एक्सप्लोरर

शिवराज के नेताओं के बीच तू-तू मैं-मैं, एक ने कहा 'हिस्ट्रीशीटर' तो दूसरे ने दी दांत तोड़ने की धमकी

शुक्ला ने कहा, "अगर फिलहाल विधानसभा चुनाव नहीं होते और गुप्ता मेरे खिलाफ इस तरह की गलत बात बोलते, तो मैं (घूंसा मारकर) उनके दांत गिरा देता."

इंदौर: मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ दल की अंदरूनी रार बाहर आ गई, जब निवर्तमान बीजेपी विधायक सुदर्शन गुप्ता ने अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता विष्णुप्रसाद शुक्ला को कथित तौर पर 'हिस्ट्रीशीटर' बता दिया. इस संबोधन को लेकर आग-बबूला शुक्ला ने गुप्ता के खिलाफ सरेआम कड़ी प्रतिक्रिया दी.

शुक्ला ने कहा, "अगर फिलहाल विधानसभा चुनाव नहीं होते और गुप्ता मेरे खिलाफ इस तरह की गलत बात बोलते, तो मैं (घूंसा मारकर) उनके दांत गिरा देता." 'बड़े भैया' के नाम से मशहूर बीजेपी नेता शुक्ला ने कहा, "चूंकि विधानसभा चुनावों में गुप्ता मेरी पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार हैं और उनके सामने मेरा बेटा चुनाव लड़ रहा है. लिहाजा मैं इस स्थिति में अभी शांत रहना ही बेहतर समझता हूं."

गुप्ता, शहर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-एक से बीजेपी विधायक होने के साथ पार्टी की प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष भी हैं. बीजेपी ने 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों में उन्हें बतौर उम्मीदवार फिर चुनावी मैदान में उतारा है. इस सीट पर कांग्रेस की ओर से संजय शुक्ला को टिकट दिया गया है जो बीजेपी नेता विष्णुप्रसाद शुक्ला के बेटे हैं.

गुप्ता ने एक अखबार के हालिया चुनावी कार्यक्रम के दौरान विष्णुप्रसाद शुक्ला को कथित तौर पर 'हिस्ट्रीशीटर' बताते हुए कहा था कि बीजेपी ने उनके चुनावी प्रतिद्वन्द्वी के पिता को पिछले चुनावों में तीन बार टिकट देकर गलती की. गुप्ता के बयान को लेकर विवाद बढ़ने पर मामला शांत करने के लिये बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को आगे आना पड़ा.

मध्य प्रदेश: सिंधिया ने कंस और शकुनी से की शिवराज की तुलना, कहा- 'ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको इन्होंने ठगा नहीं'

विजयवर्गीय ने कहा, "उत्तेजना में गुप्ता के मुंह से बड़े भैया (शुक्ला) के लिये गलत शब्द निकल गये थे. बड़े भैया बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं. कांग्रेस के पूर्ववर्ती शासनकाल में उनके खिलाफ झूठे मामले दर्ज कराये गये थे. जहां तक मैं जानता हूं, उन्होंने अपने जीवन में किसी को एक थप्पड़ भी नहीं मारा है."

शुक्ला को लेकर विवादास्पद बयान के बारे में पूछे जाने पर गुप्ता ने कहा, "इस मामले में हमारी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पहले ही बयान दे चुके हैं. अब मैं इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहूंगा."

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'
'ऐसा लगता है जैसे आप...', अजित पवार को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुले
'ऐसा लगता है जैसे आप...', अजित पवार को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुले
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई

वीडियोज

Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget