एक्सप्लोरर

मेरठ: बुआ ने की थी लव मैरिज, भतीजे ने दिनदहाड़े मौत के घाट उतारा

एक युवती की उसके ही सगे भतीजे ने दिनदहाड़े गोलियां मारकर हत्या कर दी. भतीजा, बुआ की गैर-जाति में हुई लव-मैरिज से नाराज था और एक साल पहले भी बुआ के ऊपर कातिलाना हमला कर चुका था.

मेरठ: एक युवती की उसके ही सगे भतीजे ने दिनदहाड़े गोलियां मारकर हत्या कर दी. भतीजा, बुआ की गैर-जाति में हुई लव-मैरिज से नाराज था और एक साल पहले भी बुआ के ऊपर कातिलाना हमला कर चुका था. मृतका ने 2 दिन पहले ही अस्पताल में एक बेटी को जन्म दिया था. वारदात के वक़्त मृतका की सास उसे और उसकी नवजात बेटी को अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर घर ले जा रही थी. दिनदहाड़े पुलिस चौकी के पास ऑनर किलिंग मेरठ कोतवाली के सोहराब गेट पुलिस चौकी के पास परवीन अपनी बहू हिना (20 साल) और उसकी नवजात बेटी को ई-रिक्शा में बिठाकर अपने घर शाहपीर गेट ले जा रही थी. तभी हिना के भतीजे गुड्डू ने अपने साथियों के साथ रिक्शा रुकवाकर हिना के ऊपर गोलियां चलाना शुरू कर दिया. मेरठ: बुआ ने की थी लव मैरिज, भतीजे ने दिनदहाड़े मौत के घाट उतारा अकस्मात हुए इस हमले को परवीन समझ पाती उससे पहले ही हिना को तीन गोलियां लग चुकी थी. हिना निढाल होकर गिर गई और हमलावर बीच बाजार में फायरिंग करते हुए फरार हो गए. दिनदहाड़े फायरिंग होने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. घायल हिना को अस्पताल ले जाया गया मगर डॉक्टरों ने बताया कि हिना की मौत हो चुकी है. ऐसे परवान चढ़ा था राशिद और हिना का प्यार हिना की सास ने बताया कि उनका बेटा राशिद और हिना काफी समय से एक-दूसरे से प्यार करते थे. हिना ने राशिद से शादी करने की इच्छा अपने परिजनों के सामने भी रखी मगर राशिद के ग़ैरजाति का होने की वजह से परिजन राशिद के साथ हिना की शादी करने को राजी नहीं हुए. परिजनों की मर्जी के खिलाफ हिना ने मार्च 2016 में अपना घर छोड़कर राशिद से शादी कर ली थी. हिना के इस कदम से उसके परिजन बेहद नाराज हो गए और उसको कत्ल करने पर आमादा भी थे. मेरठ: बुआ ने की थी लव मैरिज, भतीजे ने दिनदहाड़े मौत के घाट उतारा झूठी आन की वेदी पर कत्ल हुई मुहब्बत एक साल पहले हिना के भतीजे गुड्डू ने उसे कत्ल करने के इरादे से जानलेवा हमला किया था. मगर आरोपी पक्ष के दबाब में राशिद के परिजन समझौता करने को मजबूर हो गए. पुलिस ने साक्ष्य होते हुए भी समझौते को मान लिया और मुक़दमे में फाइनल रिपोर्ट लगाकर केस खत्म करा दिया. इसके बाबजूद हिना का भतीजा गुड्डू उसकी हत्या करने पर तुला था और लगातार मौके तलाश रहा था. गुड्डू के परिजन भी उसके मंसूबों का समर्थन कर रहे थे. आरोपी पक्ष का मानना था कि हिना ने ग़ैरजाति के युवक से शादी करके समाज मे उनकी इज्जत पर धब्बा लगवा दिया है. नन्हीं बेटी से जुदा हुई मां, राशिद से उसका प्यार राशिद और हिना की मुहब्बत करीब 10 साल पुरानी थी. समाज और जाति की रूढ़िवादी दीवारों को ढहाकर दोनों ने अपने प्यार का आशियाना बसाया था. 2 दिन पहले उनके आंगन में एक बेटी आयी तो दोनों की खुशियो को जैसे आसमान मिल गया. वह नहीं जानते थे कि उनकी खुशगवार जिंदगी कातिलों के निशाने पर है. राशिद का परिवार भी नन्हीं बेटी के जन्म से खुश था. मगर हिना के अपने भतीजे ने झूठी आन के नाम पर परिवार की खुशियों और नन्हीं बेटी की ममता का गला घोंटकर उन्हें हिना के साथ ही कत्ल कर डाला. पुलिस बोली-कत्ल में और भी हैं आरोपी पुलिस ने वारदात के बाद केस दर्ज करके आरोपी गुड्डू की तलाश में ताबड़तोड़ दबिशें दीं और उसके शहर से फरार होने से पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने गुड्डू के पास से हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है. एसएसपी राजेश कुमार पांडेय में बताया कि आरोपी से पूछताछ की गई है. वारदात में शामिल गुड्डू के बाकी साथियों की जानकारी मिली है और उनकी तलाश की जा रही है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
DU कुलपति के खिलाफ आंदोलन तेज, भूख हड़ताल पर DUSU उपाध्यक्ष
DU कुलपति के खिलाफ आंदोलन तेज, भूख हड़ताल पर DUSU उपाध्यक्ष
डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
हिमाचल के 2 IAS को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, सरकार ने दी मंजूरी
हिमाचल के 2 IAS को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, सरकार ने दी मंजूरी

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget