एक्सप्लोरर

AMU कैंपस में जबरन घुसे हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

हिन्दू युवा वाहिनी और अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) छात्र संघ के समर्थकों के बीच आज एक बड़ा संघर्ष होने से टल गया. हिंदू युवा वाहिनि के कार्यकर्ता विश्वविद्यालय के सुरक्षा घेरे को तोड़कर नारेबाजी करते हुए कैंपस में घुस आए थे.

अलीगढ: हिन्दू युवा वाहिनी और अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) छात्र संघ के समर्थकों के बीच आज एक बड़ा संघर्ष होने से टल गया. हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता विश्वविद्यालय के सुरक्षा घेरे को तोड़कर नारेबाजी करते हुए परिसर में घुस आए थे. हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे एएमयू छात्रों की भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े. इस दौरान दो लोग घायल हो गए.

प्रत्य​क्षदर्शियों ने बताया कि दोनों गुटों में कहा-सुनी और धक्का मुक्की हो गई लेकिन एएमयू सुरक्षा अधिकारियों ने दोनों गुटों के लोगों को किसी तरह अलग किया और उसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने स्थिति नियंत्रण में कर ली. एएमयू सुरक्षाकर्मियों का आरोप है कि हिन्दू युवा वाहिनी के कुछ कार्यकर्ताओं के पास पिस्तौल और डंडे थे, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है.

एएमयू प्रॉक्टर प्रो मोहसिन खान ने बताया कि हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं का गुट दोपहर लगभग दो बजे कुलपति कार्यालय के नजदीक इकट्ठा हुआ था. विश्वविद्यालय के सुरक्षा स्टाफ ने किसी तरह कार्यकर्ताओं को रोका और सिविल लाइंस थाने ले गए और कार्यकर्ताओं को पुलिस को सौंप दिया.

इसके बाद तुरंत ही हिन्दू युवा वाहिनी का एक और बड़ा गुट अपने समर्थकों को छुड़ाने के लिए थाने पहुंचा. वाहिनी के कार्यकर्ता फिर परिसर की ओर बढ़े और वहां काफी कम संख्या में तैनात पुलिसकर्मी उन्हें परिसर में जाने से रोक नहीं पाए. एएमयू छात्र संघ के अध्यक्ष एम अहमद उस्मानी ने आरोप लगाया कि सुरक्षा की इस तरह की अनदेखी इससे पहले पुलिस प्रशासन की ओर से कभी नहीं की गई.

उस्मानी ने कहा कि एएमयू छात्रों ने संयम दिखाया लेकिन कैंपस में जबरन घुसने वाले लोगों को आज रात तक अगर गिरफ्तार नहीं किया गया तो एएमयू के छात्र जेल भरो आंदोलन करेंगे. पुलिस अधीक्षक अतुल श्रीवास्तव ने कहा कि स्थिति अब काबू में है और ये जांच की जा रही है कि वाहिनी के कार्यकर्ता कैसे परिसर के गेट पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि कैंपस के भीतर और बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. परिसर में रैपिड एक्शन फोर्स तैनात कर दी गई है.

बता दें कि हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता एएमयू कैंपस में मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर लगाने का विरोध कर रहे थे. हालांकि योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और बीजेपी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि जिन भी महापुरुषों का योगदान इस राष्ट्र के निर्माण में रहा है यदि उन पर कोई अंगुली उठाता है तो यह बहुत घटिया सोच है. उन्होंने कहा कि बंटवारे से पहले जिन्ना ने भी इसी देश में योगदान किया था.

पुलिस कार्रवाई में दो लोग घायल

जिलाधिकारी ने कहा कि पुलिस कार्रवाई में दो युवक घायल हो गये. एएमयू कैंपस के एक गेट पर हालात तनावपूर्ण हो गये थे, इसलिए पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े.

जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने बताया कि एएमयू छात्रों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बलप्रयोग करना पड़ा. ये छात्र यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने वाले हिंदू युवा वाहिनी के प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में 5% से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा पाएंगे प्राइवेट स्कूल, भगवंत मान सरकार के फैसले पर मुहर
पंजाब में 5% से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा पाएंगे प्राइवेट स्कूल, भगवंत मान सरकार के फैसले पर मुहर
प्रशांत किशोर के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, चुनावी हलफनामे में खुलासा
PK के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, एफिडेविट में खुलासा
दिल्ली टीचर मर्डर केस: '15 लाख दिए, फिर स्कॉर्पियो मांगी', कांस्टेबल पति पर दहेज हत्या और साजिश का आरोप
दिल्ली टीचर मर्डर: '15 लाख दिए, फिर स्कॉर्पियो मांगी', कांस्टेबल पति पर दहेज हत्या और साजिश का आरोप
Sirmaur News: सिरमौर में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 फुट गहरी खाई में गिरी कार, 3 लोगों की मौके पर मौत
सिरमौर में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 फुट गहरी खाई में गिरी कार, 3 लोगों की मौके पर मौत

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
दिल्ली: IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
India-US Trade Deal: क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget