एक्सप्लोरर

भैंस चोरी के बाद बकरी-बछड़ा और पायल-कुंडल लूटने तक के मुकदमों से घिरे आजम खान

आजम खान पर भैंस चोरी करने, किताबें चोरी करने, फर्नीचर चोरी करने, मूर्तियां चोरी करने समेत जमीनों पर कब्जे करने जैसे आरोप भी हैं. अब उन पर बकरी और बछड़ा लूटने का केस भी दर्ज किया गया है.

रामपुर: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर से सांसद आजम खान के खिलाफ एक के बाद मुकदमे दर्ज हो रहे हैं. 81 से अधिक मुकदमों का सामना कर रहे आजम खान के खिलाफ अब बकरी और बछड़ा लूटने का केस भी दर्ज किया गया है. यही नहीं उन पर पायल और कुंडल लूटने का भी आरोप है.

आजम खान पर इससे पहले भैंस चोरी करने, किताबें चोरी करने, फर्नीचर चोरी करने, मूर्तियां चोरी करने समेत जमीनों पर कब्जे करने जैसे आरोप भी हैं. कुछेक मामलों में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं जबकि कुछ मामलों में उन्हें कोर्ट में पेश होने का नोटिस दिया गया है.

एक वक्त था जब यूपी के राजनीतिक गलियारों में आजम की तूती बोलती थी लेकिन पिछले लंबे वक्त से उनका कोई बयान सामने नहीं आया है. कोई नहीं जानता कि आजम खान कहां हैं. पिछले दिनों ही मुलायम सिंह यादव ने आजम के समर्थन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी.

आज समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव रामपुर पहुंचने वाले हैं. इससे पहले उन्हें रामपुर आने से रोक दिया गया था. दरअसल वे मुहर्रम के दिन रामपुर पहुंचने वाले थे लेकिन प्रशासन ने उन्हें अनुमति नहीं दी थी. अब अखिलेश रामपुर पहुंचकर आजम के समर्थन में कार्यक्रम करेंगे.

आपको बता दें कि जौहर यूनिवर्सिटी को किसानों की जमीने कब्जाकर बनवाने का आरोप आजम खान पर है. यही नहीं हमसफर गेस्टहाउस के लिए भी सिंचाई विभाग की जमीन पर कब्जे का आरोप है. पेड़ काटने से लेकर बिजली चोरी तक के आरोपों से आजम खान और उनका परिवार घिरा है.

पुलिस और प्रशासन लगातार उन पर सख्त होता जा रहा है लेकिन बीजेपी के नेताओं का कहना है कि ये मुकदमे राजनीति से प्रेरित नहीं हैं. वहीं आजम खान के समर्थकों का कहना है कि जानबूझ कर आजम के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह जेल से कब आएंगे बाहर? नहीं भरा जा सका बेल बॉन्ड, आया ये अपडेट
अनंत सिंह जेल से कब आएंगे बाहर? नहीं भरा जा सका बेल बॉन्ड, आया ये अपडेट
CM पद पर फैसले से पहले BJP के मंत्री का बड़ा बयान, 'अगर सम्राट चौधरी को नीतीश कुमार...'
CM पद पर फैसले से पहले BJP के मंत्री का बड़ा बयान, 'अगर सम्राट चौधरी को नीतीश कुमार...'
हिमाचल प्रदेश: सप्लीमेंट्री बजट पर भड़के जयराम ठाकुर, बोले- खर्च पर नहीं है सरकार का नियंत्रण
हिमाचल प्रदेश: सप्लीमेंट्री बजट पर भड़के जयराम ठाकुर, बोले- खर्च पर नहीं है सरकार का नियंत्रण
Dehradun News: उत्तराखंड में कल मंत्रिमंडल विस्तार, सुबह 10 बजे राजभवन में होगा शपथग्रहण समारोह
उत्तराखंड में कल मंत्रिमंडल विस्तार, सुबह 10 बजे राजभवन में होगा शपथग्रहण समारोह

वीडियोज

महायुद्ध के 20 दिन...20 महा-सनसनी
दुनिया में आने वाला तेल संकट..कैसे निपटेगा भारत?
युद्ध के चलते शेयर बाजार में भारी गिरावट
Iran Israel War: ईरान ने किया तेल-गैस पर हमला, दुनिया में हाहाकार | World War3 | Trump | PM Modi
Iran Israel War: तेल की आग में जला मिडिल ईस्ट! | Donald Trump | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के खिलाफ ब्रिटेन-फ्रांस-जर्मनी ने उठाया बड़ा कदम, कहा- अगर होर्मुज स्ट्रेट में इस तरह हस्तक्षेप...
ईरान के खिलाफ ब्रिटेन-फ्रांस-जर्मनी ने उठाया बड़ा कदम, कहा- अगर होर्मुज स्ट्रेट में इस तरह...
UP News: यूपी में फिर कैबिनेट विस्तार की चर्चा, सपा के इन बागी नेताओं की लग सकती है लॉटरी
यूपी में फिर कैबिनेट विस्तार की चर्चा, सपा के इन बागी नेताओं की लग सकती है लॉटरी
भारती सिंह ने व्लॉग में रिवील किया बेटे काजू का चेहरा, वीडियो वायरल, फैंस बोले- गोला जैसा दिखता है
भारती सिंह ने व्लॉग में रिवील किया बेटे काजू का चेहरा, वीडियो वायरल, फैंस बोले- गोला जैसा दिखता है
B-2 और B-52 बॉम्बर, अपाचे हेलिकॉप्टर... अमेरिका ने ईरान की कैसे की घेराबंदी, रक्षा सचिव हेगसेथ ने बताई एक-एक डिटेल
B-2 और B-52 बॉम्बर, अपाचे हेलिकॉप्टर... अमेरिका ने ईरान की कैसे की घेराबंदी, रक्षा सचिव हेगसेथ ने बताई एक-एक डिटेल
CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी
CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
यूपी में स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती शुरू, 26 मार्च तक करें आवेदन;जानें प्रक्रिया
यूपी में स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती शुरू, 26 मार्च तक करें आवेदन;जानें प्रक्रिया
ऑफ सीजन में गोवा घूमने जा रहे हैं तो भूलकर भी न करना ये गलतियां, वरना जाना पड़ेगा जेल
ऑफ सीजन में गोवा घूमने जा रहे हैं तो भूलकर भी न करना ये गलतियां, वरना जाना पड़ेगा जेल
Embed widget