एक्सप्लोरर

किस काम की पुलिस? पिता ने पहले पकड़वाए किडनैपर, फिर ढूंढ ली बेटे की लाश

अपने जवान बेटे के किडनैप के बाद महज केस दर्ज कराने के लिए बेबस पिता 11 दिन तक भटकता रहा. बेटे के कत्ल का अंदेशा होने के बाद पिता ने आरोपियों की गिरफ्तारी कराई और फिर 10 दिन तक बेटे की लाश खोजता रहा. 10 अक्टूबर को पिता ने गंगनहर के किनारे से बेटे की लाश खुद बरामद की.

मेरठ: अपने जवान बेटे के किडनैप के बाद महज केस दर्ज कराने के लिए बेबस पिता 11 दिन तक भटकता रहा. बेटे के कत्ल का अंदेशा होने के बाद पिता ने आरोपियों की गिरफ्तारी कराई और फिर 10 दिन तक बेटे की लाश खोजता रहा. 10 अक्टूबर को पिता ने गंगनहर के किनारे से बेटे की लाश खुद बरामद की. पीड़ित पिता यूपी विजिलेंस का रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर है. पिता बोला किडनैप, मगर दर्ज हुई गुमशुदगी यूपी पुलिस की विजिलेंस विंग से रिटायर्ड सब-इंस्पैक्टर प्रताप सिंह मेरठ के ब्रह्मपुरी इलाके में रहते है. 21 सितंबर 2018 को उनका बेटे मनोज (35 साल) का किडनैप हो गया. पिता ने ब्रह्मपुरी थाना पुलिस से केस दर्ज करने की गुहार की तो महज मनोज की गुमशुदगी दर्ज करके पुलिस बैठ गई. मनोज की तलाश के लिए पुलिस ने कोई कोशिश नही की. दरअसल, मनोज कुछ दिनों से इलाके के ही सटोरियों के झांसे में था. प्रताप सिंह को अपने सूत्रों से पता चला था कि सटोरियों ने ही उनके बेटे का किडनैप किया है. मगर ब्रह्मपुरी थानेदार सतीशराय ने महज पूछताछ के बाद आरोपियों को थाने से छोड़ दिया और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की. थाने का निजाम बदला, तो पुलिस ने गिरफ्तार किये आरोपी 3 अक्टूबर को एसएसपी के दखल के बाद गुमशुदगी को अपहरण के मामले में बदला दिया गया. मगर जांच ठंडे बस्ते में पड़ी रही. इसी बीच ब्रह्मपुरी थानेदार सतीश राय का तबादला हो गया. 5 अक्टूबर को नये थानेदार समरजीत सिंह ने प्रतापसिंह की गुहार पर केस की जांच एसएसआई विनयकुमार को दे दी. प्रताप की निशानदेही पर पुलिस ने शुरूआती तफ्तीश के बाद इलाके के सट्टा माफिया दो सगे भाई इमरान और फिरोज और उनके चौकीदार रामबाबू की गिरफ्तारी कर ली. पुलिस ने दो दिन पहले हत्या का खुलासा करते हुए तीनों को जेल भेज दिया मगर तब तक मनोज की लाश बरामद नहीं हुई थी. हत्या के खुलासे के बाद पिता ने खुद खोजी बेटे की लाश पुलिस ने खुलासे के बाद भी मनोज का शव खोजने में दिलचस्पी नहीं दिखाई. प्रताप सिंह बीते दो दिनों से जानी गंगनहर के किनारे अकेले ही अपने बेटे का शव खोज रहे थे. बुधवार (10 अक्टूबर) को उन्हें नहर के किनारे झाड़ियों में मनोज का सड़ा-गला शव मिल गया. शव को जंगली जानवर नौंचकर खा चुके थे. शव के ऊपर मिले कपड़ों के आधार पर प्रताप सिंह ने शव की शिनाख्त की. पिता ने ही मौके पर जांच अधिकारी और इलाके के सीओ को फोन करके बुलाया. लाश लेकर घूमता रहा सट्टा किंग पुलिस के मुताबिक मनोज सट्टाकिंग को पुलिस के नाम पर ब्लैकमेल करके उससे पैसे मांग रहा था. 21 सितंबर को जब मनोज इमरान और फिरोज के हत्थे चढ़ा तो दोनो ने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ मिलकर पहले उसे शराब पिलाई और फिर ऊपरी मंजिल से धक्का दे दिया. इसके बाद उसका गला घोंटकर मार डाला गया. बाद में मनोज की लाश को कार में डालकर हत्यारोपी पूरे शहर को पार करते हुए गंगनहर पहुंचे और उसके शव को ठिकाने लगा दिया. कार में शव लेकर जाते समय कई जगह पुलिस भी दिखाई दी. मगर उन्हें कहीं भी रोका नही गया. एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पुख्ता सुराग मिलने के बाद ही आरोपियों की गिरफ्तारी हुई और केस का खुलासा किया गया. पीड़ित पिता के साथ पुलिस ने भी शव की तलाश की और उसे बरामद भी कराया है. तीन आरोपियों की गिरफ्तारी करके उन्हें जेल भेजा गया है चौथा आरोपी दिल्ली का निवासी है, उसकी तलाश भी जारी है. पूरे केस में निष्पक्षता से कार्रवाई होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget