एक्सप्लोरर

बीजेपी के दिखाने और खाने के दांत अलग-अलग हैं: आरएलडी

आरएलडी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद और राष्ट्रीय सचिव शिवकरन सिंह ने कहा कि देश में एक सप्ताह के लिए राष्ट्रीय शोक घोषित करके विभिन्न प्रदेशों के राज्यपालों की नियुक्ति करना और उप्र में विधानसभा सत्र बुलाया जाना निंदनीय है.

लखनऊ: राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) ने देश में राष्ट्रीय शोक के दौरान कई राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और विधानसभा सत्र बुलाए जाने पर ऐतराज जताते हुए इसकी निंदा की है.पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद और राष्ट्रीय सचिव शिवकरन सिंह ने कहा कि देश में एक सप्ताह के लिए राष्ट्रीय शोक घोषित करके विभिन्न प्रदेशों के राज्यपालों की नियुक्ति करना और उप्र में विधानसभा सत्र बुलाया जाना निंदनीय है.ऐसा करके केंद्र और प्रदेश सरकार ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल की आत्मा को व्यथित करने का कृत्य किया है, जिसको जनता कभी माफ नहीं करेगी.

उन्होंने कहा कि यदि राज्यपालों की नियुक्ति एक सप्ताह बाद और विधानसभा सत्र दो दिन बाद बुला लिया जाता तो कुछ भी बिगड़ने की आशंका नहीं थी. इससे स्पष्ट होता है कि बीजेपी के दिखाने और खाने के दांत अलग-अलग हैं. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश के तीन राज्यों के नए राज्यपाल नियुक्त किए हैं और चार राज्यों के राज्यपालों का ट्रांसफर किया है.

बता दें कि लखनऊ एयरपोर्ट के नाम को लेकर भी बीजेपी और राष्ट्रीय लोक दल के बीच ठन गई है. बीजेपी नेता आलोक अवस्थी ने अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में लखनऊ एयरपोर्ट का नाम रखने की मांग की है. उनका कहना है कि पूर्व प्रधान मंत्री का लखनऊ से भावनात्मक रिश्ता था. अटल यहां से लगातार पांच बार सांसद रहे. अवस्थी ने पीएम नरेन्द्र मोदी से लोगों की भावनाओं का मान रखने की अपील की है. आलोक अवस्थी यूपी में पार्टी के मीडिया सह प्रभारी हैं. अभी चौधरी चरण सिंह के नाम पर लखनऊ का इंटरनेशनल एयरपोर्ट है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
Jharkhand: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग
झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget