एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: भूकंप से बचने की ट्रेनिंग में छात्राओं को आग पर चलाया

महाराष्ट्र के पालघर में अक्सर भूकंप के झटके आते रहते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने यहां के लोगों को भूकंप से बचने के लिए ट्रेनिंग दी. इस ट्रेनिंग के दौरान छात्राओं को आग पर चलाया गया.

मुंबई: महाराष्ट्र के पालघर जिले में आए दिन भूकंप के झटके आते रहते हैं. इस जिले में आए दिन भूकंप क्यों आते रहते हैं, इस बात का पता तो अभी तक नहीं चल पाया है, भू-गर्भ वैज्ञानिक उसकी जांच में भी जुटे हैं. हालांकि अभी तक इन झटकों के जान माल का नुकसान नहीं हुआ है लेकिन इस जिले के लोगों में भूकंप की दहशत बनी रहती है. अब जिला प्रशासन लोगों में सावधानी के लिए जागरुकता अभियान और ट्रेनिंग देने में जुट गया है.

पालघर के तलासरी और दहाणू इलाके में भूकंप के झटके ज्यादा आते हैं और यह इलाका आदिवासी बहुल माना जाता है. इसी इलाके के एक स्कूल में जिला प्रशासन की टीम स्कूल के बच्चों को ट्रेनिंग देने पहुंची. जहां भूकंप में घायल हुए लोगों को कैसे बगैर स्ट्रेचर के ले जाया जाए, कैसे लोगों को बचाया जाए, इसकी ट्रेनिंग दी गई.

इस ट्रेनिंग के दौरान जमीन पर पहले कागज बिछाया, फिर डब्बे से उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसमें आग लगा दी गई. फिर कुछ स्कूल की कुछ लड़कियों को उस आग के बीच से गुजरने के लिए कहा गया. लड़कियां आख बंद करके आग के बीच से गुजरती नजर आईं. स्कूली बच्चों के साथ ये ट्रेनिंग बेहद खतरनाक लगी. जिसें भूकंप से बचने की ट्रेनिंग के तहत किया गया.

हालांकि पालघर जिला प्रशासन के मुताबिक आग से बचने के लिए एक खास टेक्निक का इस्तेमाल किया गया जो इन छात्र-छात्राओं को बताया गया था. प्रशासन का मानना है कि इस ट्रेनिंग के जरिए लोगों में भूकंप से बचने के तरीकों के बारे में जागरुक किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें

जापान तट पर खड़े जहाज में दो और भारतीयों के कोरोना वायरस से पीड़ित होने की हुई पुष्टि मोंटेक सिंह अहलूवालिया का दावा- मनमोहन सिंह ने मुझसे पूछा था कि क्या उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए?

17 साल से पत्रकारिता, बैग फिल्म्स,स्टार न्यूज़ फिर एबीपी न्यूज़ के क्राइम शो रेड अलर्ट , शूट आउट का प्रोड्यूसर रहा, मुंबई लाइव डेली न्यूज़ शो का प्रोड्यूसर रहा, तमाम स्टिंग ऑपेरशन किये और सनसनी क्राइम शो टीम के साथ इन्वेस्टिगेटिव न्यूज़ का हिस्सा रहा। कई सालों से मुम्बई में abp न्यूज़ के साथ जनरल न्यूज़ के लिए रिपोर्टर के तौर पर कार्यरत.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फतेहपुर में 15 घर से लेकर गायब हुई महिला, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
फतेहपुर में 15 घर से लेकर गायब हुई महिला, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
ACP पर आरोप लगाने वाली महिला पत्रकार को झटका, दिल्ली HC से नहीं मिली राहत
ACP पर आरोप लगाने वाली महिला पत्रकार को झटका, दिल्ली HC से नहीं मिली राहत
'सम्राट चौधरी सातवीं फेल, अनपढ़, अपराधी हैं', बिहार CM को लेकर बोले प्रशांत किशोर
'सम्राट चौधरी सातवीं फेल, अनपढ़, अपराधी हैं', बिहार CM को लेकर बोले प्रशांत किशोर
यूपी में मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान शुरू, हर बूथ पर मौजूद रहेंगे BLO
यूपी में मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान शुरू, हर बूथ पर मौजूद रहेंगे BLO

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget