एक्सप्लोरर

झारखंड: प्रशांत किशोर की रणनीति के सहारे मैदान फतह करने की जुगत में जेडीयू

सूत्रों का दावा है कि प्रशांत किशोर की टीम के फीडबैक के बाद ही जेडीयू ने राज्य में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है. बिहार में जेडीयू का बीजेपी के साथ गठबंधन है लेकिन उसने झारखंड में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है.

रांची: बिहार में भारतीय जनता पार्टी के साथ सरकार चला रही जनता दल (युनाइटेड) ने झारखंड में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है. जेडीयू अपने उपाध्यक्ष और राजनीति के जाने-माने रणनीतिकार प्रशांत किशोर की रणनीति के भरोसे मैदान फतह करने की जुगत में है. इस साल हुए लोकसभा चुनाव में बिहार में अभूतपूर्व सफलता से उत्साहित जेडीयू बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में पूरे दमखम से चुनाव लड़ने की तैयारी में है. यही वजह है कि प्रशांत किशोर की टीम पिछले काफी दिनों से यहां काम में जुटी है.

सूत्रों का दावा है कि किशोर की टीम के फीडबैक के बाद ही जेडीयू के अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झारखंड में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है. फिलहाल झारखंड विधानसभा में जेडीयू का एक भी सदस्य नहीं है. झारखंड को शुरू से ही बीजेपी का गढ़ माना जाता रहा है, लेकिन कई बार झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) भी झारखंड में सत्तारूढ़ रही है.

पटना और रांची में जेडीयू के कुछ नेता कई मौकों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की मुख्य घटक बीजेपी के फैसलों पर असहमति जताते रहे हैं. झारखंड में राज्यसभा के उपसभापति और जेडीयू के नेता हरिवंश का अपना प्रभाव है.

सूत्रों का कहना है कि चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की टीमें पिछले छह महीनों से सभी 24 जिलों में जमीनी स्तर पर काम कर रही हैं. कई नेतृत्व भी विधानसभा चुनाव में कई सीटों पर समीकरणों को बदलने के लिए आश्वस्त है. जेडीयू के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, "पार्टी के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर की टीमों ने व्यापक जमीनी काम किया है और यह पता लगाया है कि जेडीयू के झारखंड में बढ़त बनाने की अपार संभावनाएं हैं."

पार्टी के एक नेता ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर बताया कि पार्टी ने सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है, लेकिन स्थानीय नेताओं और पदाधिकारियों और नीतीश कुमार की होने वाली बैठक के बाद यह आंकड़ा कम भी हो सकता है. पार्टी उन्हीं क्षेत्रों में उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी, जहां वे जीतने की स्थिति में होंगे.

झारखंड में जेडीयू के उपाध्यक्ष शैलेंद्र महतो ने कहा कि नीतीश कुमार, प्रशांत, सांसद ललन सिंह, बिहार के मंत्री और झारखंड के प्रभारी राम सेवक सिंह झारखंड चुनाव को लेकर संजीदा हैं. अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, पार्टी कुर्मी मतदाताओं के प्रतिशत वाले निर्वाचन क्षेत्रों और बिहार से सटे क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगी. अन्य दलों के कई असंतुष्ट नेताओं को भी जेडीयू में शामिल होने का लालच दिया जा रहा है.

बिहार के उद्योग मंत्री श्याम रजक कहते हैं कि विकास के लिए चर्चित नीतीश कुमार के सहारे ही जेडीयू झारखंड में अपनी पैठ मजबूत करने का प्रयास करेगी. उन्होंने बताया कि पार्टी के अध्यक्ष नीतीश कुमार 25 अगस्त को ही रांची जाने वाले थे, लेकिन पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली के निधन के कारण उनकी यात्रा रद्द हो गई थी. उन्होंने कहा कि जेडीयू पूरी ताकत के साथ झारखंड में लड़ने जा रही है. किशोर रणनीति बना रहे हैं और इस पर फैसला पार्टी के आला नेताओं को लेना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
Jammu Kashmir News: इंजीनियर रशीद को संसद जाने की इजाजत, पार्टी ने कोर्ट के फैसले को बताया 'जनादेश की जीत'
इंजीनियर रशीद को संसद जाने की इजाजत, पार्टी ने कोर्ट के फैसले को बताया 'जनादेश की जीत'
मुंबई: पुलिस की बड़ी चूक, 'गिरफ्तारी का आधार' न बताने पर आरोपी सौतेले पिता को मिली जमानत
मुंबई: पुलिस की बड़ी चूक, 'गिरफ्तारी का आधार' न बताने पर आरोपी सौतेले पिता को मिली जमानत
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget