एक्सप्लोरर

मुस्लिम लड़के संग दोस्ती पर विहिप कार्यकर्ताओं ने लड़की के साथ की अभद्रता, पुलिस ने भी मारा

मेरठ का एक वीडियो इन दिनों हर कहीं वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पुलिसवाले एक लड़की के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं. ये लोग उसे गाली भी दे रहे हैं और उसके चरित्र पर सवाल भी खड़े कर रहे हैं.

मेरठ: मेरठ का एक वीडियो इन दिनों हर कहीं वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पुलिसवाले एक लड़की के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं. ये लोग उसे गाली भी दे रहे हैं और उसके चरित्र पर सवाल भी खड़े कर रहे हैं. दरअसल मेरठ के किठौर कस्बे का एक मुस्लिम युवक और हापुड़ की एक हिंदू लड़की मेरठ मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा विज्ञान के विद्यार्थी हैं. दोनों साथ पढ़ते हैं तो उनमें दोस्ती भी हो गई. छात्रा अपने दोस्त के आवास पर कुछ किताबें लेने गई थी तभी वहां किसी ने विहिप कार्यकर्ताओं को फोन करके बुला लिया. विहिप कार्यकर्ताओं ने छात्र के आवास में घुसकर युगल के साथ अभद्रता और मारपीट के बाद पुलिस को फोन करके मौके पर बुला लिया. विहिप कार्यकर्ताओं के कहने पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया. रास्ते में की गई मारपीट जब पुलिसवाले लड़की को गाड़ी में बैठाकर थाने ले जा रहे थे तो रास्ते में उसके साथ मारपीट की गई. वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला पुलिसकर्मी ने लड़की को चांटा मारा और उसके चेहरे से कपड़ा हटाकर पहचान जाहिर करने का प्रयास किया. मुस्लिम लड़के संग दोस्ती पर विहिप कार्यकर्ताओं ने लड़की के साथ की अभद्रता, पुलिस ने भी मारा विहिप का हंगामा इधर विहिप कार्यकर्ताओं का आरोप था कि मुस्लिम छात्र लव जिहाद के नाम पर हिंदू छात्रा को फंसाकर दोस्ती के नाम पर उसका शोषण कर रहा है. पुलिस युगल को थाने ले कर आ गई और उसके पीछे विहिप कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए. थाने पहुंचने पर विहिप कार्यकर्ताओं ने मीडिया को बुला लिया और थाने के अंदर बैठे युगल का फोटोसेशन कराने की कोशिश की. मुस्लिम लड़के संग दोस्ती पर विहिप कार्यकर्ताओं ने लड़की के साथ की अभद्रता, पुलिस ने भी मारा जब थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने इसका विरोध किया तो विहिप कार्यकर्ताओं ने थाने के कार्यालय में घुसकर मौजूद पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी की और पुलिस के खिलाफ नारे भी लगाए. हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को वायरलेस पर मैसेज करके अपनी मदद के लिए दूसरे थानों की पुलिस बुलानी पड़ी. 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति एसएसपी अखिलेश कुमार ने वीडियो वायरल होने के बाद 100 डायल गाड़ी में मौजूद 3 सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है. चौथा होमगार्ड है जिसके खिलाफ कार्रवाई के लिए होमगार्ड के कमान्डेंट को लिखा गया है. एसएसपी ने बताया कि तीनों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू हुई है. जांच रिपोर्ट में दोषी पाये जाने पर पुलिसकर्मियों की सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जायेगी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
Jharkhand: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग
झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget