एक्सप्लोरर

सपा-बसपा गठबंधन: किसके हिस्से में आई है कौन सी सीट, कब होगा एलान?

बीएसपी और समाजवादी पार्टी में सीटों का बंटवारा हो चुका है. मामला बराबरी पर छूटा. दोनों ही पार्टियाँ 38-38 सीटों पर लोक सभा का चुनाव लड़ेंगी. लेकिन किसके हिस्से में कौन सी सीट आई?

लखनऊ: बीएसपी और समाजवादी पार्टी में सीटों का बंटवारा हो चुका है. मामला बराबरी पर छूटा. दोनों ही पार्टियाँ 38-38 सीटों पर लोक सभा का चुनाव लड़ेंगी. लेकिन किसके हिस्से में कौन सी सीट आई? इसका एलान अब तक नहीं हो पाया है. न ही उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट ही जारी हो पाई है. जबकि मायावती और अखिलेश यादव ने गठबंधन का एलान 12 जनवरी को ही कर दिया था.

ये मान भी लिया जाए कि प्रत्याशियों के नाम सार्वजनिक करने में कौन सी जल्दबाज़ी है, तो भी लोकसभा सीटों के नाम का एलान तो हो जाना चाहिए था. जबकि बीएसपी चीफ़ मायावती ने कहा था कि हमने ये भी तय कर लिया है और जल्द बता भी दिया जाएगा. वैसे इस बात के 15 दिन बीत चुके हैं. ये माना जा रहा था कि बहिन जी अपने बर्थ डे पर 15 जनवरी को ये लिस्ट जारी करेंगी लेकिन वो तारीख़ भी निकल गई. दोनों ही पार्टियों के नेता और उनके समर्थक इस बात को जानने को बेक़रार हैं.

बीएसपी और समाजवादी पार्टी में गठबंधन होने के बाद टिकट के लिए मारामारी मची है. बड़े बड़े नेता चुनाव लड़ने के लिए लाइन में लगे हैं. अभी नहीं तो फिर कभी नहीं के मूड में हैं दोनों ही पार्टी के नेता क्योंकि इस बार टिकट मिलने को जीत की गारंटी माना जा रहा है. लोकसभा की एक एक सीट के लिए कई दर्जन दावेदार हैं लेकिन सबसे बड़ी परेशानी ये है कि उन्हें ये पता नहीं कौन सी सीट किस पार्टी के खाते में गई है. ये पता चल जाये तो काम आसान हो जाये.

बीएसपी में तो ये पता करना बड़ा कठिन काम है. सारे फ़ैसले मायावती ख़ुद करती हैं. बाक़ी किसी को कुछ पता नहीं रहता है लेकिन इस बार तो ये हाल समाजवादी पार्टी का भी हो गया है. अखिलेश यादव पूरी गोपनीयता बरत रहे हैं. उधर नेताओं की धड़कनें लगातार बढ़ती जा रही हैं. अखिलेश के क़रीबी लोगों से पता करने की कोशिशें की जा रही हैं. किसी को ये भी नहीं पता कि बीएसपी और एसपी के बीच सीटों के बँटवारे का क्या फ़ार्मूला है?

एक अनुमान ये है कि जो पार्टी जिस जगह पर दूसरे नंबर पर पिछली बार थी, वो सीट उसे मिल जायेगी. फिर ये भी ख़बर आई कि कुछ सीटों पर अदला बदली भी हो सकती है. अब मुसीबत ये है कि एक ही सीट से समाजवादी पार्टी के नेता भी चुनाव लड़ने के दावे ठोंक रहे हैं. वहीं बीएसपी के नेता भी मन ही मन ऐसी ही तैयारी में हैं. क्योंकि दोनों को ही नहीं पता कि वो सीट किसके हिस्से में आई है. ये बात अलग है कि मायावती ने कुछ लोकसभा क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार पर फ़ैसला कर लिया है. यही काम अखिलेश यादव भी कर चुके हैं.

उदाहरण के तौर पर मिर्ज़ापुर को ले लीजिए. समाजवादी पार्टी के कई नेता यहाँ से चुनाव लड़ने को बेताब हैं. अखिलेश यादव से लेकर दिल्ली में बाक़ी नेताओं की परिक्रमा कर चुके हैं. पर ये सवाल उनके मन में सबसे पहले रहता है कि मिर्ज़ापुर सीट एसपी को मिलेगी या नहीं. अगर नहीं तो फिर मेहनत करने की क्या ज़रूरत? यही माहौल बीएसपी कैंप में भी है.

मायावती के बारे में तो ये भी कहा जाता है कि एक ही सीट से वे कई बार उम्मीदवार बदल देती हैं. आज जो चुनाव प्रचार कर रहा है, क्या पता कल उसका टिकट ही कट जाए. पूर्वांचल में ऐसी ही एक जगह पर बहिन जी अब तक तीन बार टिकट बदल चुकी हैं. गठबंधन में आने के बाद अखिलेश यादव हर क़दम फूँक फूँक कर रख रहे हैं ताकि मायावती को कोई बात अखर न जाए. इसीलिए वे चाहेंगे कि दोनों पार्टियां साथ ही बाँटे हुए लोकसभा सीटों का एलान करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
दिल्ली: MCD सर्वे में 81 मकान खतरनाक घोषित, कई दुकानें हो सकती हैं सील
दिल्ली: MCD सर्वे में 81 मकान खतरनाक घोषित, कई दुकानें हो सकती हैं सील
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget