद पुलिस ने बिहार के रहने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया. इसी गिरफ्तारी के बाद स्थानीय लोगों ने बिहार और यूपी के लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया.

अहमदाबाद: गुजरात के साबरकांठा जिले में पिछले हफ्ते 14 माह की बच्ची से कथित तौर पर रेप करने के आरोप में बिहार के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया था. इस घटना के बाद से राज्य के बाहरी हिस्से के लोगों खासकर यूपी और बिहार के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है. मामले पर पुलिस महानिदेशक शिवानंद झा ने शुक्रवार को बताया कि इस तरह के हमले पिछले एक हफ्ते में गांधीनगर, मेहसाना, साबरकांठा, पाटन और अहमदाबाद जिलों में हुए हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे मामले में अब तक 170 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस महानिदेशक ने कहा, ''लोगों पर हो रहे हमले को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है.'' उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर गैर गुजरातियों, खासकर बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों के खिलाफ नफरत भरे संदेश फैलाए जाने के बाद ये हमले हुए हैं.

राजनीति शुरू यह पता लगने पर कि रेप का आरोपी बिहार का रहने वाला है, इसके बाद क्षत्रिय ठाकोर सेना ने कहा कि अन्य राज्यों के प्रवासी कामगारों को गुजरात में नौकरी नहीं दी जानी चाहिए. इस बीच कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर ने दावा किया कि उन्होंने कभी भी क्षत्रिय ठाकोर सेना को गैर गुजरातियों पर हमले या हिंसा में शामिल होने के लिए नहीं कहा.

वहीं बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने पटना में कहा कि गुजरात के साबरकांठा जिले में बच्ची के साथ बलात्कार के बाद वहां बिहार के लोगों पर हमले के लिए ‘कांग्रेस समर्थित संगठन’ जिम्मेदार है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से फोन पर बातचीत के बाद कांग्रेस पर यह आरोप लगाया. सुशील मोदी ने पटना में कहा कि उन्हें गुजरात के मुख्यमंत्री से जानकारी मिली है कि कांग्रेस नेता अल्पेश ठाकोर से संबद्ध संगठन ‘ठाकोर सेना’ के 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

उन्होंने कहा कि गुजरात में बिहार के लोग सुरक्षित हैं. वहां की पुलिस और सरकार हिंसा करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. गौरतलब है कि पहली बार विधायक बने ठाकोर को बिहार में हाल ही में कांग्रेस सचिव नामित किया गया है.

वहीं पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने ट्वीट कर कहा, ''अपराधी को कठोर सजा मिले, इसके लिए पूरा देश उस पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हैं. अपराधी का कोई क्षेत्र नही,वह केवल अपराधी होता हैं. अपराधी को क्षेत्र विशेष से नही पहचाना जा सकता. क्षेत्रवाद जैसे राष्ट्र विरोधी विचार से देश को विखंडित नही होने देंगे. भारत कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक हैं.''

क्या है मामला? पुलिस ने बताया कि 28 सितंबर को साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर कस्बे के पास एक गांव में 14 माह की बच्ची से कथित तौर पर रेप हुआ था. उन्होंने बताया कि रेप के आरोप में बिहार के रहने वाले रविंद्र साहू नाम के एक मजदूर को घटना वाले दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया था. पुलिस महानिदेशक ने बताया कि गैर गुजरातियों पर हमले के बाद से राज्य के विभिन्न जिलों में अब तक 18 एफआईआर दर्ज किए जा चुके हैं.

पुलिस महानिदेशक ने बताया कि अब तक 170 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस इस तरह की गतिविधियों की अनुमति कभी नहीं देगी. हमनें कारखानों और (हाउसिंग) सोसाइटियों में निगरानी बढ़ा दी है. हम सोशल मीडिया संदेशों पर भी सख्त नजर रख रहे हैं.

पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर किसी व्यक्ति ने यह संदेश फैला दिया कि एक फैक्ट्री में बड़ी संख्या में गैर गुजराती लोगों को नौकरी दी गई है. इसके बाद शुक्रवार की सुबह अरवल्ली जिले के काबोला गांव में एक फैक्ट्री के बाहर 200 लोगों की भीड़ जमा हो गई. हालांकि, अरवल्ली जिले के पुलिस अधीक्षक मयूर पाटिल ने कहा कि पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर कर दिया और इनमें से 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया.

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी चुनाव: ABVP को झटका, दो-दो सीटों पर SCS और NSUI का कब्जा, जमकर बवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मंत्री बाद में पहले हमारे रिश्तेदार', संजय शिरसाट से मुलाकात के बाद बोले अभिजीत दीपके के पिता
'मंत्री बाद में पहले हमारे रिश्तेदार', संजय शिरसाट से मुलाकात के बाद बोले अभिजीत दीपके के पिता
Mahoba News: 'पापा ने ही मम्मी को मारा...', 5 साल के मासूम की गवाही ने खोली दरिंदे पिता की करतूत
महोबा: 'पापा ने ही मम्मी को मारा...', 5 साल के मासूम की गवाही ने खोली दरिंदे पिता की करतूत
बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला: प्रमोद नौटियाल को कोर्ट से नहीं मिली राहत, भेजा गया जेल
बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला: प्रमोद नौटियाल को कोर्ट से नहीं मिली राहत, भेजा गया जेल
गाजियाबाद में ऑनर किलिंग! प्रेम संबंध से नाराज भाई ने बहन का गला काटा, खेत में फेंका शव
गाजियाबाद में ऑनर किलिंग! प्रेम संबंध से नाराज भाई ने बहन का गला काटा, खेत में फेंका शव

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget