एक्सप्लोरर

बीजेपी नेता नरेश अग्रवाल ने जानवरों से की विपक्षी नेताओं की तुलना

अपने विवादित बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में रहने वाले बीजेपी नेता नरेश अग्रवाल ने इस बार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं के प्रति अभद्र टिप्पणी की है.

हरदोई: अपने विवादित बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में रहने वाले बीजेपी नेता नरेश अग्रवाल ने इस बार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं के प्रति अभद्र टिप्पणी की है. हाल ही में बीजेपी का दामन थामने के बाद पहली बार हरदोई पहुंचे अग्रवाल ने एक जनसभा में कहा,"मैं राहुल जी को इस मारे कुछ नहीं कहता क्योंकि राजीव जी हमारे नेता थे, राहुल उनके बेटे हैं...... लेकिन इतना कह सकता हूं कि विपक्ष अपरिपक्व नेतृत्व के हाथ में है. बंदर को उस्तरा पकड़ा दो तो क्या होगा. अगर हमने विपक्ष को उस्तरा पकड़ा दिया तो देश टुकड़े-टुकड़े हो जाएगा."

एएमयू में लगे 'आजादी' के नारे, वीडियो हुआ वायरल

अग्रवाल ने एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव और बीएसपी मुखिया मायावती की तुलना जानवरों से की. उन्होंने कहा कि अखिलेश बसपा की मदद से दो लोकसभा सीटों का उपचुनाव जीतने के बाद अब कैराना उपचुनाव में समर्थन के लिये मायावती के आगे गिड़गिड़ा रहे हैं. जो समर्थन की चाहत में पार्टी चला रहा हो, तो उसकी पार्टी का क्या मतलब है. असल बात यह है कि मोदी की बाढ़ में शेर और बकरी भी एक घाट पर खड़े हो गए हैं.

यूपी के छह शहर दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों की सूची में

सपा से राज्यसभा सदस्य रह चुके अग्रवाल ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी तंज करते हुए कहा," तुम (अखिलेश) फिल्मी कलाकार (राज्यसभा सदस्य जया बच्चन) पर इतना खुश हो गए कि 40 साल का इतिहास बनाए एक व्यक्ति को, जिसने तुम्हें अध्यक्ष बनाया, जिसने समाजवादी पार्टी को मजबूत किया जो पूरे प्रदेश में खुल कर लड़ता रहा. तुमने उसी व्यक्ति को अपमानित कर दिया. अगर इतनी ही शान है तो जाकर बहन जी (मायावती) के पैर क्यों छू लिये."

बनारस में बंदरों का आतंक, एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे निगम और वन विभाग

उन्होंने कहा कि यूपीए में 18 दल शामिल हैं. अगर 18 दल वाले यूपीए के हाथ में देश चला जाएगा तो उसके टुकड़े टुकड़े हो जाएंगे. यहां सवाल मोदी और बीजेपी का नहीं है. यहाँ सवाल है देश का, क्योंकि केंद्र का चुनाव देश का चुनाव होता है.

अग्रवाल ने कहा,"मुझे याद है कि इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थीं. मैं कांग्रेस में था. लोग आलोचना किया करते थे कि इंदिरा जी कुछ नहीं करतीं लेकिन जब चुनाव आता था तो वोट इंदिरा गांधी को ही मिलते थे. क्या मोदी जी के विपक्ष में कोई व्यक्ति है जो सरकार चला सकता है? बता दीजिये क्या राहुल गांधी चलाएंगे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
गुरुग्राम में जलभराव, नगर निगम कमिश्नर पर गिरी गाज, ट्रांसफर
गुरुग्राम में जलभराव, नगर निगम कमिश्नर पर गिरी गाज, ट्रांसफर
दिल्ली में नई स्टेम इनोवेशन लैब, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन
दिल्ली में नई स्टेम इनोवेशन लैब, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget