एक्सप्लोरर

मोंटेक सिंह अहलूवालिया का दावा- मनमोहन सिंह ने मुझसे पूछा था कि क्या उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए?

मोंटेक सिंह अहलूवालिया योजना आयोग के उपाध्यक्ष रह चुके हैं. उन्होंने हाल ही में ‘‘बैकस्टेज: द स्टोरी बिहाइन्ड इंडिया हाई ग्रोथ इयर्स’’ नाम से किताब लिखी है.

नई दिल्ली: पूर्ववर्ती योजना आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने दावा किया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 2013 में अध्यादेश फाड़ने संबंधी घटनाक्रम के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उनसे पूछा था कि क्या उन्हें लगता है कि उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए. अहलूवालिया ने कहा कि उन्होंने सिंह से कहा कि उन्हें नहीं लगता कि इस मुद्दे पर इस्तीफा देना उचित होगा. मनमोहन सिंह उस समय अमेरिका की यात्रा पर थे.

दोषी करार दिए गए जनप्रतिनिधियों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को निष्प्रभावी करते हुए यूपीए सरकार ने विवादास्पद अध्यादेश लाया था. तब राहुल गांधी ने अपनी ही सरकार के लिए असहज स्थिति पैदा कर दी थी. उन्होंने कहा था कि यह ‘‘पूरी तरह से बकवास’’ है, जिसे ‘‘फाड़कर फेंक देना चाहिए.’’

अमेरिका से स्वदेश लौटने के बाद मनमोहन सिंह ने अपने इस्तीफे की बात से इनकार किया था. हालांकि वह इस पूरे प्रकरण पर खफा दिखाई दिए थे. तीन दशकों तक भारत के वरिष्ठ आर्थिक नीति निर्धारक के रूप में कार्यरत रहे अहलूवालिया ने कहा, ‘‘मैं न्यूयार्क में प्रधानमंत्री के प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा था और मेरे भाई संजीव, जो आईएएस से सेवानिवृत्त हुए थे, ने यह कहने के लिए फोन किया था कि उन्होंने एक आलेख लिखा था जिसमें प्रधानमंत्री की कटु आलोचना की गई थी. उन्होंने मुझे इसे ईमेल किया था और उम्मीद जताई थी कि मुझे यह शर्मनाक नहीं लगेगा.’’

अहलूवालिया ने अपनी नयी किताब ‘‘बैकस्टेज: द स्टोरी बिहाइन्ड इंडिया हाई ग्रोथ इयर्स’’ में लिखा है, ‘‘मैंने पहला काम यह किया कि इस आलेख को लेकर मैं प्रधानमंत्री के पास गया क्योंकि मैं चाहता था कि वह पहली बार मुझसे इसे सुनें. उन्होंने इसे चुपचाप पढ़ा और पहले उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. इसके बाद, उन्होंने अचानक मुझसे पूछा कि क्या मुझे लगता है कि उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कुछ समय के लिए इसके बारे में सोचा और कहा कि मुझे नहीं लगता कि इस मुद्दे पर इस्तीफा देना उचित है... मुझे विश्वास था कि मैंने उन्हें सही सलाह दी है.’’ जब सिंह नयी दिल्ली लौटे तो घटना तब भी चर्चा का विषय थी.

अहलूवालिया ने लिखा, ‘‘मेरे ज्यादातर मित्र संजीव से सहमत थे. उन्होंने माना कि प्रधानमंत्री ने बहुत समय से उन बाधाओं को स्वीकार किया है जिनके तहत उन्हें काम करना था और इससे उनकी छवि धूमिल हुई है. अध्यादेश को खारिज किए जाने को प्रधानमंत्री पद की गरिमा को कम करने के रूप में देखा गया और मैं इससे सहमत नहीं था....’’

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस ने राहुल को पार्टी के स्वाभाविक नेता के रूप में देखा और उन्हें एक बड़ी भूमिका निभाते हुए देखना चाहती थी. इस स्थिति में जैसे ही राहुल ने अपना विरोध व्यक्त किया, कांग्रेस के उन वरिष्ठ नेताओं ने तुरन्त अपनी स्थिति बदल ली, जिन्होंने पहले मंत्रिमंडल में और सार्वजनिक रूप से इस प्रस्तावित अध्यादेश का समर्थन किया था.’’

अहलूवालिया ने उस अवधि के दौरान संप्रग सरकार की सफलताओं और विफलताओं पर भी चर्चा की जब वह योजना आयोग के उपाध्यक्ष थे. योजना आयोग को अब भंग किया जा चुका है और उसकी जगह नीति आयोग का गठन किया गया है.

