एक्सप्लोरर

यूपीः नोएडा में ई-रिक्शा चालक की हत्या के मामले में पत्नी गिरफ्तार, बहन को लेकर हुए विवाद में ली जान

महिला का अपने पति के साथ कुछ दिन से लगातार विवाद चल रहा था, जिसके बाद उसने गला दबाकर हत्या कर दी और शव को घर के बाहर रख दिया था.

नोएडाः दिल्ली से सटे नोएडा में एक बार फिर पति-पत्नी के रिश्ते तार-तार हो गए. पति-पत्नी के रिश्ते को पवित्र माना जाता है. यहां शादी से पहले सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ जीने मरने की कसमें खाई जाती हैं. वहीं पुलिस में पति की हत्या के आरोप में पत्नी को ही गिरफ्तार किया गया है. पत्नी ने अपने पति की बेरहमी से गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा किया है.

घर के बाहर मिला था शव

नोएडा थाना सेक्टर-20 क्षेत्र में 26 जून को हुई ई-रिक्शा चालक की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है. पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतक अपनी साली को बिहार से नोएडा लाया था. इस बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद रहता था.

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के सेक्टर-8 में रहने वाले ई-रिक्शा चालक चुन्नू पासवान (32 वर्ष)  का शव 26 जून की सुबह को उनके घर के बाहर मिला था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि उनकी हत्या गला दबाकर की गई है. उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया.

पूछताछ के लिए हिरासत में लेने पर खुलासा

अपर उपायुक्त ने बताया कि मामले की जांच कर रही थाना सेक्टर-20 पुलिस ने आज मृतक की पत्नी गुड्डी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान महिला ने स्वीकार किया कि 25 जून की देर रात को उसका अपने पति के साथ झगड़ा हुआ था. इसी बीच उसने अपने पति के का गला दबा कर हत्या कर दी और शव को घर के बाहर रख दिया.

महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति उसकी बहन को बिहार स्थित उसके  गांव से लेकर नोएडा आया था और उसे किसी गुप्त जगह पर रखा था. इस बात को लेकर महिला और उसके पति में लगातार झगड़ा होता था. उन्होंने बताया कि पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है. उसको कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

ये भी पढ़ें World Update: कोरोना ने तोड़ा रिकॉर्ड, दुनिया में आज एक दिन में दर्ज किए गए सबसे ज्यादा मामले आज देश में 6 लाख के पार जा सकती है कोरोना संक्रमितों की संख्या, 1 जून से सामने आए 3,94, 958 मामले

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 अगस्त से बदल जाएगा महिलाओं की फ्री बस यात्रा का नियम, बिना इस कागज के नहीं कर पाएंगी सफर
1 अगस्त से बदल जाएगा महिलाओं की फ्री बस यात्रा का नियम, बिना इस कागज के नहीं कर पाएंगी सफर
Chandauli News: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
चंदौली: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
Monsoon Livestock Care: बरसात शुरू होते ही गाय-भैंस में बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा, अपनाएं ये जरूरी उपाय
बरसात शुरू होते ही गाय-भैंस में बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा, अपनाएं ये जरूरी उपाय
Embed widget