एक्सप्लोरर

बिहार: संजय पासवान के बयान पर भड़की जेडीयू, कहा- हमें किसी के सर्टिफिकेट की जरुरत नहीं

संजय पासवान के बयान पर पार्टी के प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि हमें किसी से सर्टिफिकेट लेने की कोई जरुरत नहीं है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के काम को सब जानते हैं और वह बिहार का बड़ा चेहरा हैं.

पटना: बिहार में मुख्यमंत्री पद को लेकर बीजेपी एमएलसी संजय पासवान के बयान पर जेडीयू भड़क गई है. पार्टी प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा, "हमें किसी से सर्टिफिकेट लेने की कोई जरुरत नहीं है. नीतीश कुमार के काम को सब जानते हैं. वह बिहार का एक बड़ा चेहरा हैं." उन्होंने संजय पासवान पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका मोदी मॉडल 2015 में कहां चला गया था?"

बीजेपी नेता के इस बयान के बाद विपक्षी आरजेडी भी निशाना साध रहा है. आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने मंगलवार को कहा कि नीतीश कुमार को अब खुद की स्थिति का आकलन करना चाहिए. उन्होंने कहा कि नीतीश कुर्सी के लिए कुछ भी कर सकते हैं.

नीतीश कुमार पर संजय पासवान के बयान से जुड़े सवाल को अनसुना कर गए नित्यानंद राय

उधर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने पासवान के बयान के बहाने मुख्यमंत्री पर तंज कसा है. तेजस्वी ने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि क्या वे बीजेपी की बातों का खंडन कर सकेंगे? तेजस्वी ने ट्वीट कर लिखा, "क्या मुख्यमंत्री भाजपाइयों की बात का खंडन करने का माद्दा रखते हैं? क्या यह सच नहीं है कि नीतीश कुमार ने मोदी के नाम पर वोट मांगकर और अपना घोषणापत्र जारी किए बिना ही भाजपा के घोषणापत्र पर 16 सांसद बना लिए? क्या यह यथार्थ नहीं है कि हरेक विधेयक पर वे भाजपा का समर्थन कर रहे हैं? फिर वो अलग कैसे?"

संजय पासवान ने सोमवार को यह भी कहा था, "नीतीश कुमार के काम पर पूरा भरोसा है, लेकिन बिहार में उन्हें 15 साल हो गए. इस बार उप मुख्यमंत्री को पूरा मौका मिलना चाहिए. नीतीश कुमार को सेकंड लाइन के नेताओं को मौका देना चाहिए. 15 साल का समय बहुत लंबा होता है."

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की PC में राहुल गांधी का नाम लेकर क्या बोले ललन सिंह? आज तक...'
BJP की PC में राहुल गांधी का नाम लेकर क्या बोले ललन सिंह? आज तक...'
योगी सरकार के सहयोग और निजी प्रयास से सरकारी स्कूल में दीं कॉन्वेंट जैसी सुविधाएं
योगी सरकार के सहयोग और निजी प्रयास से सरकारी स्कूल में दीं कॉन्वेंट जैसी सुविधाएं
सीएम योगी के विजन के अनुरूप गो आधारित उत्पादों को बाजार से जोड़ने की तैयारी
सीएम योगी के विजन के अनुरूप गो आधारित उत्पादों को बाजार से जोड़ने की तैयारी
अभिजीत दीपके बोले, 'कल INDIA गठबंधन ने प्रदर्शन किया लेकिन वैसा...'
अभिजीत दीपके बोले, 'कल INDIA गठबंधन ने प्रदर्शन किया लेकिन वैसा...'

वीडियोज

Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा
Bigg Boss 20: Nakul Dhull को पड़ा थप्पड़? Elimination या Secret Room, क्या है पूरा मामला?
Vasudha: 💓Chandrika Devi के आशीर्वाद से सजी Dev-Vasudha की Wedding Ceremony! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
India Bloc Protest Live: ‘लोकतंत्र की रक्षा…’, प्रदर्शन के एक दिन बाद राहुल ने चाय पर गठबंधन के नेताओं को बुलाया
LIVE: ‘लोकतंत्र की रक्षा…’, प्रदर्शन के एक दिन बाद राहुल गांधी ने चाय पर गठबंधन नेताओं को बुलाया
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
Embed widget