तीसरी बार CM बने केजरीवाल, कहा- दिल्ली को आगे बढ़ाने के लिये पीएम मोदी का आशीर्वाद चाहता हूं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनिया गांधी ने गाजा पर भारत के स्टैंड को लेकर लिखा आर्टिकल, भड़की BJP बोली- 'विदेश नीति पर वोटबैंक...'
सोनिया गांधी ने गाजा पर भारत के स्टैंड को लेकर लिखा आर्टिकल, भड़की BJP बोली- 'विदेश नीति पर वोटबैंक...'
थलापति विजय का बड़ा फैसला, जननायकन के प्रोड्यूसर को दिल्ली में दी बड़ी जिम्मेदारी, BJP-DMK भड़की
थलापति विजय का बड़ा फैसला, जननायकन के प्रोड्यूसर को दिल्ली में दी बड़ी जिम्मेदारी, BJP-DMK भड़की
‘इस्लाम अपनाने से व्यक्ति सिर्फ मुस्लिम बनता है, न कि...’, धर्म परिवर्तन और आरक्षण पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
‘इस्लाम अपनाने से व्यक्ति सिर्फ मुस्लिम बनता है, न कि...’, धर्म परिवर्तन और आरक्षण पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
KR पुरम ट्रिपल मर्डर केसः बेंगलुरु पुलिस ने मुख्य आरोपी के बॉयफ्रेंड को भी किया गिरफ्तार, शहर छोड़कर भाग गया था आरोपी
बेंगलुरु पुलिस ने मुख्य आरोपी के बॉयफ्रेंड को भी किया गिरफ्तार, शहर छोड़कर भाग गया था आरोपी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:'विग लगाता था... इसलिए मरना था?' सिया का चौंकाने वाला दावा!
Welcome to the Jungle Review: Akshay Kumar की मजेदार कॉमेडी, लॉजिक नहीं सिर्फ एंटरटेनमेंट
Raakh के Villain Akash Makhija ने सुनाई struggle, Death Threatsऔर success की अनसुनी कहानी
Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
थलापति विजय का बड़ा फैसला, जननायकन के प्रोड्यूसर को दिल्ली में दी बड़ी जिम्मेदारी, BJP-DMK भड़की
थलापति विजय का बड़ा फैसला, जननायकन के प्रोड्यूसर को दिल्ली में दी बड़ी जिम्मेदारी, BJP-DMK भड़की
केतन अग्रवाल मर्डर केस में सिया के भाई से चली 10 घंटे तक पूछताछ, कहा- घरवालों को नहीं बताया...
केतन अग्रवाल मर्डर केस में सिया के भाई से चली 10 घंटे तक पूछताछ, कहा- घरवालों को नहीं बताया...
ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर टूटा? तेहरान में US का बड़ा अटैक, मिसाइल-ड्रोन साइट्स को बनाया टारगेट, होर्मुज में हमले का लिया बदला
सीजफायर टूटा? ईरान में अमेरिका का बड़ा अटैक, मिसाइल-ड्रोन साइट्स को बनाया टारगेट
Cocktail 2 BO Collection Day 8: 'वेलकम टू द जंगल' के आगे भी 'कॉकटेल 2' ने दिखाया दम, 8वें दिन कर डाली धमाकेदार कमाई, अब 100 करोड़ दूर नहीं!
'वेलकम टू द जंगल' के आगे भी 'कॉकटेल 2' ने दिखाया दम, 8वें दिन कर डाली धमाकेदार कमाई
हार ही नहीं, टीम इंडिया के नाम दर्ज हो गए 5 शर्मनाक रिकॉर्ड, पहले टी20 के बाद जमकर हुई फजीहत
हार ही नहीं, टीम इंडिया के नाम दर्ज हो गए 5 शर्मनाक रिकॉर्ड, पहले टी20 के बाद जमकर हुई फजीहत
'...तो हम लगाएंगे 100 परसेंट टैरिफ', डोनाल्ड ट्रंप ने इन देशों को दी धमकी, कहा- सब डील हो जाएंगी कैंसिल
'...तो हम लगाएंगे 100 परसेंट टैरिफ', ट्रंप ने इन देशों को दी धमकी, कहा- सब डील हो जाएंगी कैंसिल
यूपी चुनाव 2027 से पहले PDA का नया अर्थ गढ़ रहे अखिलेश यादव? आदिवासी वोट बैंक पर सपा की नजर
यूपी चुनाव 2027 से पहले PDA का नया अर्थ गढ़ रहे अखिलेश यादव? आदिवासी वोट बैंक पर सपा की नजर
बिना परीक्षा RCFL में नौकरी का मौका, 2.20लाख तक मिलेगा वेतन, ऐसे करें आवेदन
बिना परीक्षा RCFL में नौकरी का मौका, 2.20लाख तक मिलेगा वेतन, ऐसे करें आवेदन
Embed widget