एक्सप्लोरर

बरेली में रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार हुए कानूनगो और लेखपाल, किसान से मांगे थे पैसे

बरेली की बहेड़ी तहसील में आज रिश्वत लेते एन्टी करप्शन की टीम ने कानूनगो और लेखपाल को गिरफ्तार किया है.

बरेली: "न गुंडाराज न भ्रष्टाचार अबकी बार मोदी सरकार" इसी नारे के साथ बीजेपी ने लोकसभा में प्रचंड बहुमत पाया और फिर यूपी में भी बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिला. लेकिन लगता है जैसे मोदी-योगी राज में भी भ्रष्टाचार में कोई कमी नही आई है. यूपी में अभी भी बिना रिश्वत दिए काम नही होता. बल्कि विपक्ष तो शुरू से बीजेपी पर ये आरोप लगा रहा है कि रिश्वतखोरी पहले से ज्यादा बढ़ी है. बरेली की बहेड़ी तहसील में आज रिश्वत लेते एन्टी करप्शन की टीम ने कानूनगो और लेखपाल को गिरफ्तार किया है. किसान से मांगे 36 हजार शेरगढ़ के नगरिया कला निवासी किसान बद्री प्रसाद ने अपनी पत्नी के नाम से 6 बीघा जमीन खरीदी थी. उस जमीन की तूदाबन्दी करवाने के लिए बद्री प्रसाद कानूनगो अमर सिंह यादव और लेखपाल सत्य देव से मिले. जिस पर कानूनगो ने बद्री प्रसाद से 60 हजार रुपये की डिमांड की थी. बद्री प्रसाद ने जब इतने रुपये देने को मना किया तो 6 हजार रुपये बीघा जमीन के हिसाब से 36 हजार रुपये में सौदा तय हुआ. जिस पर शुरुआत में ही 2 हजार रुपये कानूनगो ने ले लिए थे और 8 हजार रुपये और देना तय हुआ था. किसान बद्री प्रसाद ने की एन्टी करप्शन शिकायत इस बीच बद्री प्रसाद ने एन्टी करप्शन से शिकायत कर दी थी. एन्टी करप्शन टीम ने घेराबंदी कर रिश्वत लेते कानूनगो अमर सिंह यादव और लेखपाल सत्य देव को रंगे हाथ 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया. दोनों के खिलाफ बहेड़ी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है. उत्तर प्रदेश की हर बड़ी खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
'अखिलेश यादव का PDA परिवार और पैसे तक सिमटा', अनिल राजभर का सपा प्रमुख पर हमला
'अखिलेश यादव का PDA परिवार और पैसे तक सिमटा', अनिल राजभर का सपा प्रमुख पर हमला
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'

वीडियोज

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?
विपक्ष की लड़ाई, जमीनी या हवा-हवाई? |
SIR-CEC पर लड़ाई...शिव तांडव तक आई!
कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
Embed widget