एक्सप्लोरर

MP: धक्का-मुक्की के बाद कांग्रेस नेता बावरिया बोले- संघ से अनुशासन सीखें कार्यकर्ता

कार्यकर्ताओं को समझाने में उनकी जुबान फिसल गई और वे संघ की तारीफ कर बैठे. उन्होंने कहा "कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आरएसएस से अनुशासन सीखने की जरूरत है."

विदिशाः मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महासचिव दीपक बावरिया अपने अजीबोगरीब बयान की वजह से एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं. इस बार बावरिया आरएसएस की तारीफ कर अपनी ही पार्टी के लिए मुसीबत बन गए.

दरअसल, विदिशा में बावरिया कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. लेकिन उनके मंच पर आने से पहले ही कार्यकर्ता उनके सामने ही आपस में भिड़ गए और हंगामा करने लगे. इसके बाद जब बावरिया मंच पर आए तो कार्यकर्ताओं को समझाने में उनकी जुबान फिसल गई और वे संघ की तारीफ कर बैठे. उन्होंने कहा "कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आरएसएस से अनुशासन सीखने की जरूरत है."

बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते वक्त बावरिया अपने बयान का बचाव करते नजर आए. उन्होंने कहा कि नेहरू जी ने भी चीन से युद्ध में संघ की मदद ली थी, इसलिए अगर किसी ने अच्छा काम किया है तो उसकी तारीफ करने में क्या हर्ज है.

बावरिया का संघ पर बयान आते ही बीजेपी को कांग्रेस पर निशाना साधने का एक और बहाना मिल गया. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्वीट कर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस अब खंडन के सिवा और क्या कर सकती है.

इसके पहले भी बावरिया अपने बयानों से पार्टी के लिए मुसीबत खड़ी कर चुके हैं. भोपाल में हुई अनुसूचित जाति की बैठक में वो पार्टी के नेता सुरेंद्र चौधरी की ओर इशारा करते हुए उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाने की बात कर चुके हैं. यही नहीं सतना में तो वो ये कहते हुए पार्टी को मुसीबत में डाल बैठे थे कि सरकार बनने पर कमलनाथ या ज्योतिरादित्य सिंधिया में से ही कोई सीएम बनेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में न्यूनतम पारा पहुंचा 17.1, बढ़ी ठंड, जानें ताजा अपडेट
दिल्ली में न्यूनतम पारा पहुंचा 17.1, बढ़ी ठंड, जानें ताजा अपडेट
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा के सवाल पर संजय सिंह बोले, 'हम लोगों को तो...'
राहुल गांधी की विदेश यात्रा के सवाल पर संजय सिंह बोले, 'हम लोगों को तो...'

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget