एक्सप्लोरर

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड: सीबीआई टीम ने बरामद किया कंकाल, खुल सकते हैं घटना के कई राज

बिहार के मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन शोषण मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम ने बुधवार को सिकंदरपुर स्थित एक श्मशान घाट से कंकाल बरामद कर उसे फोरेंसिक जांच के लिए अपने साथ ले गयी.

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन शोषण मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम ने बुधवार को सिकंदरपुर स्थित एक श्मशान घाट से कंकाल बरामद कर उसे फोरेंसिक जांच के लिए अपने साथ ले गयी. इससे घटना के कई राज खुलने की संभावना जताई जा रही है.

मुजफ्फरपुर बालिका गृह में रह रही लड़कियों में से एक ने आरोप लगाया था कि वहां के कर्मचारियों द्वारा उनके एक साथ रह रही एक लड़की की हत्या कर उसे बालिका गृह परिसर में दफना दिया गया था. इस आरोप पर पुलिस ने जुलाई में परिसर के अंदर खुदवाई करायी थी लेकिन कुछ भी संदिग्ध चीज बरामद नहीं हुई.

ऐसा माना जा रहा है कि इस मामले में गिरफ्तार विजय से प्राप्त जानाकारी पर सीबीआई ने महाकाल-महाशक्ति मंदिर के पीछे खुदाई करवाया. विजय इस मामले के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के साथ काम करता था.

मुंबई स्थित टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज द्वारा राज्य सरकार को सौंपी गयी सामाजिक ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर सरकार द्वारा की गयी कार्रवाई के दौरान ब्रजेश ठाकुर द्वारा संचालित मुजफ्फरपुर बालिका गृह में लडकियों के यौन शोषण किए जाने का मामला प्रकाश में आया था. ब्रजेश और पूर्व सामाजिक कल्याण मंत्री मंजू वर्मा के पति चंद्रशेखर वर्मा के बीच घनिष्ठ संबंध होने का आरोप लगने पर मंजू को भी गत अगस्त महीने में मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था.

मामले की रिपोर्टिंग करने पर एक समय पटना हाई कोर्ट ने पूरी तरह से रोक लगा दी थी. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस रोक को हटा लिया. हालांकि, कोर्ट ने मीडिया को आगाह किया कि वो ज़िम्मेदारी से काम करे. पीड़िताओं का न इंटरव्यू लिया जाए, न उनकी पहचान किसी तरह उजागर न की जाए.

यह भी पढ़ें-

मुजफ्फरपुर कांड: सीबीआई अधिकारी का हुआ तबादला, विपक्ष ने कहा- जांच हो सकती है प्रभावित आज से दो दिन के भारत दौरे पर रूस के राष्ट्रपति पुतिन, 37 हजार करोड़ रुपये की S-400 डील होगी फाइनल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget